सलाद के पत्ते के फायदे और नुकसान

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप?, आज का हमारा विषय है सलाद के पत्ते के फायदे और नुकसान,आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी से हमारे शरीर पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसलिए, हमें हमारी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। रोजाना आहार के साथ ही कुछ एक्स्ट्रा सप्लीमेंट्री फूड भी लेना पड़ता है। डॉक्टर के अनुसार, सलाद के पत्ते शरीर के लिए बहुत ही उपयुक्त होते हैं। इनमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट की समस्या उत्पन्न नहीं होती है। सबसे पहले इसकी खेती मिस्त्र में होती थी। मिस्त्र में सलाद के पौधे का संकृतिक और धार्मिक महत्व होता था। सलाद के पत्ते को “लेट्यूस” कहते हैं। सलाद के पत्ते में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सलाद के पत्ते का सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत न्यूट्रिशन मिलता है।

सलाद के पत्ते में प्रोटीन, ऊर्जा,  कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, फाइबर जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसी के साथ, कई मिनरल्स जैसे; पोटैशियम, मैग्निशियम, ज़िंक, कैल्शियम, आयरन भी मौजूद होते हैं। सलाद के पत्ते में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी६, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड जैसे विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए, अपने आपको स्वस्थ रखने के लिए सलाद के पत्तों का रोजाना सेवन करना चाहिए। तो चलिए दोस्तों, आज जानेंगे सलाद के पत्ते खाने के फायदे और नुकसान। 

सलाद के पत्ते के फायदे

जैसे कि हमने देखा, सलाद के पत्तों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही उपयुक्त होते हैं। सलाद के पत्तों का सेवन हमारे शरीर की स्वस्थता के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। 

१) मस्तिष्क की सेहत-

सलाद के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसीलिए, सलाद के पत्तों का सेवन करने से हमारे मस्तिष्क को तनावमुक्त रखने में मदद मिलती है। इसी के साथ, मस्तिष्क से संबंधित विकारों के लिए भी सलाद के पत्तों का सेवन किया जा सकता है। जब हमारे न्यूरल सेल्स खत्म होने लगते हैं, तब हमें ब्रेन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसीलिए, अपने मस्तिष्क की सेहत को बनाए रखने के लिए आप सलाद के पत्तों का सेवन करें। 

२) डायबिटीज-

सलाद के पत्तों में “लैक्टुक्सेंथिन” नामक तत्व पाए जाते हैं; जिसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखने में मदद मिलती हैं। डायबिटीज ज्यादातर अनियंत्रित और गलत खानपान की वजह से होने वाली बीमारी है। इसीलिए, सलाद के पत्तों का सेवन करने से आपका शरीर भी स्वस्थ रहता है, पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और डायबिटीज भी नियंत्रित रहता है। 

३) कैंसर से बचाव-

अध्ययन के अनुसार यह साबित हुआ है, कि सलाद के पत्ते खाने से आप कैंसर से दूर रह सकते हैं। इसी के साथ, सलाद के पत्तों में स्टार्च की मात्रा कम होती है। इसीलिए, आप मुंह और गले के कैंसर से बच सकते हैं।  

४) वजन घटाए-

जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, ऐसे लोगों के लिए सलाद के पत्ते काफी असरदार साबित होते हैं। सलाद के पत्तों में कैलेरिस की मात्रा कम होती है और अन्य पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। इसीलिए, वजन घटाने के लिए आप सलाद के पत्तों का सेवन करें। जिससे आपको न्यूट्रिशन भी मिलेगा और कैलोरीज़ की मात्रा भी कम होगी। सलाद के पत्ते खाने से आपका वजन भी नियंत्रित रहता है। 

५) इम्युनिटी बढ़ाए-

दोस्तों, सलाद के पत्तों में बहुत मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। सलाद के पत्ते खाने से हमारे शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। रोग प्रतिकारक शक्ति हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कोई भी इन्फेक्शन आसानी से हो जाता है। इसीलिए, अपने इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप सलाद के पत्तों का सेवन करें। 

६) गर्भावस्था-

सलाद के पत्ते गर्भावस्था में भी काफी लाभदायक होते हैं। इससे माता तथा शिशु को भी काफी पोषक तत्व मिल सकते हैं। सलाद के पत्तों से गर्भावस्था के दौरान होने वाले डायबिटीज को नियंत्रित कर सकते हैं। किंतु, सलाद के पत्तों का सेवन करने से पहले अपने गाइनेकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। 

७) पाचन तंत्र-

सलाद के पत्तों का सेवन पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है। सलाद के पत्तों में फाइबर होता है। इसीलिए, सलाद के पत्ते खाने से पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा, तो आपकी सेहत भी और स्वास्थ्य भी मजबूत होती है।

सलाद के पत्तों के नुकसान-

दोस्तों, किसी भी चीज का अधिक मात्रा में सेवन शरीर को नुकसानदायक ही साबित होता है। वैसे ही, सलाद के पत्तों को अधिक मात्रा में सेवन करने से उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। सलाद के पत्तों का सेवन गर्भवती स्त्रियों को ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए। जो लोग ब्लड थिनर दवाइयों का सेवन कर रहे हो, ऐसे लोगों को सलाद के पत्तों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे केस में, सलाद के पत्ते खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसी के साथ, डायबिटीज के मरीजों को सलाद के पत्तों का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि, सलाद के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी सहायक होते हैं। ऐसे में सलाद के पत्तों का अधिक सेवन करने से रक्त शर्करा का स्तर बहुत कम हो जाता है। जिसकी वजह से आगे जाकर परेशानी खड़ी हो सकती है।

दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। सलाद के पत्तों का उचित मात्रा में सेवन करें। रोजाना इसका अपने आहार में समावेश करें और अपनी सेहत को स्वस्थ रखें। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : नींद आने के उपाय – बाबा रामदेव

Leave a Comment