शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं टिप्स हिंदी

शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं टिप्स

शुगर में क्या खाना चाहिए
शुगर में क्या खाना चाहिए

शुगर यह एक ऐसी समस्या है जो जल्दी ठीक नहीं होती। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज यह एक ऐसी बीमारी है जो हमारे शरीर की पूरी जीवन शैली बदल देती है। शुगर होने से हमारे शरीर में इंसुलिन की कमी होने लगती है। शुगर कंट्रोल में लाने के लिए कई लोग दवा लेते हैं तो कई लोग देसी नुस्खे अपनाते हैं लेकिन यह सब ट्रीटमेंट अपनाते अपनाते इस बात का पता होना चाहिए कि शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। तो आइए दोस्तों इस लेख में हम आपको शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह बताएंगे।

मधुमेह में आहार के टिप्स :-

कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो शुगर होने के बाद भी अपने डाइट पर कंट्रोल नहीं रखते और जो उनके मन में आता है वह उसका सेवन करते हैं। लेकिन जो व्यक्ति शुगर से प्रभावित होता है उन्हें ऐसा आहार नहीं करना चाहिए। इससे आपका शुगर और भी बढ़ता है। पर इसके उल्टा भी लोग होते हैं जो डायबिटीज में खाना पीना ही छोड़ देते और यह सब पूरी जानकारी के वजह से होता है। शुगर में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यहां आपको विस्तार में बताते हैं।

शुगर में क्या खाएं और क्या नहीं :-

  1. अपने भोजन में फाइबर अधिक मात्रा में लेना चाहिए। जैसे कि सब्जियों में भिंडी, गाजर, खीरा, कद्दू, शिमला मिर्च, शलगम, ककड़ी, मूली,फूल गोभी, बंद गोभी ,करेला, टमाटर इन चीजों का समावेश कर सकते हैं। पालक मेथी और हरी सब्जियों का भी आप समावेश कर सकते हैं, इन सब में फाइबर अधिक मात्रा में होता है।
  2. अगर आप दूध पीते हो तो ध्यान रखिए कि वह दूध कम फॅट वाला होना चाहिए और वैसे ही कम फॅट वाला मधुमेह में दही और मधुमेह में पनीर भी लेना चाहिए।
  3. शुगर में कई लोग फल खाना छोड़ देते हैं। लेकिन आप फल में आंवला, जामुन, खरबूजा, संतरा, नींबू और अमरुद खा सकते हैं। प्रतिदिन 150 से 200 ग्राम फल जरूर खाएं।
  4. मधुमेह होने के कारण कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि वह मांसाहार का सेवन कर सकते हैं क्या। हम आपको बता दें कि आप मधुमेह में फिश, मधुमेह में अंडे और मधुमेह में चिकन खा सकते हैं पर लिमिट से ज्यादा ना खाए और मधुमेह में मटन का सेवन ना करें।
  5. अपने भोजन में बिना पोलिश वाले चावल, ब्राउन राइस, चयोकर मिला हुआ आटा और छिलके वाली दाल का इस्तेमाल करें। यह आपके सेहत के लिए अच्छा होता है।
  6. दालचीनी लहसुन और मेथी अपने खून में ग्लूकोज कम करते हैं। जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है।
  7. रोजाना बिन मीठा हुई छाछ और नमकीन लस्सी का भी सेवन कर सकते हैं।
  8. ग्रीन टी का भी सेवन आप कर सकते है। ग्रीन टी में शरीर के ग्लूकोस सोखने की क्षमता को बढ़ाती है।
डायबिटीज/शुगर/मधुमेह के कारण लक्षण और आयुर्वेदिक घरेलु इलाज
हेल्थ बनाने के तरीके हिंदी में

Leave a Comment