किन विटामिंस की कमी से होते हैं चेहरे पर दाग धब्बे 

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है किन विटामिंस की कमी से होते हैं चेहरे पर दाग धब्बे , बदलती हुई जीवन शैली के साथ मानव जाति को बहुत सारे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें त्वचा संबंधित समस्याएं भी शामिल होती हैं। हर कोई चाहता है, कि उनकी त्वचा दमकती, ग्लोइंग और निखरती हुई रहें। इसके लिए हम कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए काफी हानिकारक होते हैं। केमिकल से भरे इन प्रोडक्ट का हमारे त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ता है और वह निखरने के बजाय और ज्यादा खराब हो जाती हैं। 

साइड इफेक्ट्स होने की वजह से चेहरे पर दाग, धब्बे या डलनेस आ जाता है। जीवनशैली के साथ-साथ हमारे खानपान की पद्धति में काफी बदलाव आया है। हमारे खाने में जंक फूड जैसे; पिज्जा, बर्गर, तथा कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पदार्थ शामिल हो रहे हैं; जो हमारी त्वचा को पोषण प्रदान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हमारे शरीर में विटामिंस की कमी हो जाती हैं। विटामिंस की कमी से चेहरे पर दाग, धब्बे, मुंहासे, झुरिया आ जाती हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे किन विटामिंस की कमी के कारण चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं और उन से कैसे निजात पाए।

किन विटामिंस की कमी के कारण चेहरे पर दाग धब्बे होते हैं ?

दोस्तों, हम जितना प्राकृतिक तरीके से अपना जीवन भी बिताएंगे, उतना ही हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी पाएंगे। हम जितना जल्दी यह समझ जाए, उतना ही हमारे लिए यह फायदेमंद होगा। कभी-कभी शरीर में विटामिन की कमी होने के कारण अन्य समस्याओं के साथ-साथ त्वचा संबंधित समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं और हमारे चेहरे की त्वचा पर उसका सीधा असर दिखने लगता है।

१) विटामिन सी-

विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। विटामिन सी युक्त पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होने के कारण हमारे शरीर की इम्युनिटी भी बरकरार रहती हैं। कई बार शरीर में विटामिन सी के कमी के कारण चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने, लाल दाने निकलते हैं और उसकी वजह से चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं। इसीलिए, अपने आहार में ऐसे फलों का समावेश करें जिन में विटामिन सी की मात्रा अधिक हो। 

संतरा, नींबू, आंवला, ब्रोकली, पालक, आलू और शकरकंद में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। इन पदार्थों का सेवन करने से हमारी त्वचा तरोताजा बनी रहती है और दाग धब्बों से दूर रहती है। 

२) विटामिन के (K) –

विटामिन के की कमी से आपके चेहरे पर कालापन छा जाता है और आपके चेहरे का ग्लो काफी हद तक कम हो जाता है। इसी के साथ, चेहरे की त्वचा जगह-जगह पर काली पड़ने लगती है और चेहरा बेजान दिखने लगता है। इस समस्या के कारण हम काफी परेशान हो जाते हैं।

त्वचा की इन समस्याओं से निपटने के लिए आपको रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का अपने आहार में समावेश करना होगा। इसी के साथ, पत्ता गोभी, फूल गोभी आदि सब्जियों का सेवन भी आप कर सकते हैं। इन सब्जियों में विटामिन के की मात्रा उचित होती है, जो हमारे शरीर को विटामिन के की आपूर्ति करती हैं।

३) विटामिन बी६-

विटामिन बी६ की कमी के कारण आपके चेहरे पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं। इस समस्या के कारण आपके चेहरे की सुंदरता काफी हद तक कम हो जाते हैं; क्योंकि यह सफेद दाग काफी बड़े और भद्दे दिखते हैं। ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत आप डॉक्टर के पास जाकर परामर्श ले।

इसी के साथ, आप विटामिन बी६ युक्त पदार्थों का सेवन भी करें। जैसे सोयाबीन, मांस, दूध, केला, मूंगफली आदि पदार्थ विटामिन बी६ से भरपूर होते हैं; इनका सेवन करने से त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

४) विटामिन ए-

अगर आपके शरीर में विटामिन ए की कमी हो गई हो, तो इसका असर सीधा आपकी चेहरे की त्वचा पर दिखने लगता है। विटामिन ए की कमी के चलते आपके आंखों के आसपास काले घेरे हो जाते हैं, चेहरे पर काले धब्बे आ जाते हैं। इन सभी समस्याओं के कारण आपके चेहरे का निखार चला जाता है और नेचुरल ग्लो कम हो जाता है।

  विटामिन ए युक्त पदार्थ जैसे मक्खन, आम, तरबूज, एप्रिकॉट का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होता है।

५) विटामिन बी १२-

विटामिन बी १२ की कमी से चेहरे पर सफेद दाग छा जाते हैं। यह दिखने में काफी अजीब दिखते हैं और चेहरे की रौनक छीन लेते हैं।

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दूध तथा दूध से बने पदार्थों का सेवन करें। इसी के साथ, अंडे, मांस तथा मछली शेलफिश को अपने आहार में शामिल करें।

६) विटामिन डी-

हमारी त्वचा पर मेलानोसाइट्स सेल्स होते हैं; जो पिगमेंटेशन डार्क स्पॉट्स आदि समस्याओ को नियंत्रित करते हैं। यह मेलानोसाइट विटामिन डी का ही एक रूप है। इसीलिए, इनकी कमी की वजह से चेहरे पर काले धब्बे, पिगमेंटेशन, झुर्रियां, झाइयां आदि समस्याएं देखने को मिलती है। 

 इस समस्या से निजात पाने के लिए विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है, धूप। धूप में पर्याप्त मात्रा में बैठने से विटामिन डी की आपूर्ति होती है। इसी के साथ; अंडे, फिश, मांस, दूध से बनी चीजें आदि का सेवन करने से विटामिन डी की आपूर्ति होती है और चेहरे की त्वचा की समस्याओं से आंख छुटकारा पा सकते हैं।

दोस्तों, अपनी त्वचा के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ रखने के लिए आप अपना आहार संतुलित रखें। इसमें हर एक पदार्थ उचित मात्रा में अवश्य खाएं। क्योंकि, हर एक पदार्थ में उचित मात्रा में विटामिन होते हैं; जो हमारे पूरे ही शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।

दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें :  इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए बेस्ट होममेड फेस पैक

Leave a Comment