तारपीन के तेल के फायदे

घरेलू इलाज में तारपीन के तेल का बहुत महत्व है | तारपीन का तेल पंसारी या रंग रोगन वालों की दुकान पर मिलता है | इस तेल का प्रयोग खाने में नहीं किया जाता | अनेकानेक गुणों से भरपूर तारपीन का तेल घर में अवश्य रखना चाहिए क्योंकि औषधि के रूप में यह बहुत उपयोगी है |
तारपीन के तेल के घरेलू उपाय :
नाखून :
सप्ताह में एक बार नाखूनों पर तारपीन के तेल की मालिश करने से वह चमकने लगते हैं |
दाद :
दिन में दो -तीन बार तारपीन का तेल लगाने से दाद खुजली तथा एग्जीमा में लाभ मिलता है |
दाग धब्बे :
बर्तनों पर घी या तेल की चिकनाई के निशान अक्सर पड़ जाते हैं ,उन्हें हटाने के लिए एक मोठे कपड़े को तारपीन के तेल में भिगोकर बर्तन पर मलने से सारे निशान और दाग धब्बे साफ हो जाते हैं |
मच्छर :
कमरे में या बिस्तर के आसपास तारपीन का तेल छिड़कने से मच्छर भाग जाएंगे | जब तक तेल की गंध बनी रहेगी मच्छर वापस नहीं आ सकते|
चूहे :
अक्सर घर में चूहे अधिक हो जाते हैं | ऐसे में चूहों को घर से भगाने के लिए तारपीन के तेल में कपड़ा भिगोकर बिल में रखने से चूहे भाग जाते हैं|
पेट फूलने पर :
अफारा आने पर पेट फूल जाने पर जरा सा तारपिन का तेल हाथ में लेकर पेट पर धीरे धीरे उसकी मालिश करने से शीघ्र आराम आ जाता है |
आग से जलने पर :
जल जाने पर काला तारपीन का तेल रूई में भिगोकर लगाने से जलन कम हो जाती है |
कटने पर :
चाकू या किसी अन्य चीज से कट जाने पर तुरंत उस स्थान पर तारपीन के तेल में भीगी पट्टी बांधने से आराम आ जाता है |
चोट :
चोट लग जाने पर उस स्थान पर रुई से तारपीन का तेल लगाने से दर्द कम होकर आराम आ जाता है |