टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या करना पड़ता है ?

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या करना पड़ता है के बारे में जानकारी देने वाले हैं | हम देखते हैं कि टेस्टोस्टेरोन एक हमारे शरीर में होने वाला स्टेरॉयड हार्मोन होता है, टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में पाया जाता है | शरीर में टेस्टोस्टेरोन निकलने की जगह पुरुषों के अंडकोष होते हैं, देखा जाए तो महिलाओं के शरीर में भी टेस्टोस्टेरोन होता है लेकिन पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में सिर्फ २०% टेस्टोस्टरॉन पाया जाता है |

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या करना पड़ता है
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या करना पड़ता है

पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन के बहुत सारे फायदे हैं, जैसे कि यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए टेस्टोस्टेरोन काफी महत्वपूर्ण होता है, पुरुषों के शरीर में मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए टेस्टोस्टेरोन काफी काम करता है, जिसके कारण हर पुरुष टेस्टोस्टेरोन के बारे में जानकारी जानना चाहता है और हमेशा टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने की कोशिश करता रहता है | शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने से पहले आपको टेस्टोस्टेरोन के बारे में पूरी जानकारी होना सबसे महत्वपूर्ण बात होती है, बहुत सारे बॉडीबिल्डर्स स्टेरोइड्स का सेवन करके टेस्टोस्टरॉन बढ़ाते हैं | हम आपको बताना चाहते हैं कि स्टेरॉइड्स का सेवन करके बिल्कुल भी बॉडीबिल्डिंग नहीं करना चाहिए | यह तरीका अपनाने से आपका शरीर तो खराब होगा ही लेकिन आपके शरीर की इम्युनिटी सिस्टम भी खराब होगी | आज हम आपको टेस्टोस्टेरोन के बारे में सारी जानकारी बताने वाले हैं | आम आदमी के दिमाग में टेस्टोस्टेरोन के बारे में जो भी छोटे-छोटे सवाल आते हैं उन सारे सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं |

टेस्टोस्टेरोन क्या होता है ?

टेस्टोस्टेरोन क्या होता है
टेस्टोस्टेरोन क्या होता है
  • आमतौर पर देखा जाए तो टेस्टोस्टेरोन एक स्टेरॉयड हार्मोन होता है जो पुरुषों के अंडकोष से निकलता है | टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पुरुषों के शरीर में यौन शक्ति बढ़ाने में काफी मदद करता है, टेस्टोस्टेरोन के बढ़ने पर पुरुष काफी देर तक यौन शक्ति को इस्तेमाल कर सकते हैं | टेस्टोस्टेरोन का काम शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाना भी होता है जिसके कारण बहुत सारे पुरुष बॉडी बनाते समय टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने की हमेशा सोचते रहते हैं | शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने के कारण पुरुषों के शरीर का विकास नहीं हो पाता है, टेस्टोस्टेरोन शरीर में क्यों कम हो जाता है यह जानना हर किसी के लिए जरूरी है | टेस्टोस्टेरोन कम होने के कारण बहुत सारे हैं, जैसे कि शरीर में संक्रमण होना,मधुमेहा होना, लीवर की बीमारी, किडनी रोग, रेडिएशन ट्रीटमेंट, अनुवांशिक विषमता, शरीर में आयरन की कमी, पेट की समस्या, शरीर में सूजन आना, ऐसे बहुत सारे टेस्टोस्टरॉन कम होने के कारण है | कई बार शरीर में टेस्टोस्टेरोन की लेवल कम होने के कारण पुरुष और महिला जीवन की गुणवत्ता को संतुलित रखने में बहुत कोशिश करते हैं | टेस्टोस्टेरोन शरीर में कम होने के कारण शरीर में थकान आना, हमेशा नींद आना ऐसे कुछ लक्षण दिखाई देते हैं

टेस्टोस्टेरोन की कमी से क्या होता है ?

टेस्टोस्टेरोन की कमी से क्या होता है
टेस्टोस्टेरोन की कमी से क्या होता है
  • शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होने के कारण पुरुषों के शरीर में यौन उत्तेजना आसानी से नहीं आती है, क्योंकि शरीर में यौन शक्ति बढ़ाने का काम टेस्टोस्टेरोन हार्मोन करता है | कई बार शरीर में टेस्टोस्टरॉन कम होने के कारण लाल रक्त कोशिकाए पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाती है जिसके कारण बहुत सारे लोग बीमार हो जाते हैं | जिन लोगों के शरीर में हमेशा संक्रमण, मधुमेह, किडनी रोग, मोटापा, ऐसी कुछ समस्याएं होती है उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल हमेशा कम रहता है | शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी होने के कारण मनुष्य को हमेशा थकान महसूस होती है | शरीर में टेस्टोस्टेरोन जब कम हो जाता है तब पुरुषों का लिंग सेक्स करते समय खड़ा नहीं रह पाता है क्योंकि टेस्टोस्टेरोन का कम होने के कारण लिंग में ताकत नहीं रहती है | शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने के कारण नींद नहीं आती है, एकाग्रता खराब हो जाती है, हड्डियां मजबूत नहीं रहती है, शरीर का मांस बढ़ने लगता है जिसके कारण हमारी पूरी बॉडी खराब होने के साथ साथ हमारा जीवन खराब हो जाता है | टेस्टोस्टरॉन लेवल कम होने पर आपने किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के नीचे दिए गए हुए तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए |

बॉडी बनाने के लिए टेस्टोस्टेरोन क्यों जरूरी होता है ?

बॉडी बनाने के लिए टेस्टोस्टेरोन क्यों जरूरी होता है
बॉडी बनाने के लिए टेस्टोस्टेरोन क्यों जरूरी होता है
  • बॉडी बनाने के लिए टेस्टोस्टरॉन काफी मात्रा में जरूरी होता है, मनुष्य के शरीर को पुष्ट करने के लिए काफी बॉडी बिल्डर विभिन्न प्रकार के स्टेरॉयड का सेवन करते हैं | दोस्तों आप आसानी से बिना स्टेरॉयड का सेवन करें बगैर बॉडी बना सकते हो | पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल अधिक होती है जिसके कारन पुरुषोको बॉडी बनाने में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती है | नियमित व्यायाम करने वालों ने टेस्टोस्टेरोन स्तर को बढ़ाना जरूरी होता है, टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहने से आपके शरीर में ऊर्जा और सहनशीलता हमेशा ज्यादा रहेगी और आपको बेहतर नींद आएगी | बॉडी बनाने के लिए मनुष्य के शरीर को लंबे समय तक नींद लेना जरूरी होता है, जिन पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन संतुलित रहता है उन्हें जल्दी नींद आती है और वह लंबे समय तक सोते रहते हैं | टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए वेट लिफ्टिंग करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, वेटलिफ्टिंग करने से टेस्टोस्टरॉन तो बढ़ता ही है लेकिन आपके शरीर के मसल्स और मजबूत बनने लगते हैं | बहुत सारे डॉक्टर कहते हैं कि बेंच प्रेस, स्कोट्स, डेड लिफ्ट और शोल्डर प्रेस नियमित करने से टेस्टोस्टरॉन बढ़ने में मदद मिलती है |
  • बॉडी बनाने के लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग देना जरूरी होता है, जिससे टेस्टोस्टेरोन बढ़ने में मदद तो मिलती है लेकिन आपके शरीर को रिकवर होने में कम समय लगता है | इसलिए आपने व्यायाम करने के साथ-साथ रोजाना ट्रेडमिल, एलिप्टिकल ट्रेनर का इस्तेमाल करना चाहिए | हफ्ते में से कुछ दिन कार्डियो व्यायाम करें, जिससे आपके शरीर की चर्बी कम होगी और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ने लगेगा |

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय क्या है ?

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय क्या है
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय क्या है
  • देखा जाए तो टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए बहुत ही आसान घरेलू उपाय है, जैसे कि बहुत सारे पुरुष ऐसे होते हैं जो पूरी तरह से नींद नहीं लेते हैं | नींद कम होने के कारण पुरुषों के शरीर का ठीक तरह से विकास नहीं हो पाता है | रोजाना अगर आप ७ से ९ घंटे की नींद लेते हो तो आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ने लगेगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा नींद ले और टेस्टोस्टेरोन के परिवर्तन को बढ़ाएं |
  • जिन पुरुषों का वजन काफी ज्यादा होता है मतलब उनके शरीर पर अधिक मात्रा में वसा होती है उन पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन काफी कम होता है | इसीलिए पुरुषों को हम बताना चाहते हैं कि आपने आपके शरीर का वजन कम करने के साथ-साथ शरीर पर जो भी अधिक चर्बी है उसे कम करना चाहिए जिससे टेस्टोस्टरॉन बढ़ने में मदद मिलेगी |
  • टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए आपने प्राकृतिक जीवनशैली का इस्तेमाल करना चाहिए | प्राकृतिक जीवनशैली का इस्तेमाल करने से टेस्टोस्टेरोन संतुलित रहने के साथ-साथ शरीर की सारी गतिविधियां संतुलित रहती है |
  • पुरुषों को हम बताना चाहते हैं कि अगर आपको किसी  बात को लेकर बहुत ज्यादा तनाव आता है तो आपने इन बातों को जिंदगी से निकाल देना चाहिए, अधिक तनाव लेने से भी टेस्टोस्टरॉन नहीं बढ़ पाता है |
  • टेस्टोस्टेरोन संतुलित रखने के लिए हमेशा तनाव से छुटकारा पाने की कोशिश करें और रोजाना आधे घंटे तक योग और ध्यानधारणा करें |
  • जिन पुरुषों को संगीत, कला, ऐसी चीजों का शौक है उन्होंने इस शौक को बढ़ाना चाहिए और अपनी दैनिक गतिविधियों को संतुलित रखने की कोशिश करना चाहिए जिससे शरीर का विकास होने में मदद मिलेगी |
  • जिन पुरुषों की ज़िंदगी हमेशा सकारात्मक और वास्तविक दृष्टिकोण से रहती है, उन पुरुषों के शरीर में सारी गतिविधियां ठीक रहती है और उनका शरीर हमेशा विकास करते रहता है |

टेस्टोस्टेरोन को इनक्रीस करने के लिए टैबलेट्स ?

टेस्टोस्टेरोन को इनक्रीस करने के लिए टैबलेट्स
टेस्टोस्टेरोन को इनक्रीस करने के लिए टैबलेट्स
  • टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने के लिए बाजार में बहुत सारी टैबलेट्स मिलती है, किसी भी टेबलेट का सेवन अगर आप करते हो तो शरीर में खराबी हो सकती है इसलिए सोच समझकर ही टेस्टोस्टेरोन बूस्ट करने वाली टेबलेट खाये |
  • अगर आप रोजाना अपने भोजन में ओमेगा ३, जैतून का तेल, पीनट बटर, मूंगफली, इन चीजों का सेवन करते हो तो शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल संतुलित रहेगी और किसी टैबलेट का सेवन करने की जरूरत नहीं रहेगी |
  • बहुत सारे डॉक्टर टेस्टोस्टेरोन को बूस्टर देने के लिए विटामिन डी का सेवन करने के लिए कहते हैं | अगर आप विटामिन डी का सेवन भोजन से नहीं कर पाते हो तो आपने विटामिन डी की टैबलेट का सेवन रात को खाना खाने के बाद करना चाहिए |
  • शरीर में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए जिंक काफी महत्वपूर्ण होता है, दूध, पनीर, दही, मांस, मछली, इन चीजों में काफी मात्रा में जिंक पाया जाता है | आप चाहते हो तो आप टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए जिंक की टेबलेट खा सकते हो |

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पतंजलि दवाइयों की जानकारी ?

टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पतंजलि दवाइयों की जानकारी
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पतंजलि दवाइयों की जानकारी
  • देखा जाए तो टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए आपने हमेशा प्राकृतिक दवाइयों का सेवन करना जरूरी होता है | शरीर में जब तुरंत टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ानी होती है तब आपने पतंजलि दवाइयों का सेवन करना काफी असरदार साबित हो सकता है | बाजार में पतंजलि की अश्वगंधा नामक टेबलेट मिलती है, अश्वगंधा टेबलेट का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ने के साथ-साथ शरीर की सारी गतिविधियां सुधर जाती है |
  • शरीर में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए बहुत सारे पुरुष शिलाजीत टैबलेट का सेवन करते हैं | शिलाजीत टैबलेट का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा और योन शक्ति बढ़ने में मदद होती है, इसलिए आप पतंजलि की शिलाजीत का सेवन कर सकते हो |
  • टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पतंजलि में गोखरू नामक दवाई निकाली है | गोखरू का चूर्ण रोजाना रात को सोने से पहले अगर आप गुनगुने दूध के साथ सेवन करते हो तो शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ने में काफी मदद मिलती है | टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए पतंजलि की दवाइयों के बारे में अगर आपको कोई जानकारी नहीं है तो आप किसी अच्छे डॉक्टर से जानकारी ले सकता हो|

सेक्स करने से टेस्टोस्टेरोन में कमी आती है क्या ?

सेक्स करने से टेस्टोस्टेरोन में कमी आती है क्या
सेक्स करने से टेस्टोस्टेरोन में कमी आती है क्या
  • सेक्स करने से टेस्टोस्टेरोन में जरूर कमी आती है, बहुत सारे पुरुष ऐसे होते हैं जो रोजाना अपने पार्टनर के साथ सेक्स करते रहते हैं | लगातार लंबे समय तक सेक्स करने से हमारे शरीर को लगातार टेस्टोस्टेरोन बनाना पड़ता है | पुरुषों के शरीर से जब एक बार वीर्य स्खलित हो जाता है तब हमारा शरीर वीर्य बनाने के लिए प्राथमिकता देता है जिसके कारण शरीर का बाकी का विकास होना रुक जाता है | इसलिए लंबे समय तक या अधिक मात्रा में सेक्स करना थोड़ा कम करें जिससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन की लेवल संतुलित रहेगी और शरीर का विकास होने में मदद मिलेगी |
  • बहुत सारे छोटे लड़के ऐसे होते हैं जो रोजाना हस्तमैथुन करते हैं, रोजाना हस्तमैथुन करने से आपके लिंग से रोजाना वीर्य बाहर निकलेगा और शरीर का विकास नहीं हो सकेगा |
  • इसलिए सचमुच अगर आपको आपके शरीर का विकास करना है तो आपने सेक्स करने पर काबू करना चाहिए | जिस तरह से हमने आपको ऊपर बताया कि सेक्स करना हमारी जिंदगी में इंपोर्टेंट होता है, उसी तरह से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लंबे समय तक रहने से शरीर का विकास होना भी इंपोर्टेंट होता है |
  • जिन पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल संतुलित रहता है उन पुरुषों के सेक्स लाइफ में इस बात का काफी प्रभाव पड़ता है | टेस्टोस्टरॉन लेवल असंतुलित रहने से पुरुष लंबे समय तक अपनी पार्टनर के साथ संभोग क्रिया कर पाते हैं |

हस्तमैथुन करने से टेस्टोस्टेरोन में कमी आती है क्या ?

हस्तमैथुन करने से टेस्टोस्टेरोन में कमी आती है क्या
हस्तमैथुन करने से टेस्टोस्टेरोन में कमी आती है क्या
  • लगातार लंबे समय तक हस्तमैथुन अगर आप करते रहोगे तो टेस्टोस्टेरोन लेवल में कमी आना आम बात है | टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का मुख्य काम होता है पुरुषों के शरीर में यौन शक्ति बढ़ाना, लेकिन पुरुषों के शरीर में जब यौनशक्ति नहीं बढती है तब पुरुषों के शरीर में किसी प्रकार की सेक्स एनर्जी नहीं रहती है | इसलिए लंबे समय तक अगर आप हस्तमैथुन कर रहे हो तो इससे आपके शरीर का विकास होना रुक जाएगा | अगर आप चाहते हो कि आपके शरीर का विकास हमेशा होते रहे तो आपने हस्तमैथुन करने में काबू पाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है | जो पुरुष घर में बीवी होने के बावजूद भी हस्तमैथुन करते हैं उन पुरुषों के शरीर में बहुत कम मात्रा में टेस्टोस्टेरोन होता है | इसलिए पुरुषों को हम बताना चाहते हैं कि घर में बीवी होने पर आपने बीवी के साथ ही संभोग क्रिया करना चाहिए | क्योंकि संभोग क्रिया करने से हमारे शरीर को ज्यादा संतुष्टि मिलती है, जिससे हस्तमैथुन करने का दिल नहीं होता है | जब तक आप खुद के शरीर पर काबू नहीं पाओगे तब तक टेस्टोस्टरॉन लेवल बढ़ना मुश्किल रहेगा |

सिक्स पैक एब्स डाइट चार्ट फॉर इंडियन फूड हिंदी मे

Leave a Comment