पिंपल्स के लिए घरेलू नुस्खे में आप जानेंगे – जवानी में पिंपल्स आना बहुत ही आम बात हो गई है, इसका मुख्य कारण शरीर में हारमोंस निर्माण होना है, त्वचा में तेल उत्पन्न होने लगता है जो मेल के साथ मिलकर छिद्रों को बंद कर देता है | इसका परिणाम ऐसा होता है कि पिंपल्स क्षेत्र के अंदर बैक्टीरिया का फैलाव बहुत ज्यादा हो जाता है |
इसी के कारण मुहासे बाहर निकल आते हैं | अगर हम इस पिंपल्स का इलाज के लिए लापरवाही करते हैं, तो कुछ कालावधी के बाद काले दाग और धब्बे हमारे चेहरे पर निशान बन कर रह जाते हैं |
इसलिए हम पिंपल्स का उपचार जल्द से जल्द करना हमारे चेहरे के लिए अच्छा हो सकता है | इसलिए अब हम पिंपल्स के लिए घरेलू नुस्खे देखेंगे |
पिम्पल्स के लिए घरेलू नुस्खे क्या है ?
घर पर पिम्पल्स के घरेलू नुस्खे से इलाज करने में आप जानेंगे की आपको क्या क्या खयाल रखना चाहिए ?
तले हुए पदार्थ का सेवन ना करे:
अगर आपको जल्द से जल्द पिंपल्स को रोकना है तो तले, हुए मसालेदार पदार्थों का हमारे भोजन में बिल्कुल भी सेवन ना करें क्योंकि इन मसालेदार पदार्थों से शरीर में हिट बढ़ जाती है और इससे पिंपल्स का आना बढ़ सकता हें |
डाइट प्लान पर ख़याल रखे:
पिंपल्स रोकने के लिए मुख्यता सबसे पहले हमने हमारी जीवन शैली बदलना बहुत जरुरी है हमने हमारा डाइट प्लान तैयार करना चाहिए | इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा |
अधिक मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिये:
पूरे दिन भर में ३से४ लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर ३३ टक्के पानी से भरा हुआ होता है | पानी अधिक पीने से शरीर में जो गंदगी होती है वह पेशाब के जरिए बाहर निकल जाती है| इसलिए प्राचीन काल से कहा गया है कि पानी अमृत होता हें|
बाहर जाते समय चेहरे पर रुमाल बाँध कर निकले:
घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर रुमाल बांध लें इससे बाहर की जो गंदगी होती है वह आपके चेहरे पर नहीं रुक पाएगी, चेहरे की त्वचा को दिन में ४ बार जरूर धोएं, इससे चेहरे की त्वचा के छिद्र खुल जाएंगे हफ्ते में ३ से ४ बार भाप लीजिए |
चेहरे पर ज्यादा कॉस्मेटिक का उपयोग ना करे:
पिम्पल्स का घरेलु इलाज (pimples ka gharelu ilaj) के लिए चेहरे पर ज्यादा कॉस्मेटिक का उपयोग कम कर दे | कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे के रोम छिद्र बंद हो जाते है, इससे मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है |
जरूर पढ़े –
चेहरे के काले दाग हटाने का तरीका
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर लेप लगाए:

- पुदीना और तुलसी के पत्ते को अच्छी तरह से पीस लें और इस लेप को चेहरे पर लगाएं नीम के पत्ते को और हल्दी को मिलाने से भी पिंपल्स कम होने में मदद मिलेगी |
- नारियल के तेल में लहसुन को अच्छी तरह से पीस लें इस मिश्रण को गरम करो और इसमें थोड़ी मात्रा में हल्दी मिलाकर इस पेस्ट को पिंपल्स वाले जगह हल्के हाथों से घीस ले |
- दही, बेसन, चंदन, हल्दी, इसका लेप तैयार करके चेहरे पर हर रोज लगाए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाने से यह बहुत ही रामबाण तरीका है | चेहरे पर दाग, धब्बे, गड्ढे, पिंपल्स, झुरिया, ब्लैक हेड्स, इनमें से कोई भी परेशानी हो तो इस मिश्रण को लगाए आपको धीरे धीरे जरूर फर्क दिखना शुरू हो जाएगा सिर्फ सब्र करें |
पिंपल्स के लिए घरेलू नुस्खे में अगर आपको कोई भी परेशानियाँ होगी, तो आप हमें निचे कमेंट में लिखकर बताइये |
जरूर पढ़े –