नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप?,आज का हमारा विषय है रातोरात पिंपल्स कैसे हटाएं, पिंपल्स का नाम सुनते ही लड़कियों को घबराहट होने लगती हैं। चेहरे पर पिंपल्स होने की वजह से त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। चेहरे पर पिंपल्स होने से दाग, धब्बे आ जाते हैं और कालापन भी छा जाता है। पिंपल्स की समस्या हर किसी को सता रही है। लड़कियां इसी के साथ लड़के भी इससे काफी परेशान रहते हैं। पिंपल्स के रहते हम काफी बदसूरत दिखने लगते हैं। ऐन मौके पर किसी शादी या फंक्शन में जाना पड़े, तो पिंपल्स को छुपाने के लिए काफी सारा हैवी मेकअप करना पड़ता है। कुछ पिंपल्स दर्दनाक भी होते हैं; वह बड़े होते जाते हैं और मैं दर्द होता रहता है। ऐसे में हम काफी असहज हो जाते हैं। पिंपल्स को हटाने के लिए तरह तरह के प्रोडक्ट मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन, कई प्रोडक्ट में हानिकारक केमिकल होते हैं और उनका इस्तेमाल करने से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए, दोस्तों आज हम कुछ ऐसे नुस्खे आजमाएंगे; जिससे पिंपल्स रातों-रात खत्म हो सकते हैं।
रातोरात पिंपल्स कैसे हटाएं
ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिनको अपनाने से रातों-रात पिंपल्स में काफी फर्क पड़ता है। अगर आपको ऐन वक्त पर ऑफिशियल मीटिंग या किसी फंक्शन में जाना है, तो इन नुस्खों के प्रयोग से आप रातों-रात पिंपल्स को हटा सकते हैं।
१) टूथपेस्ट-
अगर आपको रातों-रात पिंपल को हटाना है, तो आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन बड पर टूथपेस्ट अप्लाई करें और हल्के हाथों से पिंपल्स पर इसे लगाएं। ध्यान रहे, लगाते समय ज्यादा दबाव ना डालें। इसे लगाने के बाद एक घंटे तक ऐसे ही रहने दे। आपको उसका परिणाम ज़रूर दिखाई देगा। टूथपेस्ट अप्लाई करने से पिंपल्स की वजह से आई सूजन कम होने में मदद मिलती है और पिंपल भी खत्म हो जाता है।
२) बर्फ-
पिंपल होने के बाद उसके आसपास की त्वचा में सूजन आ जाती है और त्वचा ज्यादा ऑइली हो जाती हैं। इस समस्या के लिए आप रात को सोने से पहले पिंपल्स पर बर्फ लगाएं। हल्के हाथों से पिंपल्स पर बर्फ को लगाएं। इससे पिंपल्स की वजह से आई सूजन कम हो जाती है और सुबह उठकर पिंपल दबा हुआ दिखाई देता है।
३) सेब का सिरका-
सेब के सिरके में काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं; जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही उपयुक्त होते हैं। पिंपल्स के लिए सेब का सिरका एक जड़ी बूटी की तरह काम करता है। सेब का सिरका पानी में मिलाकर कॉटन की मदद से पिंपल्स पर लगाएं। थोड़ी देर बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें। इससे पिंपल्स कम होने में काफी मदद मिलती है।
४) स्टीम-
चेहरे पर पिंपल्स होने की वजह से चेहरा काफी डल लगने लगता है और उससे निखार चला जाता है। चेहरे पर निखार वापस लाने के लिए आप स्टीम का सहारा ले सकते हैं। स्टीम लेने से चेहरे पर जमीन गंदगी साफ हो जाती है और रोम छिद्र खुल जाते हैं। इससे पिंपल्स में भी काफी लाभ मिलता है। इसके लिए हफ्ते में दो से तीन बार रात को सोने से पहले स्टीम लेना जरूरी होता है। इससे आपको पिंपल से छुटकारा मिल सकता है।
५) लहसुन-
लहसुन में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी बैक्टेरियल, एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं। चेहरे से पिंपल्स को रातों-रात हटाने के लिए लहसुन को ४-६ मिनट तक चेहरे पर लगाएं और बाद में चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो डालें। इससे पिंपल्स काफी हद तक कम हो जाते हैं। लहसुन में विभिन्न प्रकार के तत्व पाए जाने की वजह से यह घाव को जल्दी भरता है। इसीलिए, यह त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए काफी कारगर साबित होता है।
६) संतरा-
संतरा हमारी त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। स्किन संबंधित समस्याओं की बात हो रही हो और उसमें संतरा ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें और उसके बाद संतरे के छिलकों को पिंपल्स पर हल्के हाथों से मले। संतरा पिंपल्स को दबाने में काफी प्रभावी होता है। ऑयली स्किन को कम करने के लिए भी संतरा असरदार होता है।
उम्मीद है, आपको आज का रातोरात पिंपल्स कैसे हटाएं, यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : नाभि में सरसो का तेल लगाने से क्या होता है ?