क्या आपके घर वाले आपकी शादी के लिए सोच रहे हैं ? लेकिन उन्हें पता नहीं है कि शादी के लिए बायोडाटा कैसे बनाते हैं ? तो इस लेख में हम आपको आपकी शादी जल्द होने के लिए और लड़की वालों को या लड़के वालों को आपका बायोडाटा पढ़ने के बाद ही तुरंत आपको पसंद भी करने लगेंगे इस तरीके से बायोडाटा लिखने के लिए हम सहायता करेंगे |
बायोडाटा में वैसे होता क्या है ? Marriage Biodata in Hindi
बायोडाटा का मतलब है कि बायोलॉजिकल डाटा इसमें आपकी पूरी जानकारी होती है। और इसे बनाना बहुत आसान है। लेकिन जैसे बायोडाटा में भी तरह-तरह के प्रकार होते हैं।
जैसे कि आप हमेशा प्रोफेशनल यानी की ऑफिस यूज़ के लिए जो डाटा बनाते हैं। वह अलग होता है और बायोडाटा जो शादी के लिए बनाते हैं, वह अलग होता है। इसमें आपके स्कूल के बारे में, आपके माता-पिता, आपके भाई बहन, आपके सगे-संबंधी और आपका एजुकेशन जॉब वगैर सब की जानकारी होती है।
हमारा बायोडाटा परफेक्ट होना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह शादी के लिए दीया जाता है। और इससे शादी के संबंध बनते हैं। तो इसमें जो भी जानकारी आप लिखते हैं वह अच्छे से विस्तारित रूप में लिखना बहुत जरूरी है।
आपके बारे मे आपकी शैक्षणिक योग्यता, परिवारजनों के बारे में और आप से संबंधित बारे मे वर्णन होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जब भी शादी का प्रस्ताव होता है यानी कि अरेंज मैरिज उसने बायोडाटा दिया जाता है। और बायोडाटा का अच्छा होना बहुत जरूरी है यह एक अच्छा प्रभाव करता है।
शादी के लिए बायोडाटा / जीवन वृतांत कैसा होना चाहिए ?
हर किसी को अपने बारे में जो जो अच्छी बातें हैं वह अन्य लोगों को बताने का मन होता है इसीलिए हमें अपने बायोडाटा में हम जो चीजें अच्छी तरह से कर रहे हैं यह हमारे अंदर जो अच्छी चीजें हैं वह हम अपने बायोडाटा में उतारने के लिए इच्छुक है | इसलिए हम आपको बायोडाटा लिखने के लिए शादी का बायोडाटा में क्या होना चाहिए जिससे कि लड़की वालों को या लड़के वालों को आप जल्दी पसंद आ जाएंगे |
तो चलिए जानते हैं कैसे लिखा जाता है, जीवन वृतांत को :

बायोडाटा की शुरुआत करने के लिए आपको सबसे पहले अपने देवी-देवताओं को याद करना और आपको उसके बारे में ऊपर देखना है जैसे कि –
||श्री गणेशाय नम:||
यह लिखने के बाद आपको अपनी जानकारी को अच्छे से लिखना है, जैसे कि –
नाम:
जन्म तिथि :
जन्म का समय :
जन्म का स्थान :
वैवाहिक स्थिति: (अविवाहित तलाकशुदा और विवाह)
जाति :
लिंग :
गोत्र :
लंबाई :
रंग :
शैक्षणिक पात्रता :
व्यवसाय/ नौकरी :
जीवन शैली : (शाकाहारी/मांसाहारी)
शौक :
पसंद और नापसंद :
ऊपर की सभी जानकारी आपने अपने बारे में बढ़ने पर आपको अपने परिजनों के बारे में भी अपने बायोडाटा में लिखना आवश्यक होता है, परिजनों की जानकारी ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि घर वाले कैसे हैं इससे उनके लड़के का या लड़की का नेचर भी पता चल जाता है |
परिवारजनों के बारे में जानकारी :
- पिता का नाम :
- व्यवसाय :
- माता का नाम :
- व्यवसाय :(यदि वह कोई काम करती है)
भाई बहनों के बारे में :
- बड़े भाई का नाम :
- व्यवसाय :
- बड़ी भाभी का नाम:
- छोटे भाई का नाम :
- व्यवसाय :
- छोटी भाभी का नाम :
- बहन का नाम इत्यादि. (अगर बहन शादीशुदा है तो वह लिख दीजिए)
- घर का पता : (यहां पर आपका घर का पता अगर आप कहीं बाहर सिटी में रहते हो, तो वहां का और आपका गांव का पूरा पता पिन कोड के साथ लिखना हैं )
- मोबाइल नंबर :
5 मिनट में बायोडाटा बनाने का तरीका :

- बायोडाटा की शुरुआत करने से पहले भगवान का नाम लिखें आमतौर पर श्री गणेशाय नमः ही लिखा होता है। क्योंकि गणेश जी की पूजा सब देवता से पहले की जाती है। इसके लिए गणेश जी का नाम अपने बायोडाटा पर शुरुआत में लिखिए इससे शुभ शकुन माना जाता है और सब शुभ होता है।
- उसके पश्चात आप से संबंधित सभी जानकारी लिखनी पड़ती है। जिसका विवाह करना है उसका नाम, उसकी जन्म तिथि, कहां जन्म हुआ, जन्म स्थान, जन्म का समय, वैवाहिक स्थिति, आने की जिसकी शादी होनी है वह वैवाहिक तलाक़शुदा या विधवा है, जाति, गोत्र, जो हर एक अलग अलग होता है लंबाई और रंग काला गोरा या सावला जैसा भी लड़का या लड़की का कलर हो वह वर्णन कीजिए।
- यहां पर जिसकी शादी यह बायोडाटा है उसका शैक्षणिक पात्रता यानी कि वह कहां तक पढ़ा है। और वह क्या-क्या पडढा है वहा वर्णन करें। उसका व्यवसाय या नौकरी के बारे में वर्णन करें। उसके पश्चात उसके जीवन शैली और शाकाहारी है या मांसाहारी है पसंद ना पसंद।
- उसके पश्चात परिवारजनों के बारे में लिखिए जिसका बायोडाटा है उसकी माता का नाम, पिता का नाम उनका व्यवसाय अभी और करते हैं तो।
- उसके पश्चात सगे भाई बहन जैसे कि बड़े भाई का नाम, उनका व्यवसाय, उनके पत्नी का नाम, छोटे भाई का नाम, छोटे भाई का व्यवसाय, छोटे भाई के बीवी का नाम यदि बहन है तो बड़ी बहन का नाम, छोटी बहन का नाम और उनका वैवाहिक जीवन के बारे में वर्णन करें।
- उसके पश्चात घर का पूरा पता पिन कोड के साथ और घर के बड़े बुजुर्गों का मोबाइल नंबर लिखें। इस तरह से शादी का बायोडाटा बनाया जाता है।
कम उम्र में शादी करने से क्या होता है ?
शादी का बायोडाटा के सैंपल :
अब हम शादी के लिए बायोडाटा के कुछ सैंपल देखेंगे, जिससे हमें अंदाजा लग जाता है कि लोगों ने अपना बायोडाटा कैसे बनाया है ?
Marriage Biodata in Hindi Sample no. 1:

ऊपर दिया हुआ बायोडाटा जो Jodi Logic की सहायता से बनाया गया है यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां पर आप अपना मैरिज का बायोडाटा मोबाइल पर भी या कंप्यूटर पर ऑनलाइन बना सकते हैं |
इस वेबसाइट पर आपको अलग-अलग प्रकार के बायोडाटा बनाने के सैंपल भी मिल जाएंगे और यह रेडीमेड फॉर्मेट में होने के कारण आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है | इंटरनेट पर ऑनलाइन बायोडाटा बनाना आजकल बहुत आसान हो गया है इसमें जोड़ी लॉजिक ने बहुत अच्छी तरह से आपको बायोडाटा ऑनलाइन बनाने के लिए विकल्प उपलब्ध कराए हैं |
Marriage Biodata in Hindi Sample no. 2:

ऊपर दिए हुए बायोडाटा में लड़की का बायोडाटा दिया है जिसमें लड़की का शादी के लिए बायोडाटा कैसे बनाते हैं यह फॉर्मेट दिखाया गया है, यह हमने इंटरनेट की सहायता से जमा करके आपके लिए एक एग्जांपल के तौर पर इसे साझा किया है |
Marriage Biodata English format :

यदि आपको अंग्रेजी में यानी कि इंग्लिश भाषा में अपना शादी का बायोडाटा बनाना है तो आपको ऊपर दिए हुए फॉर्मेट की सहायता से अंदाजा लग जाएगा कि आपको अपने मैरिज बायोडाटा में क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना है |

ऊपर जो बायोडाटा दिया है यह बायोडेटा मेकर नामक वेबसाइट की सहायता से बनाया गया है | आपको ऑनलाइन शादी का बायोडाटा बनाना है और वह भी इंग्लिश भाषा में आपको चाहिए, तो आप बायोडाटा मेकर नामक वेबसाइट का इस्तेमाल करके ऑनलाइन कंप्यूटर पर या मोबाइल पर शादी का बायोडाटा बना सकते हैं |
इंटरनेट की सहायता से आप जल्द ही बड़ी आसानी से शादी का बायोडाटा बना सकते हैं, इसके लिए आपको किसी की आवश्यकता नहीं है |
तो हम आशा करते हैं कि आप को लड़की के लिए शादी का बायोडाटा या लड़के के लिए शादी का बायोडाटा किस प्रकार बनाया जाता है इस विषय में कोई परेशानी नहीं होगी | लेकिन फिर भी आपको किसी भी प्रकार की तकलीफ हो रही है तो आप हमें नीचे कमेंट में लिख कर हमसे साझा कर सकते हैं |
बहुत अच्छा बतया आपने मैं भी अब बना सकती हू बायोडाटा
Verygood
Beautiful girls