रात में खांसी आने के कारण और घरेलू उपाय

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? पिछले कुछ सालों से धरती पर मौसम बदलते हुए दिख रहा है। प्रदूषण की वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ रही है। लेकिन इन सब पर्यावरण के बदलाव की वजह से हमारे मानव जाति के शरीर पर बहुत ज्यादा विपरीत परिणाम हो रहा है और इसीलिए मानव जाति नए-नए रोगों का सामना कर रही हैं। कुछ लोगों को मौसम में बदलाव होने की वजह से खांसी की तकलीफ होती रहती है। उनको हर दूसरे दिन खासी की तकलीफ होती है।

वैसे तो बदलते हुए मौसम के साथ होने वाली खांसी अपने आप ठीक हो जाती है। लेकिन, अगर यह खांसी ठीक ना हो रही हो तो आपको अपनी सेहत की ओर ध्यान देने की जरूरत है। कभी-कभी हम रात में कुछ ठंडा भी खा लें तो ऐसे लोगों को एलर्जी की खासी होती रहती है। ऐसे लोगों में यह समस्या ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। तो ऐसे में आज हम जानेंगे, कि रात में होने वाली खांसी के कारण तथा उसके ऊपर हम घरेलू उपाय क्या कर सकते हैं उसके बारे में।

रात में होनेवाली खांसी के कारण

दोस्तों, वैसे तो रात में होने वाली खांसी के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि, रात में ठंडी चीजें खा लेना, साइनस का प्रॉब्लम, खाना खाने के बाद सीधा सोने चले जाना, जिन लोगों को एलर्जी है उन लोगों को भी रात में खासी हो सकती है। इसी के साथ, जिन लोगों को कोई शारीरिक बीमारी है वह लोग भी जल्द ही एलर्जिक खांसी से संक्रमित हो जाते हैं।

  1. साइनस– रात में होने वाली खांसी आपको साइनस होने का संकेत दे रही है। जिन लोगों को साइनस का प्रॉब्लम होता है, उन लोगों को रात में खांसी आने की समस्या बढ़ जाती है।
  2. एसिड रिफ्लेक्स- कुछ लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं। उसकी वजह से हमारा खाना नीचे जाने के बजाय हमारे गले तक आने लगता है और उसके साथ-साथ एसिड भी हमारे गले तक आ जाता है। इसकी वजह से हमें खट्टी डकार आने लगती है तथा एसिडिटी भी बढ़ जाती है। उसी की वजह से रात में खांसी आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  3. एलर्जी- बहुत सारे लोगों को धूल, मिट्टी तथा विशिष्ट पदार्थों की एलर्जी होती है। ऐसे पदार्थ खाने के बाद में भी हमें एलर्जीक खांसी हो सकती है। धूल मिट्टी या प्रदूषण की वजह से भी कुछ लोगों को खासी की समस्या हो सकती है। इसीलिए रात में सोने के समय आप अपना बेडरूम या फिर आप जहां पर सो रहे हैं वहां पर आजूबाजू में कोई धूल या मिट्टी नहीं है, इस बात का जरूर ध्यान रखें।ऐसी चीजों और पदार्थों से दूर रहे जिसकी वजह से आपको एलर्जीक खांसी होती है। इसी के साथ बहुत सारे लोगों को परफ्यूम या फिर रूम फ्रेशनर स्प्रे इनकी भी एलर्जी होती है। जिनकी वजह से उनको खासी हो सकती है। यह परफ्यूम या स्प्रे बनाने की प्रक्रिया में जो केमिकल यूज होते हैं, उनकी वजह से आपको खांसी आना तथा दम घुटना यह समस्याएं पैदा होती है।
  4. अस्थमा- रात में खांसी आने का एक कारण अस्थमा भी हो सकता है। अस्थमा की स्थिति में आपके रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को सूजन आ जाती है और वायुमार्ग पतला हो सकता है। जिसकी वजह से आप को सांस लेने में तकलीफ होना, घबराहट तथा रात में खांसी आना यह तकलीफ हो सकती है।
  5. दवाइयों का साइड इफेक्ट- कुछ लोगों को कुछ दवाइयों का साइड इफेक्ट होकर भी रात में खांसी आने की तकलीफ हो सकती है। इसी के साथ अधिक मात्रा में धूम्रपान, तंबाकू का सेवन इसकी वजह से भी आपको आने का आने की संभावना होती है।

रात में खांसी आने के घरेलू उपाय

रात में खांसी आने के बाद उसको रोकने के लिए कई घरेलू उपाय है, जिनकी मदद से आप उससे निजात पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।

  1. हल्दी और दूध- दोस्तों जैसे कि हम जानते हैं कि हल्दी मैं एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल तथा एंटी इन्फ्लामेटरी गुण पाएं जाते हैं। रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर आप पिएंगे, तो आपके गले में आराम मिलेगा। जिसकी वजह से आपको रात को खांसी नहीं आएगी।
  2. शहद और अदरक- अदरक के छोटे से टुकड़े को कद्दूकस करके उस का रस निकाल ले और उसमें आप शहद डालकर इस मिश्रण को खाएं, तो आपको रात में खांसी आने की तकलीफ बहुत ही कम हो जाएगी। अदरक खांसी के बहुत ही गुणकारी औषधि साबित हुई है। कई आयुर्वेदिक कफ सिरप में भी अदरक तथा शहद का इस्तेमाल होता है।
  3. दालचीनी- रात को सोने से पहले दालचीनी का पाउडर और शहद समान मात्रा में मिला लें और गुनगुने पानी के साथ उसका सेवन करें। इसकी वजह से रात में खांसी आने की तकलीफ नहीं होगी। इससे आपके गले को आराम मिलेगा और आपकी नींद में खांसी की वजह से खलल नहीं पड़ेगा।
  4. काली मिर्च- काली मिर्च का उपयोग पुरातन काल से ही हमारे आयुर्वेद में करते आ रहे हैं। काली मिर्च की पाउडर को आप शहद के साथ मिलाकर हल्के गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। आप काली मिर्च की चाय बनाकर भी पी सकते हैं, जिससे आपको खांसी में आराम मिलेगा और आपकी रात की खांसी की समस्या ठीक होने में मदद मिलती है।
  5. गर्म पानी पीना- रोज गर्म पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। उससे हमारी खासी ठीक होने में मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से हमारा गला खराब होने से बचाता है। गर्म पानी पीने से हमारे गले की खराश दूर होती है तथा हमारे गले में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। गर्म पानी पीने से गले में मौजूद कफ भी पिघल जाता है।
  6. रात में खाने के बाद तुरंत ना सोएं- रात में खाना खाने के बाद तुरंत में नहीं सोना चाहिए। खाना खाने के बाद तुरंत सोने से हमारे गले में एसिड रिफ्लक्स हो सकता है और उसकी वजह से एसिडिटी बढ़कर हमें खांसी हो सकती है। खाना खाने के और सोने के बीच में लगभग दो घंटे का अंतराल होना चाहिए।
  7. एलर्जी से बचे- कुछ लोगों को एलर्जी की वजह से भी खांसी का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए जब भी आप बाहर जाए तो धूल, मिट्टी तथा प्रदूषण से बचें। उसके लिए आप स्कार्फ तथा रुमाल का उपयोग कर सकते हैं। बाहर के साथ-साथ घर के अंदर की भी स्वच्छता बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इसलिए आपके घर में धूल, मिट्टी नहीं होनी चाहिए। रोजाना अपने कमरे की और पूरे घर की अच्छे से सफाई करें और हर हफ्ते अपने बेडशीट तथा पिलो कवर को अच्छे से धोए।कुछ लोगों को खाद्य पदार्थों की भी एलर्जी होती है, जिसकी वजह से उनको खांसी आ सकती हैं। इसीलिए आप अपने खान-पान की चीजों तथा आदतों पर अवश्य ध्यान दीजिए। जिस पदार्थ से आपको एलर्जी है, उस पदार्थ को आप अपने आहार से वर्जित कीजिए और अपनी सेहत का ध्यान रखिए। रात में ठंडी चीजों को वर्जित करे। जैसे कि दही, लस्सी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स। उसकी वजह से आपको रात में खांसी आ सकती है, इसलिए इन चीजों को रात में वर्जित करें।
  8. डॉक्टर की सलाह- इन सब घरेलू इलाजो के बाद भी अगर आप की रात में आने वाली खांसी कम ना हो रही हो, तो आप अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। क्योंकि यह एक बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। यह खतरा बढ़ने से अच्छा है कि आप तुरंत डॉक्टरी इलाज शुरू कर दें। आप ईएनटी स्पेशलिस्ट के पास जा सकते हैं।
रात में खांसी आने के कारण और घरेलू उपाय
रात में खांसी आने के कारण और घरेलू उपाय

दोस्तों, अपनी सेहत का ध्यान रखना अपने हाथों में होता है। उसे बहुत ज्यादा बिगड़ने देने से हमें बचना चाहिए। इसीलिए, ऊपर दिए हुए चीजों का ध्यान रखकर आप अपने रात में होने वाली खांसी का इलाज कर सकते हैं और उससे निजात पा सकते हैं। उम्मीद है आपको आज का यह ब्लॉक अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave a Comment