नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करेंगे ऐसे फलों के बारे में जिनको खाने से वज़न बढ़ता है। जी हां! सही सुना आपने। अक्सर आज कल हम वज़न घटाना चाहते हैं, क्योंंकि पूरी दुनिया में मोटापा कि समस्या बढ़ रही है। हमारे बदले हुए खानपान की आदतें, भागदौड़ भरी जिंदगी, सोने की समस्या इन सब बातों की वज़ह से हमारा वज़न बढ़ता जाता है। मोटे लोग ऐसा भी कहते हैं, कि मुझे तो हवा भी लग जाती है। ऐसा क्योंकि, वह कुछ भी खाएं उनका वज़न बढ़ जाता है।
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ भी खाएं उनका वज़न बढ़ता ही नहीं है। ऐसे लोगों को कुछ खास मेहनत करनी पड़ती है। वज़न बढ़ाने के लिए ऐसे लोग फिर अपने आहार पर ज्यादा ध्यान देते है। ऐसे लोगों को बहुत सारे लोग सुझाव देने लगते हैं कि ये खाओ, वो खाओ, जिम जाओ, प्रोटीन से भरपूर पदार्थ ज्यादा खाओ आदि। ऐसे बहुत सारे पौष्टिक और संतुलित नैसर्गिक रूप में उपलब्ध पदार्थ हैं जो खाकर आप अपना वज़न आसानी से बढ़ा सकते हैं। साधारण तौर पर आपको कार्ब्स, फैट्स तथा कैलोरीज़ से भरपूर फल खाने होंगे जिससे आपका वजन बढ़ना आसान होगा।
जल्दी वज़न बढ़ाने के लिए क्या खाएं
दोस्तों, कभी कभी हमें वक्त के हिसाब से चलना पड़ता है। जैसे कुछ लडके, लड़कियां खेल में माहिर होते हैं और अपना हुनर दिखाते हैं। मगर उनके कमजोरी या कम वज़न कि वजह से वह सिलेक्ट नहीं हो सकते। तो ऐसे परिस्थिति में जल्द वज़न बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसी कुछ चीजे हैं जो इसके काम आ सकती हैं।
- केला- केला पोषण से भरपूर ऐसा फल है। उससे हमें कम समय में कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम मिलता है। छोटी भूख हो तो एक केला खाने से पेट भरा हुआ लगता है। यह एक बहुत ही सस्ता और फायदे देनेवाला फल है। उसमें मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। जिनको वजन बढ़ाना हो उनके लिए केला वरदान के जैसे है। आप केले को अलग अलग रूप से खा सकते हो। जैसे, दूध और केले का मिल्क शेक बनाकर पी सकते हैं या सलाद में डालकर खा सकते हो।
- आम- आम एक बहुत ही मीठा और सेहत के लिए उपयुक्त फल है। यह फल स्वादिष्ट होता है और उसिके साथ पोषण से भरा हुआ होता है। इसमें कैलोरीज़, विटामिन्स तथा फैट्स पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है और वज़न बढ़ने में मदद मिलती है। इसको आप जूस, स्मूदी ऐसे रूप में खा सकते हैं।
- ड्राई फ्रूट्स- दोस्तों, जहां वज़न बढ़ाने की बात हो और ड्राई फ्रूट्स की सलाह ना मिले, ऐसे किस्से कम ही सुनने को मिलेंगे। ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं और वह ऊर्जा से भरे होते हैं। वज़न बढ़ाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, अक्रोड, डेट्स याने खजूर इनको दूध के साथ ले सकते हैं। उसका परिणाम बहुत जल्द ही आपके सामने होगा।
- अवाकैडो- अवाकैडो कैलरी और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स से भरा होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फैट्स तथा कार्बोहाइड्रेट्स ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसीलिए वज़न बढ़ने के लिए यह एक हेल्दी विकल्प है। इसको आप सूप, सलाद में डालकर भी खा सकते हैं।
वज़न बढ़ाने के लिए उपयुक्त अन्य फल
केला, ड्राई फ्रूट्स, आम इनके साथ ही कुछ दूसरे फल भी हैं जिनसे वज़न बढ़ने में मदद मिलती है।
- चीकू- चीकू एक मीठा और स्वादिष्ट फल है। चीकू में काफी मात्रा में कार्ब्स, फैट्स मौजूद होते हैं। उससे आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है। क्योंकि इसमें वसा भी मौजूद होता है। जिससे तुरंत, कम समय में वज़न बढ़ाने में मदद मिलती है। एक चीकू में लगभग ७०-८० कैलोरीज़ का लाभ मिलता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हो, तो चीकू मिल्क शेक, स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।
- नारियल- नारियल को आयुर्वेद में बहुत महत्त्व है। नारियल को भारतीय संस्कृति में कल्पवृक्ष कहा जाता है। नारियल गुणों से भरपूर ऐसा खज़ाना है। नारियल के सेवन से शरीर से जुड़ी हुई कई समस्याओं का अंत हो जाता है। नारियल में कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, प्रोटीन और विटामिन बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं। नारियल का पानी या फिर खाने में दोनों वक्त नारियल का सेवन आपका वजन बढ़ाने में सहायक है। नारियल का किसी भी रूप में सेवन उपयोगी ही साबित हुआ है।
वज़न बढ़ाने के अन्य मार्ग
दोस्तों, फलों के साथ ही कुछ दूसरे भी पर्याय वज़न बढ़ाने के लिए उपयुक्त साबित हुए हैं।
- मांसाहार– अगर आप मांसाहारी हैं तो आप अंडे, मीट तथा फिश खाकर भी अपने वज़न बढ़ा सकते हैं। यह पदार्थ प्रोटीन से भरे होते हैं।
- अन्य शाकाहारी चीजें- आप वजन बढ़ाने के लिए कार्बोहाइड्रेट, फैट्सयुक्त चीजें खा सकते हैं। जैसे, आलू तथा चावल, गेहूं, डेरी प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, चीज, बटर इन सबका हम अपने आहार में समावेश कर सकते हैं।
- डॉक्टर की राय- इन सब चीजों का, सब बातों का ध्यान रखकर भी अगर आपका वजन नहीं बढ़ रहा हो तो, इसके पीछे कोई मेडिकल रीजन हो सकता है। बिना वजह वजन घटना आम बात नहीं होती है। आप तुरंत अपने डॉक्टर की सलाह लें। क्योंकि, कुछ ऐसे शारीरिक कारण भी होते हैं जिनकी वजह से वज़न नहीं बढ़ पाता। जैसे कि, थायरॉयड की समस्या, पाचन तंत्र के विकार आदि। ऐसे में डॉक्टर आपकी अच्छे से जांच करके आपको कुछ दवाइयां देंगे, जिनसे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इन सब चीजों के साथ में ही हम रोजाना व्यायाम, एक्सरसाइज करना, वॉक करना और शारीरिक श्रम करना यह सब चीजें रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी आदतें बना लेंगे और हमारा आहार संतुलित रखेंगे तो हमारा वजन बढ़ने में बहुत मदद मिल सकती है।

तो दोस्तों, अपना आहार और अपनी आदतें योग्य रखकर आप अपना वजन बढ़ा सकते हैं। रोज की जिंदगी में हमारी आदतों में तथा हमारी जीवन शैली में कुछ अनावश्यक बातें टाल कर हम आवश्यक बातों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो हमारा वजन बढ़ने में मदद मिलेगी। धन्यवाद।