स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और तरीके
२१वी सदी में बहुत सारे लोगों की स्मरण शक्ति बिल्कुल कमजोर होती है | स्मरण शक्ति कमजोर होने के कारण बहुत साड़ी परेशानी आती हैं | क्योंकि इस भागती दौड़ती हुई दुनिया में हर किसी को कोई ना कोई काम हमेशा रहता है जिसके कारण स्मरण शक्ति कमजोर होना सामान्य बात है | बहुत सारी बातें हम आसानी से भूल जाते हैं, कई बार लोगों को याद नहीं रहता है कि हमने दोपहर को क्या खाया था | ऐसी बहुत सारी छोटी-छोटी बातें हैं जो कभी भी ध्यान में नहीं रहती है, इसलिए स्मरणशक्ती बढ़ाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है |

खासकर छात्रों को स्मरण शक्ति बढ़ाने की आवश्यकता ज्यादा होती है, क्योंकि जो बच्चे स्कूल में या कॉलेज में पढ़ते हैं उन्हें किताबी नॉलेज हमेशा याद रखना पड़ता है जिसके कारण उनकी स्मरण शक्ति तेज होना जरूरी है | जिन लोगों का दिमाग सक्रिय नहीं रहता है उन्हें यह समस्या ज्यादा आती है | इसलिए स्मरण शक्ति कमजोर होने पर आपने दिमाग अधिक सक्रिय और अनुशासित रखना जरूरी है |
आपका दिमाग जितना सक्रिय रहेगा उतनी आपकी एकाग्रता बढ़ेगी, स्मरण शक्ति मजबूत होने पर आपको कोई भी बात ज्यादा देर तक सोचनी नहीं पड़ेगी | स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए तरीके अगर आप अपनाते हो तो आपकी स्मरण-शक्ति बेहतर बन सकती है | लेकिन इन तरीकों का इस्तेमाल आपने लंबे समय तक करना है, जिससे आपको अच्छा फर्क नजर आएगा | आज हम देखेंगे स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और तरीके |
स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और तरीके -:
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए एक समय पर एक ही काम करने की कोशिश करें -:

- जिन लोगों को कोई भी बात आसानी से ध्यान में नहीं रहती है उन लोगों ने हमेशा एक ही काम पर एकाग्र रहना चाहिए | बहुत सारे लोगों को एक समय में दो तीन काम करने की आदत होती है, दोस्तों ऐसा करने से आप किसी एक बात पर पूरी तरह से एकाग्र मन नहीं कर पाते हो जिसके कारण ही आपकी स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है | जो लोग वर्तमान पल को नहीं जीते हैं उनको भी यह समस्या ज्यादा आती है, इसलिए आप हमेशा तंदुरुस्त रहना भी जरूरी होता है |
- मनुष्य की सबसे बड़ी समस्या होती है कि वह वर्तमान के बारे में न सोचकर भूतकाल और भविष्यकाल के बारे में अधिक चिंतित रहते है, जिसके कारण ही वह छोटी-छोटी चीजों को आसानी से भूल जाता हे | कोई भी एक्टिविटी करते वक्त आसपास की चीजों के बारे में जानकारी रखना भी जरूरी होता है | आसपास की चीजों पर आपका जितना ज्यादा ध्यान रहेगा उतना आपका दिमाग सक्रिय रहेगा |
- संशोधन कर्ताओं ने बताया है कि आप जो काम करते हो वह काम आपने अंत तक पूरा करना चाहिए और यह काम करते समय सारी बातों को ध्यान में रखना चाहिए | ऐसा करने से आप जो भी काम करते हो वह पूरी तरह से आपके ध्यान में रहता है जिससे आपकी स्मरण-शक्ति मजबूत होने लगती है |
- अगर आपको थोड़े ही दिनों में स्मरण शक्ति मजबूत बनानी है तो आपने हमेशा नई नई चीजों को सीखना चाहिए, नई नई चीजों को सीखने से आपका दिमाग बिल्कुल तेज हो जाता है | अगर आपको नई-नई चीजें सीखना नहीं आता है तो आपने नई नई भाषा सीखना चाहिए जिससे आपको बहुत सारी भाषाओं का ज्ञान मिलेगा और आपकी स्मरण-शक्ति मजबूत होने लगेगी |
- जो काम करने से आपका दिमाग उत्तेजित होता है वह काम ज्यादा करें, जो चीज आपको करने में मजा आता है वैसे चीजों को आपने आपके जीवन में दोहराते रहना चाहिए | यह छोटी-छोटी बातें स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है |
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए दिमाग को हल्का रखें -:

- जिन लोगों को एक ही समय बहुत ज्यादा जानकारी जमा करने की आदत होती है उन लोगों को भी यह समस्या ज्यादा आती है | बहुत सारे लोगों का स्वभाव होता है कि वह ज्यादा से ज्यादा चीजें सीखने की कोशिश करते हैं, दोस्तों जब आप ज्यादा से ज्यादा चीजें एक ही वक्त सीखने की कोशिश करते हो तब आपका दिमाग ऑटोमेटिक यह सारी चीजें भूलने लगता है |
- क्योंकि मनुष्य का दिमाग जो काम करते समय एकाग्र रहता है वही काम मनुष्य के हमेशा ध्यान में रहता है | इसलिए स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए हमेशा एक ही काम पर ज्यादा एकाग्र मन करें | एक बार एक ही चीज करने से आप वह चीज बिल्कुल परफेक्ट करते हो जिससे आपका परफेक्शन भी बढ़ता है और आपकी स्मरण शक्ति भी बढ़ती है |
- जिस चीज को आपको सीखना है वह चीज आपने हमेशा दोहराते रहना चाहिए जिससे आपका दिमाग और तेज बनता जाएगा |
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए तनाव कम करें -:

- स्मरण शक्ति कमजोर होने के कारण तनाव ज्यादा आता है | जो लोग हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर तनाव में रहते हैं उन लोगों की स्मरणशक्ति बहुत ज्यादा कमजोर होती है | दोस्तों अगर आपको सचमुच स्मरण शक्ति मजबूत बनानी है तो आपने तनाव में कभी भी नहीं रहना चाहिए, हमेशा तनाव में रहने से मनुष्य की स्मरण शक्ति कमजोर होने लगती है जिसके कारण मनुष्य को किसी भी बात का ध्यान नहीं रहता है |
- कई बार मनुष्य अपना कांशसनेस भूल जाता है जिसके कारण जिंदगी में विभिन्न प्रकार की समस्या आती है | तनाव कम करने के लिए आपने रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए, रोजाना १५ मिनट तक मेडिटेशन करने से आपका दिमाग तेज बनने लगता है | क्योंकि मेडिटेशन करने से दिमाग में परिवर्तन आता है और तनाव ऑटोमेटिक कम होने लगता है | अगर आप मेडिटेशन के साथ-साथ भरपूर नींद लेते हो तो आपको तनाव कम होता हुआ नजर आएगा |
- मेडिटेशन करने के साथ-साथ रोजाना व्यायाम करना भी बहुत ज्यादा अच्छा होता है | व्यायाम करने से आपकी स्मरण-शक्ति मजबूत तो बनेगी ही लेकिन आपका पूरा शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा | शरीर स्वस्थ बनाने के लिए आपने रोजाना १ घंटे तक व्यायाम करना चाहिए, व्यायाम करने से आपके शरीर में जो भी टॉक्सिक मटेरियल होते हैं वह बाहर निकल जाते हैं जिसके कारण आपका शरीर बिल्कुल स्वस्थ और मजबूत रहता है |
- व्यायाम करने से आपको बहुत ही फ्रेश महसूस होता है जिसके कारण आप जो भी तनाव में रहते हो वह कम हो जाता है | इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर अगर आप स्मरण शक्ति बढ़ाते हो तो आपको थोड़े ही दिनों में अच्छा फर्क महसूस होगा | ऊपर दिए गए सारे तरीके स्मरण शक्ति तेज बनाने के लिए बहुत ज्यादा बेहतर है |
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए क्या खाएं -:

- स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एंटीआक्सीडेंट का सेवन करें, अध्ययन के अनुसार ब्लूबेरी का सेवन करने से दिमाग हमेशा सुरक्षित और तेज बनने लगता है | ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिनका सेवन करने से दिमाग तेज होता है, जिन लोगों को अल्जाइमर या डिमेंशिया जैसी बीमारियां है उन्होंने अपने भोजन पर ध्यान रखना जरूरी होता है | यह बीमारियां होने के बावजूद भी आप अपने भोजन पर ध्यान नहीं रखते हो तो आप बुढ़ापे में स्मरण शक्ति खो देते हो |
- इसलिए स्मरण शक्ति मजबूत करने के लिए एंटीआक्सीडेंट का ज्यादा सेवन करें | एंटीआक्सीडेंट का सेवन करने के साथ-साथ सूखे मेवे का सेवन करें, सूखे मेवे का सेवन करने से मनुष्य के शरीर को विटामिन मिलता है | विटामिन इ उम्र के साथ बढ़ने वाले लोगों में स्मरण शक्ति मजबूत बनाता है | इसलिए रोजाना कम से कम ५० ग्राम सूखा मेवा खाना चाहिए |
- बहुत सारे लोगों को ताजा खाना अच्छा नहीं लगता है, दोस्तों अगर आप ताजा खाना नहीं खाते हो तो इससे आपके शरीर में एंटीआक्सीडेंट का प्रमाण कम हो जाता है जिसके कारण भी आपकी स्मरण-शक्ति कमजोर हो सकती है | स्मरण शक्ति मजबूत बनाने के लिए आपने हमेशा ताजा खाना खाना चाहिए, ताजा खाना खाने से आपके शरीर को पूरी मात्रा में विटामिंस, प्रोटींस, मिनरल्स,की मात्रा मिलती है |
- ताजा खाना खाने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, पानी पीने से आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने लगता है | बढ़ती उम्र वाले लोगों को लगता है कि चॉकलेट खाना गलत होता है | लेकिन डार्क चॉकलेट का सेवन करने से स्मरण शक्ति तेज होती है, क्योंकि डार्क चॉकलेट में एंटीआक्सीडेंट ज्यादा होता है जिससे मनुष्य की एकाग्रता हमेशा बरकरार रहने में मदद मिलती हे |
यह थे स्मरण शक्ति बढ़ाने के उपाय और तरीके | दोस्तों स्मरण शक्ति तेज बनाने के लिए यह तरीके बहुत ही असरदार है | अगर आपको हमें कोई सवाल पूछना है तो आप हमें नीचे दिए गए हुए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो |