तंबाकू के फायदे

इसके पत्ते अधिक काम में आते हैं| पीने के काम में पंचांग आता है| इसके पत्तों का बीड़ी सिगरेट आदि में उपयोग किया जाता है| यह खाने तथा सूंघने के काम आता है| इसको खाने पर चक्कर आने लगता है| तंबाकू का प्रयोग मंझन में भी किया जाता हे|
तंबाकू तीक्ष्ण, उष्ण, बस्तीशोधक तथा मदकारक है| यह वमनकारक तथा कफ , श्वास ,वात और सूजन को नष्ट करता है | इसके सूखे पत्ते उत्तेजक , वामन विरेचक होते हैं| ज्यादा मात्रा में सेवन करने से यह ह्रदय व श्वास -प्रश्वास क्रिया को कम करता है| इस के अत्यधिक सेवन से शरीर गिरा- गिरा रहता है|
तंबाकू के घरेलू उपाय :
घाव :
तंबाकू के ताजा पत्तों का रस निकालकर उसमें समभाग तिल का तेल मिलाकर आंच पर पकाएं| जब केवल तेल शेष रह जाए तो छानकर ठंडा कर शीशी में भर ले | इस तेल को घाव पर लगाने से घाव शीघ्र भर जाता है |
दंत पीड़ा :
इसके सूखे पत्ते , गेरू व कालीमिर्च समभाग लेकर बारीक पीस ले | कपड़छन कर इसे दातों पर थोड़ी देर मसल कर कुल्ला करने से दांतों का दर्द दूर हो जाता है |
मोतियाबिंद :
10 ग्राम सूंघने की तंबाकू को 40 ग्राम एरंडी का तेल में डालकर 3-4 बार खरल करें | प्रतिदिन सुबह-शाम सलाई द्वारा आंखों में लगाने से मोतियाबिंद में लाभ होता है|
दांत हिलना :
50 ग्राम तंबाकू , 10 ग्राम अकरकरा, 50 ग्राम काली मिर्च , 30 ग्राम फिटकरी, 15 ग्राम देशी कपूर ले सब को बारीक पीसकर सुबह-शाम दातों पर मलने से 2 हफ्तों के प्रयोग करने से हिलते हुए दांत मजबूत हो जाते हैं|
मसूड़ों की सूजन :
10 ग्राम तंबाकू , 10 ग्राम काली मिर्च तथा सांभर नमक 10 ग्राम को सब को बारीक पीसकर मसूडो पर मसलकर लार टपकाने से मसूड़ों की सूजन दूर हो जाती है|
अंडकोषों की सूजन :
इसके ताजा हरे पत्तों को आंख पर सेंख करने से अंडकोषों की सूजन दूर हो जाती है| यदि ताजा पत्ते ना मिले तो सूखे पत्तों पर पानी में छींटे मारकर नरम कर लें तथा उस पर तिल का तेल लगाकर आग पर गर्म कर बंदे बांधे|
शराब छुड़ाने के उपाय दारु पिने की आदत नशा मुक्ति हिंदी में
लिवर में खराबी सुजन इन्फेक्शन रोग का आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट हिंदी में.