कम खर्चे में वजन कैसे बढ़ाएं

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है कम खर्चे में वजन कैसे बढ़ाएं, दुनिया की आधे से ज्यादा आबादी वजन बढ़ने से परेशान है। मोटापा होने के कारण ऐसे लोगों को हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कोलेस्टेरॉल की अधिक मात्रा, डायबिटीज जैसे बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर, कई ऐसे लोग हैं; जो कुछ भी खा ले, लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है। इसी दुबलेपन की वजह से समाज में उन्हें असहज महसूस होता है। इस कारण, उनके कॉन्फिडेंस में भी कमी आ जाती है।

कई लोग महंगे प्रोटीन पाउडर तथा सप्लीमेंट्री फूड खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में, घर पर रहकर ही, घर की चीजो का इस्तेमाल कर प्राकृतिक रूप से वजन बढ़ाना, यही विकल्प रह जाता है। हमारा रोजाना का आहार ही हमारे सेहत का राज होता है। इसीलिए, कम खर्चे में वजन बढ़ाने के लिए अपने आहार को संतुलित बनाए रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आहार में उचित बदलाव करने से कम खर्चे में घर पर रहकर ही वजन बढ़ा सकते हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे कम खर्चे में वजन कैसे बढ़ाएं

कम खर्चे में वजन बढ़ाने के लिए रोज का डाइट-

वजन बढ़ाने के लिए दुबले-पतले लोगों को कई सारे पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कौन से पदार्थ किस वक्त पर किस मात्रा में खाने हैं; यह कोई नहीं बताता है। ऐसे में, दुबले पतले लोग असमंजस में आ जाते हैं। लेकिन, आज हम आपको सुबह से लेकर शाम तक का पूरा डाइट बताने वाले हैं; जिससे आपको वजन बढ़ाने में जरूर मदद मिल सकती हैं।

१) ब्रेकफास्ट-

सुबह उठने के बाद सबसे पहले हल्का गुनगुना पानी पिए। उसके लगभग आधे से एक घंटे बाद भिगोए हुए बादाम और एक गिलास दूध का सेवन करें। बाद में नाश्ते में इडली, सांभर, पराठा, रायता , दलिया, ब्राउन ब्रेड, स्प्राउट्स, उपमा, उबले हुए अंडे आदि पदार्थों का अपने नाश्ते में समावेश कर सकते हैं। यह सभी पदार्थ आपको उचित पोषण दिलाने के साथ-साथ, आपका वजन बढ़ाने में भी मददगार होते हैं। नाश्ता करने के लगभग एक घंटे बाद कोई भी प्रोटीन शेक या फ्रूट जूस ले सकते हैं।

२) लंच-

दोपहर के भोजन में दाल, रोटी, राइस, रायता, सब्जी, सलाद इन सभी पदार्थों का समावेश कर सकते हैं। इसी के साथ, अगर नॉनवेज खा रहे हो; तो फिश, चिकन, मटन के साथ राइस और रोटी खा सकते हैं। दोपहर में भरपेट खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं।

३) इवनिंग स्नैक्स-

शाम की भूख मिटाने के लिए वेजिटेबल सूप, फ्रूट का जूस, चने, ड्राई फ्रूट्स, स्प्राउट्स या कोई भी हल्की फुल्की चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

४) डिनर-

रात में जितना जल्दी हो सके, उतना जल्दी  भोजन करना शरीर को फिट रखने के लिए उचित होता है। जितना लेट आप खाना खाएंगे, उतना आपको पेट की समस्या बढ़ती जाएंगी। इसलिए; गैस, कब्ज, एसिडिटी इन समस्याओं से दूर रहने के लिए रात का खाना जल्दी ही खाए। रात के खाने में आप किसी भी सब्जी और रोटी का सेवन कर सकते हैं। दलिया की खिचड़ी या दाल खिचड़ी का सेवन भी कर सकते हैं। रात के डिनर के साथ सलाद का सेवन अवश्य करें। रात को सोने से लगभग आधे से एक घंटे पहले दूध में कोई भी प्रोटीन पाउडर मिलाकर उसका सेवन करें।

वजन बढ़ाने वाले पदार्थ

हमारे रोज के जीवन में ऐसे कई पदार्थ हैं; जिनका सेवन करने से वजन बढ़ाया जा सकता है।

१) अंडा-

अंडे में फैट और कैलरी की मात्रा अधिक होती हैं। इसीलिए, वजन बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन किया जा सकता है। अंडे को उबालकर, आमलेट बना कर या अंडे की सब्जी बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, कच्चे अंडे का सेवन ना करें। क्योंकि, इससे कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

२) घी-

घी में कैलोरीज़, सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होते हैं। सीमित मात्रा में घी का सेवन करने से वजन बढ़ने में मदद मिलती हैं। आप खाने में घी का अलग-अलग रूपों में इस्तेमाल कर सकते हैं। रोटी में घी लगाकर, सब्जी में घी डालकर या सब्जी घी में पकाकर इसका सेवन कर सकते हैं। गांव में आज भी वजन बढ़ाने के लिए यह खाने की सलाह दी जाती हैं।

३) आलू-

दोस्तों, आपने तो यह सुना ही होगा; कि आलू खाने से वजन बढ़ता है। जी हां! आलू का नियमित तौर पर सेवन करने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। आलू में कार्बोहाइड्रेट और कॉन्प्लेक्स शुगर  पाई जाती है; जो वजन बढ़ाने में आपकी सहायता करते हैं। बस ध्यान रखें, कि अधिक तली, भुनी चीजों के रूपों में आलू का सेवन ना करें।

४) केला-

केले में अधिक मात्रा में कैलोरीज़ होती हैं, जो वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही सहायक होती है। इसी के साथ, केले का सेवन करने से शरीर को एनर्जी भी मिलती हैं। केला वजन बढ़ाने के लिए सबसे कारगर, आसान, सरल और सस्ता उपाय साबित होता है। केले का आप विभिन्न रूपों से सेवन कर सकते हैं। मिल्क शेक, साबुत केला या फ्रूट सलाद के रूप में भी आप केले का सेवन कर सकते हैं।

५) बादाम-

रात को लगभग ४-५ बादाम भिगोकर रख दे। सुबह उठकर एक गिलास दूध के साथ इन भिगोए हुए बादाम का सेवन करें। बादाम का सेवन करने से वजन बढ़ाने में जरूर मदद मिलेगी। वजन बढ़ाने के साथ-साथ, आपके मस्तिष्क के उचित कार्य प्रणाली के लिए भी बादाम काफी गुणकारी होता है।

६) पर्याप्त नींद-

पर्याप्त मात्रा में नींद लेने से भी वजन बढ़ाया जा सकता है। रोजाना लगभग आठ घंटे की नींद जरूरी होती है। इससे हमारे शरीर को दिन भर के थकावट से आराम मिलता है। थकावट को दूर करने के लिए और वजन बढ़ाने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में नींद लेना आवश्यक होता है।

दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आजका कम खर्चे में वजन कैसे बढ़ाएं यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : चेहरे के पिंपल्स हटाने का तरीका क्या है

Leave a Comment