शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब

शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब के बारे में जानकारी देने वाले हैं | देखा जाए तो हर किसी के शरीर पर तिल होती ही है, कई बार बहुत सारे लोगों का कहना होता है कि शरीर पर तिल होना अच्छा होता है | बहुत सारे लोगों के हाथ पर तिल होती है, कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ पर तिल होती हैं वह लोग बहुत ज्यादा अमीर होते हैं |

शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब
शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब

लेकिन इन बातों को किसी प्रकार का बढ़ावा ना मिलने के कारण इस बात पर बहुत सारे लोग विश्वास नहीं रखते हैं | लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन बातों को ध्यान में रखकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं | इसलिए आज हम आपको शरीर पर तिल होने का मतलब और शरीर पर तिल होने का महत्व के बारे में जानकारी देने वाले हैं | इस जानकारी को जानने के बाद आपको पता चल जाएगा कि शरीर के किस अंग पर तिल होने से क्या होता है | तो आइए आज हम देखेंगे शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब |

शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब -:

  • देखा जाए तो हर किसी के शरीर पर तिल होता है, लेकिन शरीर के किस अंग पर तिल है यह बात सबसे अहम होती है | क्योंकि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हर किसी के शरीर पर कहा ना कहा तिल होती ही है | कई बार लोगों को पता नहीं होता है कि हमारे शरीर के किस अंग पर तिल है, इसलिए हम सबको पता होना चाहिए कि हमारे शरीर के किस अंग पर तिल है |
  • बहुत सारे लोगों के शरीर पर मस्सा होता है, बहुत सारे लोग मस्सा को तिल कहते हैं | दोस्तों मस्सा और तिल दोनों अलग-अलग होते हैं, शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल या मस्सा होना अलग-अलग फल मनुष्य को प्रदान करता है | इसलिए शरीर पर मस्सा है या तिल यह हमेशा क्लियर करें |
  • बहुत सारे लोग हथेली के तिल से वशीकरण करते हैं, कहा जाता है कि जिन लोगों के हथेली के बीच में तिल होता है वह बहुत ही धनवान होते हैं | जिन लोगों के पैरों पर तिल होता है, वह लोग जिंदगी में बहुत ज्यादा घूमने वाले हैं ऐसा कहा जाता है | जिन लोगों के गाल पर तिल दिखता है वह लोग बहुत ही चालाक होते हैं, ऐसा कहा जाता है यह सारी बातें आपको पता होगी क्योंकि यह बातें बहुत ही कॉमन है |
  • बचपन से आपने कई बार सुना होगा कि जिन लोगों के पीठ पर तिल होती है वह बहुत ही रोमांटिक होते हैं | और यह बात संशोधन कर्ताओं ने बताया है कि जो लोग इस बात को नजरअंदाज करते हैं वह लोग ज्यादा रोमांटिक होते हैं | पीठ पर तिल होना मतलब आप रोमांटिक तो हो ही लेकिन आप धनवान भी हो |
  • जिन लोगों के पैर के अंगूठे पर तिल होती है वह लोग हमेशा किसी ना किसी को मदद करते हैं | अंगूठे पर तिल होना यह दर्शाता है कि वह व्यक्ति सामाजिक प्रतिष्ठा की हमेशा कदर रखता है | इस व्यक्ति के पास जिंदगी भर धन-संपत्ति रहेगी और वह व्यक्ति कभी भी आर्थिक समस्या से नहीं गुजरेगा |
  • तर्जनी पर तिल होना मतलब आपको जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी नहीं पड़ेगी | अगर आपको जिंदगी में बहुत सारे दुश्मन है तो यह दुश्मन धीरे-धीरे आपके दोस्त बनने लगेंगे, इसलिए तर्जनी पर या अंगुली पर तिल होना बहुत ही अच्छा माना जाता है |
  • अनामिका अंगुली पर तिल होना मतलब आपको जिंदगी में बहुत सारे दोस्त मिलेंगे | यह दोस्त आपके किसी इच्छा को कम नहीं होने देंगे, यह दोस्त आपको जिंदगी भर मदद करेंगे और आप जिंदगी भर किसी ना किसी बात में भाग्यशाली रहोगे |
  • कनिष्ठिका अंगुली पर तिल होना मतलब आप जिंदगी भर यशस्वी रहोगे, अगर कोई काम आपसे संपन्न नहीं होता है तो यह काम आप जिंदगी में किसी ना किसी वक्त पूरा करोगे और हमेशा परेशानी से दूर रहोगे | जो लोग आपको सताते हैं वह लोग आपके जिंदगी से दूर चले जाएंगे | यह है कनिष्ठिका अंगुली पर तिल होने का मतलब |

यह है शरीर पर तिल का महत्व और तिल का मतलब | दोस्तों अगर आपको हमें कोई सवाल पूछना है तो आप हमें नीचे दिए गए हुए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो |

Leave a Comment