नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है सुबह जल्दी उठने के सबसे आसान तरीके, दोस्तों, हम जब भी देखते हैं हमारे बुजुर्ग लोग हमेशा ही स्वस्थ और तंदुरुस्त नजर आते हैं। बुजुर्ग होने के बावजूद वह हमसे काफी तेज और बुद्धिमान दिखाई देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, ऐसे बुजुर्ग लोग हमेशा ही अच्छी आदतों का पालन करते हैं। वह हमारे जैसे देर से नहीं उठते हैं, देर से नहीं सोते हैं और अपनी जीवनशैली हेल्थी बनाए रखते हैं। सुबह जल्दी उठने के शरीर को काफी सारे फायदे मिलते हैं। सुबह जल्दी उठने के बाद हमारा दिन काफी एनर्जी से भरा होता है और हमारी सेहत पर उसका असर असर पड़ता है।
सुबह जल्दी उठकर वॉक करने से या एक्सरसाइज करने से हमें तरोताजा महसूस होता है और हम एक सेहतमंद जिंदगी जी पाते हैं। इसी के साथ, सुबह जल्दी उठने से हमारे सारे काम वक्त पर होते हैं और रात को नींद भी अच्छे से आती हैं। लेकिन, दोस्तों ऐसे कई सारे लोग होते हैं; जिन्हें जल्दी उठना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग हर रोज लेट उठते हैं और इसी आदत की वजह से उन्हें कई सारे विकारों का सामना करना पड़ता है। कई सारे लोगों को जल्दी उठना होता है, लेकिन वह कोशिश करके भी जल्दी उठ नहीं पाते हैं। तो ऐसे लोगों के लिए आज हम लेकर आए हैं,सुबह जल्दी उठने के सबसे आसान तरीके
सुबह जल्दी उठने के सबसे आसान तरीके
जिन लोगों को सुबह जल्दी उठना पसंद है; लेकिन किसी कारणवश वह उठ नहीं पाते हैं। तो ऐसे लोगों के लिए हम कुछ टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर वह सुबह जल्दी उठ सकते हैं और स्वस्थ जिंदगी जी सकते हैं।
१) सोने से पहले नहाए-
दिनभर की थकावट के बाद रात को सोने से पहले नहाने से हमें तरोताजा महसूस होता है और नींद भी अच्छे से आती है। रात को पूरी नींद होने की वजह से हम सुबह जल्दी उठ सकते हैं। इसीलिए, सुबह जल्दी उठने के लिए रात को सोने से पहले जरूर नहाए और यह तरीका जरूर ट्राई करें। अगले कुछ ही दिनों में आपको इसका असर साफ दिखाई देने लगेगा।
२) भोजन-
कई लोगों को यह लगता है, कि रात को भरपेट खाना खाने से हमें नींद अच्छी आती है। लेकिन, यही हम गलती कर देते हैं। क्योंकि, रात को भरपेट खाना खाने से हम काफी सुस्त महसूस करते हैं और सुबह देर तक सोते रहते हैं। इसीलिए, आपको रात में हल्का और सादा भोजन लेना चाहिए। रात को हल्का खाने से हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है और आपको सुबह जल्दी उठने में भी कोई तकलीफ नहीं होती हैं। इसलिए, अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं; तो रात को हल्का भोजन करें।
३) समय पर सोना-
दोस्तों, एक हेल्थी रूटीन फॉलो करना किसी भी इंसान के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप रात को देर से सोते हैं, तो सुबह देर से उठते हैं। तो इससे आपके शरीर पर काफी नुकसान देखने को मिलता है। रात को समय पर सोने से सुबह नींद जल्दी खुलती है। हर इंसान को कम से कम ८ घंटे की नींद जरूरी होती है। अगर आप रात को समय पर सोते हैं, एक निश्चित समय पर सोते हैं; तो सुबह उठने में आपको कोई तकलीफ नहीं होगी। इसलिए, अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो रात को समय पर सोना जरूरी होता है।
४) अलार्म-
जो लोग सुबह जल्दी उठने की कोशिश करते हैं, वह रात को अलार्म लगा कर सोते हैं। लेकिन, अलार्म लगाकर सोने के बाद सुबह जब अलार्म बजता है; तो हम अलार्म को बंद कर देते हैं। इसीलिए, अलार्म की घड़ी को या मोबाइल को अपने से दूर रखें। ताकि, अलार्म बंद करने के लिए ही सही आप उठेंगे तो सही!! इसीलिए, सुबह जल्दी उठने के लिए आप इस ट्रिक को जरूर ट्राई करें; इससे आपको जरूर फर्क देखने को मिलेगा।
५) इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दूर रखें-
रात को सोने से पहले मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को देखना, आजकल लोगों की आदत बन गई है। लेकिन, यह गलत है और इससे आपकी नींद पर काफी प्रभाव पड़ता है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रात को सोने से पहले देखते हैं, तो आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाती हैं। इसलिए, नींद पूरी ना होने की वजह से आप सुबह लेट उठते हैं। अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो रात को मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने आप से दूर रखे। रात को सोने के लगभग एक घंटा पहले ही लैपटॉप, मोबाइल, टीवी आदि उपकरणों से दूर रहे।
६) कैफ़ीन युक्त पदार्थों से दूरी-
कैफ़ीन युक्त पदार्थ जैसे; चाय, कॉफी आजकल हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग हो गए हैं। रात को सोने से पहले और खाने के बाद लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन, इसकी वजह से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। नींद पूरी ना होने की वजह से आप सुबह लेट उठते हैं। तो अगर आप सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले कैफ़ीन युक्त पदार्थों का सेवन करना बंद करें।
७) धूम्रपान-
शराब, धूम्रपान तथा तंबाकू के पदार्थों का सेवन करने से हमारे शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। इन बुरी आदतों की वजह से हमारी नींद भी खराब हो जाती हैं। अगर आप शराब या धूम्रपान का सेवन करते हैं, तो तुरंत बंद करें। क्योंकि, यह नशीले पदार्थ आपकी नींद में खलल डालते हैं और इसकी वजह से आप सुबह जल्दी उठ नहीं पाते हैं। ऐसे में सुबह जल्दी उठने के लिए इन बुरी आदतों को तुरंत बंद करें।
दोस्तों, बचपन से ही हमें सिखाया जाता है; कि सुबह जल्दी उठना चाहिए और कसरत करनी चाहिए, सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करनी चाहिए आदि बातें बताई जाती हैं। कई बार हम सुबह जल्दी उठने के फायदे का एक्सपीरियंस भी लेते हैं। लेकिन, सुबह की नींद बड़ी प्यारी होती है; जो हमें जल्दी उठने नहीं देती! तो दोस्तों, सेहतमंद रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और हमने जो आपको ट्रिक बताए हैं, उनको जरूर अपनाएं।
उम्मीद है, आपको आज का सुबह जल्दी उठने के सबसे आसान तरीके यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : लिवर को साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए