तिल के गुण

शीत ऋतु मे शारीरिक शक्ति जठराग्नि को जागृत करने के लिए तिल तेल का उपयोगी है | तिल देखने में बहुत छोटा परंतु शक्तिदायक वह पोष्टिक गुणों से भरपूर होता है |
तिल के घरेलू उपाय :
तो जानते है तिल के गुण : तिल पाचनक्रिया को ठीक करने वाला केशव के लिए हितकारी ,दुग्धवर्धक वर्ण सिखाने वाला , कब्ज व दांत दर्द दूर करने वाला भूख बढ़ाने वाला व स्त्री रोगों में लाभदायक होता है|
मुंहासे :
तिल को सिरस की छाल और सिरके के साथ चेहरे पर लगाने से मुंहासे ठीक होते हैं|
खुजली :
तिल के बीजों को पीसकर खुजली पर लगाने से लाभ होता है|
नागफनी का कांटा :
नागफनी का कांटा चुभने पर उस पर लगातर तिल का तेल लगाने पर काँटा गलकर बाहर आ जाता है|
रुसी :
तिल के पत्तों को पीसकर सिर पर लगाने से रुसी साफ होती है|
फोड़ा :
तिल पीसकर गोमूत्र में पकाकर फोड़े पर लगाने से फोड़ा बैठ जाता है|
अतिसार :
तिल के पत्तों के रस को पानी में मिलाकर पीने से अतिसार आमातिसार तथा मुत्र नली के रोगों में लाभ होता है|
मासिक धर्म विकार :
काले तिल व अजवायन का काढ़ा बनाकर उसमें पूराना गुड मिलाकर पीने से मासिक धर्म अधिक आना ठीक होता है, वह बंद मासिक धर्म आ जाता है|
शक्तिवर्धक :
काले तिल , अजवायन , सौंठ व नारियल कूटले| इन्हें चबाकर खाने से प्रसूता स्त्री में नारी शक्ति का संचार होता है|
झाइयों का इलाज :
तिल को पीसकर चेहरे पर लेप लगाने से झाइया दूर होती है|
वायुशूल :
तिल ,सौंठ व अखरोट की गिरी 4:1:2 के अनुपात में कूदकर पानी मिलाकर पीने से वायु का दर्द ठीक होता है|
सुझाव :
तिल के ताजा पत्तों को 12 घंटे पानी में भिगोकर रखें| इस पानी को रोगी को पीलाने से लाभ होता है |
जोड़ो का दर्द :
तिल का तेल लगाने से जोड़ों का दर्द ठीक होता है|
आग से जलना :
तिल को पानी में पीसकर जले पर लेप लगाने से जलन शांत होती है|
मोच :
तिल को पानी के साथ पीसकर गर्म करके मोच पर लगाने से दर्द दूर होता है|
दुर्बलता :
हर रोज तिल के लड्डू खाने से शरीर की दुर्बलता दूर होती है|
गर्भाशय की सफाई :
प्रसव के बाद यदि गर्भाशय ठीक से साफ न हुआ हो तो एक चम्मच तिल का गर्म दूध के साथ कुछ दिनों तक सेवन करने से लाभ होता है|
घाव :
तिल को पीसकर घाव पर लगाने से कुछ ही दिनों में घाव ठीक हो जाता है|
बिस्तर में मूत्र :
जो बच्चे बिस्तर गीला करते हो उन्हें सोते समय 10-15 रेवडिया का एक तिल का लड्डू खिलाने से लाभ होता है|
दंतरोग :
तिल को चबाकर खाने से दांत मजबूत होते हैं|