तुरंत पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके

तुरंत पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको तुरंत पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके बताने वाले हैं | जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है उन लोगों को दिनभर बेचैन महसूस होता है, बेचैनी महसूस होने से मनुष्य को किसी भी बात को पूरा करने में अच्छा नहीं लगता है | इसलिए तुरंत पेट साफ करने के लिए आज हम आपको तरीके बताने वाले हैं, जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन लोगों को पेट संबंधित सारी समस्या आती ही है | क्योंकि कब यह ऐसी समस्या है जो पेट से संबंधित सारी समस्याओं को बाधित करती है, जिन लोगों को सुबह पेट साफ ना होने की समस्या होती है उन लोगों को दिनभर किसी ना किसी समस्या का सामना करना पड़ता है जिससे कई बार पेट दर्द, पेट में मरोड़, पेट में गैस होना, यह समस्या भी आती है |

तुरंत पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके
तुरंत पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके

पेट में गैस होने पर मनुष्य का सिर ऑटोमेटिक दुखने लगता है जिससे हमें बहुत ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है | बहुत सारे लोग पेट में दर्द होने के कारण विभिन्न प्रकार की दवाइयां खाते हैं, लेकिन दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं कि हर दवाई का के कंटेंट अलग-अलग होते है, इसलिए किसी भी दवाई का सेवन डॉक्टर से पूछकर ही करे, पेट साफ करने के लिए बहुत सारे लोग हमेशा डॉक्टर से ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है | ऐसा होने पर आपने दवाइयों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि दवाइयों का ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर पर इसका गलत परिणाम पड़ता है | डॉक्टर की ट्रीटमेंट से अगर आपका पेट साफ नहीं होता है तो आपने पेट साफ करने के घरेलू उपाय अपनाना जरूरी हे |

तुरंत पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके -:

पेट साफ ना होने के कारण -:

पेट साफ ना होने के कारण
पेट साफ ना होने के कारण
  • पेट साफ ना होने का सबसे मुख्य कारण होता है कब्ज होना | जो लोग दिन भर किसी ना किसी काम में होते हैं, उन लोगों को यह समस्या ज्यादा आती है | कब्ज की समस्या तब आती है जब शरीर में पानी की मात्रा बिल्कुल कम हो, अगर आपको लगता है कि आपको कब्ज की समस्या नहीं होनी चाहिए तो आपने रोजाना तीन से चार लीटर पानी पीना ही चाहिए |
  • ज्यादा पानी पीने से पेट में या छाती में कफ नहीं बढ़ता हैं, अक्सर हम देखते हैं कि बहुत सारे लोग शरीर में थोड़ा दर्द होने पर भी विभिन्न प्रकार की दवाइयां खाते हैं | दोस्तों अगर आप रोजाना बहुत सारी दवाइयों का सेवन करते हो तो इससे भी आपके पेट में दर्द बढ़ सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर दवाईया ना खाए, ज्यादा दवाइयां खाने से आपके पाचन तंत्र पर इसका गलत परिणाम होता है |
  • जिन लोगों को रोजाना सॉफ्ट चीजें खाने की आदत होती है उन लोगों ने अगर अचानक मसालेदार चीजों का सेवन कर लिया तो पेट बिल्कुल साफ नहीं होता है | पेट तो साफ होता ही नहीं है, लेकिन उस मनुष्य को एसिडिटी की समस्या भी आती है | जिन लोगों को ज्यादा चाय या कॉफी पीने की आदत होती है, उन लोगों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है |
  • दोस्तों अगर आपको चाय पीने से दिन की शुरुआत करना अच्छा लगता है तो आपने सुबह के वक्त ही चाय पीना चाहिए | अगर आप दिन में १०-१२ कप चाय पियोगे तो आपका पेट खराब होगा ही |

पेट साफ करने के आसान उपाय -:

पेट साफ करने के आसान उपाय
पेट साफ करने के आसान उपाय
  • जिन लोगों का पेट सुबह के वक्त साफ नहीं होता है उन लोगों ने किसी आर्टिफिशियल चीज का सेवन नहीं करना चाहिए | जिन लोगों को पेट साफ ना होने पर दवाइयों का सेवन करने की आदत होती है, उनको यह समस्या ज्यादा फेस करनी पड़ती है | इसलिए सुबह के वक्त पेट साफ ना होने पर इसबगोल का सेवन करें, इसबगोल का सेवन करने से पेट थोड़े ही वक़्त में साफ हो जाता है |
  • कब्ज के इलाज के लिए इसबगोल बहुत ही असरदार होता है, अगर आपको पेट साफ करने का आयुर्वेदिक चूर्ण खाना ठीक लगता है तो आपने पेट सफा चूर्ण और कायम चूर्ण का सेवन करना चाहिए | यह दोनों चूर्ण पेट साफ करने के लिए असरदार माने जाते हैं, यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक होने के कारन इन चूर्ण का कोई साइड इफेक्ट नहीं है |
  • गुनगुने दूध के साथ अगर आप चूर्ण का सेवन करोगे तो आपके पेट में जो भी गंदगी है या कब्ज हे वह बाहर निकल जाएंगे | जिन लोगों को रात को सोने से पहले गर्म दूध सेवन करने की आदत होती है, उन लोगों ने गर्म दूध में एक चम्मच घी डालकर यह दूध पीना चाहिए जिससे आपके पेट को पूरा ऑइलिंग होगा और सुबह पेट साफ हो जाएगा | बहुत सारे लोगों को दूध में चीनी डालने की आदत होती है, दोस्तों चीनी की जगह आप शहद या मिश्री का उपयोग कर सकते हो |
  • गुनगुने दूध के साथ अगर आपको घी का सेवन नहीं करना है तो आप गुनगुने दूध में अरंडी का तेल डालकर यह तेल पी सकते हो | अरंडी का तेल पेट साफ करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय माना जाता हे |
  • तुरंत पेट साफ करने की होम्योपैथिक तरीके भी बहुत सारे हैं, पेट साफ करने के लिए आपने सिलिसिया २०० नाम की होम्योपैथिक गोली का सेवन करना चाहिए जिससे जल्दी पेट साफ होगा |

पेट साफ करने के लिए योग और एक्सरसाइज -:

पेट साफ करने के लिए योग और एक्सरसाइज
पेट साफ करने के लिए योग और एक्सरसाइज
  • मनुष्य के शरीर को दिनभर कष्ट करने की आदत होती है | हमारा शरीर जितना ज्यादा मूवमेंट करेगा उतना भोजन डाइजेस्ट होने में मदद होती है | लेकिन इस आधुनिक दुनिया में बहुत सारे लोगों को बैठकर काम करने की आदत होती है, जिसके कारण उनका पेट साफ नहीं होता है |
  • जो लोग दिनभर एक जगह पर बैठकर काम करते हैं उन लोगों के लिए हम कुछ योग और एक्सरसाइज देखेंगे | सुबह उठने के बाद अगर आप रोजाना योग करोगे तो आसानी से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है, योगा करने से आपकी पाचन शक्ति तो मजबूत होगी ही लेकिन आपको पेट संबंधित किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा | योग करते समय आप धनुरासन, अनुलोम विलोम और कपालभाति प्राणायाम कर सकते हो | यह तीनों प्राणायाम पेट से संबंधित सारे बीमारियों के लिए बहुत ही कारगर होते हैं |
  • हम देखते हैं कि कपालभाति करते समय हमारा पेट पूरी तरह से अंदर चला जाता है और फिर बाहर आता है, इस क्रिया में पेट की सारी मांसपेशियां अंदर-बाहर आती है जिससे आपको कब्ज से राहत मिलती है और पेट भी साफ होता है | हम देखते हैं कि उम्र से ज्यादा होने वाले लोगों को यह समस्या ज्यादा आती है, बूढ़े लोगों से व्यायाम करना असंभव होता है | इसलिए बूढ़े लोगों ने सुबह के ताजे हवा में बाहर घूमने जाना चाहिए, जिससे आपके शरीर की ज्यादा से ज्यादा मूवमेंट होगी और पेट साफ होने में मदद होगी | आप जितना ज्यादा पैदल चलोगे उतना आपके पेट में भोजन डाइजेस्ट होगा |
  • पैदल चलने से या सीढ़ी चढ़ने से पेट की समस्या नहीं होती है, हमेशा ऐसे व्यायाम करें जिससे आपका शरीर हमेशा एक्टिव रहेगा | जिन लोगों का शरीर एक्टिव रहता है उन लोगों का पेट रोजाना साफ होता है | इस समस्या से राहत मिलाने के लिए आपने कब्ज पर उपाय करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है | कब्ज की समस्या पर सबसे रामबाण उपाय रोजाना ज्यादा पानी पीना होता हे |

यह थे तुरंत पेट साफ करने के आसान घरेलू तरीके | दोस्तों अगर आपको हमें कोई सवाल पूछना है तो आप हमें नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो |

Leave a Comment