शक की आदत को कैसे दूर करें

नमस्कार दोस्तों आपका कैसे करें हिंदी में स्वागत है। इस लेख में हम आपको शक की आदत को कैसे दूर करें यह बताएंगे। शक करना एक बहुत गंदी आदत है। शक जैसे बुरी आदत से पूरी दुनिया परेशान है। शक करना एक ऐसी आदत है जिस से अच्छे संबंध भी कमजोर बन जाते हैं बल्कि टूट जाते है।
अगर हमें एक बार यह बुरी आदत लग गई तो हम किसी पर भी बिना वजह शक करने लगते हैं फिर चाहे वह अपने कोई रिलेटिव्स हो या पति पत्नी हो, गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हो या कोई दोस्त हो। तो आइए दोस्तों इस लेख में हम आपको शक की आदत को कैसे दूर करें यह बताएंगे जिसका आपको रोज की दिनचर्या में बहुत फायदा होगा।
शक करने के एकूण दो भाग होते है:-
- अगर आप पर कोई शक कर रहा है और आपको उस का शक दूर करना है
- या आप किसी पर बेवजह शक कर रहे हो और इससे बचना चाहते हो।
शक करने के कारण :-
शक करने का सबसे बड़ा कारण यह होता है कि आपको रोजाना कोई काम नहीं है। क्योंकि खाली दिमाग शेतान का घर होता है और उसके दिमाग में ऐसे नेगेटिव विचार आने लगते हैं।
शक की आदत को कैसे दूर करें :-
- अगर आप किसी पर शक कर रहे हो तो पहले उस शक का कारण पता करो क्योंकि कुछ चीजें भूतकाल में होती है और उसका पूरा शक वर्तमान में होता है।
- अगर आप का किसने भरोसा तोड़ा है तो आप के शक करने की आदत लाजमी है, क्योंकि अगर कोई आपका भरोसा एक बार तोड़ दे तो उस पर भरोसा करना मुश्किल होता है।
- अगर आपको भरोसा उस व्यक्ति ने नहीं तोड़ा है लेकिन फिर भी आप उस पर शक कर रहे हो तो उस व्यक्ति से संवाद साधिये। उसे सच बताइए और उससे भी सच जानिए। ऐसा करने से आपकी शक करने की आदत छूट सकती है।
- अगर आप बिना वजह उस पर शक कर रहे हो तो यह गंदी आदत है उस व्यक्ति की अच्चाहीया गिने। इससे आपका शक दूर होने में मदद होगी।
- अगर आप पर कोई शक कर रहा है तो इसका यह कारण हो सकता है कि आपने उसका भरोसा तोड़ा है। इसलिए उस व्यक्ति से जाकर बात कीजिए, क्योंकि इस स्थिति में सामने वाले का मन जीतना मुश्किल होता है। उसे सच बताइए उसका दिल जीतने का पूरा प्रयास कीजिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति का आप पर से शक दूर हो जाएगा।
- अगर आपको बिना वजह किसी पर भी शक करने की आदत है तो अपने मन से नेगेटिव विचार हटा दीजिए। नेगेटिव विचार हटाने के लिए रोजाना मेडिटेशन करें। यह आपकी कॉन्संट्रेशन पावर बढ़ाता है।