नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है चेहरे के पिंपल्स हटाने का तरीका क्या है,आजकल दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी पिंपल्स, पिगमेंटेशन, झुर्रियां और कम उम्र में एजिंग के लक्षण दिखना जैसी स्किन की समस्याओं के आदी हो रही है। जिन लोगों की स्किन ऑयली होती हैं; ऐसे लोगों को पिंपल्स मुहासे की समस्या अधिक रहती हैं। पिंपल ना सिर्फ से चेहरे की खूबसूरती को कम करते हैं; बल्कि कई बार असहनीय दर्द भी देते हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए मार्केट में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं। कई बार हम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके पिंपल्स तथा अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं।
बहुत सी बार हम सफल भी होते हैं और कई बार उनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। इसी के साथ, बाजारों में मिलने वाली ब्यूटी प्रोडक्ट काफी महंगे भी होते हैं और हर कोई अफोर्ड नहीं कर पाता है। पिंपल्स हो जाने पर चेहरा काफी भद्दा दिखने लगता है। इसीलिए, इन जिद्दी पिंपल्स को हटाना जरूरी हो जाता है। पिंपल्स, मुंहासे होने पर चेहरे पर काले दाग धब्बे पड़ जाते हैं; जिससे हमारी सुंदरता कम हो जाती है। चेहरे से पिंपल हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी आप आजमा सकते हैं; जिनका प्रयोग करके आप बिना कोई साइड इफेक्ट पिंपल्स को हटा सकते हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे चेहरे के पिंपल्स हटाने का तरीका क्या है।
पिंपल्स हटाने के घरेलू नुस्खे
बाजार में मिलने वाली ब्यूटी प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते हैं। कई बार सेंसेटिव स्किन के लोगों को इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। इसी के साथ, यह प्रोडक्ट काफी महंगे भी होते हैं। इन सभी समस्याओं का एक ही उपाय है, घरेलू नुस्खे! जी हां। कई ऐसे घरेलू नुस्खे होते हैं; जिनको आजमा कर आप पिंपल तथा मुहांसों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
१) एलोवेरा जेल-
स्किन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल काफी पुराने जमाने से होते आ रहा है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। मुहासे, पिंपल होने पर पिंपल्स के आसपास की जगह में सूजन आ जाती है और असहनीय दर्द भी देखने को मिलता है। इसीलिए, पिंपल्स पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से काफी फायदा देखने को मिलता है।
पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को हटाने में एलोवेरा असरदार होता है। साथ ही, पिंपल्स की वजह से आई सूजन को कम करने में भी एलोवेरा का काफी योगदान देखने को मिलता है। एलोवेरा को आप प्राकृतिक रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा के पत्ते का पल्प निकालकर अपने पिंपल्स की जगह पर लगाएं और करीब २० मिनट के बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो डालें ल। इससे आपके पिंपल्स और सूजन कम होने में भी मदद मिलेगी।
२) ग्रीन टी-
ग्रीन टी का आजकल हर समस्या में इस्तेमाल बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि, ग्रीन टी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं; जो हमारे शरीर के लिए, बालों के लिए और त्वचा के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होते हैं। ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाला जाता है। इसी के साथ, ग्रीन टी का इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ग्रीन टी में पॉलिफिनॉल्स पाए जाते हैं; जो त्वचा में सीबम का स्राव कंट्रोल करता है।
इसीलिए, ऑयली त्वचा पर किया गया ग्रीन टी का इस्तेमाल एक्स्ट्रा ऑयल को खत्म कर देता है और पिंपल्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है। ग्रीन टी में एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए, पिंपल्स और मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना तौर पर ग्रीन टी का सेवन करना जरूरी होता है।
३) मुल्तानी मिट्टी-
स्किन संबंधित समस्याओं के लिए मुल्तानी मिट्टी एक भरोसेमंद उपाय साबित होता है। मुल्तानी मिट्टी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को हटाती है। इसीलिए, पिंपल और मुहासे खत्म करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के दाग धब्बों को गहराई से साफ करती है और त्वचा को प्राकृतिक रूप से पोषण प्रदान करती है। मुल्तानी मिट्टी में एंटीमाइक्रोबॉयल तत्व पाए जाते हैं; जो मुहासे तथा पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होते हैं।
दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच शहद और जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ चेहरे को अच्छे से धो डालें। मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल हटाती है और गुलाब जल, शहद आपके चेहरे को नमी प्रदान करते हैं। इसका प्रयोग आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
४) नीम-
नीम में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं; जो मुहासे और पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में असरदार होते हैं। नीम का इस्तेमाल त्वचा के लिए आप अलग अलग तरीके से कर सकते हैं। नीम त्वचा को गहराई से साफ करता है और उसे प्राकृतिक नमी प्रदान करता है। स्किन संबंधित समस्याओं के लिए नीम का इस्तेमाल एक असरदार, किफायती, आसान और सरल उपाय साबित होता है।
नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं। उसे पिंपल्स से प्रभावित जगह पर लगाएं और थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ अपने चेहरे को अच्छे से धो डालें। इसी के साथ; ग्रीन टी, तुलसी के कुछ पत्ते और नीम के पत्तों को एक साथ पीसकर करके अच्छे से पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से धो डालें। नीम, तुलसी और ग्रीन टी तीनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं; जो त्वचा को निखारते हैं और त्वचा से पिंपल्स तथा मुंहासे हटाते हैं।
५) टी ट्री ऑयल-
मुहासे और पिंपल हटाने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल खास तौर पर किया जाता है। टी ट्री ऑयल में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं; जो मुहांसों की वजह से आई सूजन और पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में मददगार होते हैं। ट्री के इन्हीं गुणों की वजह से पिंपल्स और मुंहासे को खत्म करनेवाले ब्यूटी प्रोडक्ट के निर्माण में भी टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।
एक चम्मच एलोवेरा जेल में दो से तीन बूंदे टी ट्री ऑयल मिलाकर मुंहासों पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो डालें। इसका प्रयोग आप दिन में दो बार कर सकते हैं; इससे आपके पिंपल्स की वजह से आई सूजन और पिंपल्स कम होने में मदद मिलेगी।
६) हल्दी-
त्वचा की प्राकृतिक रूप से सफाई करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल पुराने जमाने से होते आ रहा है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और हीलिंग के गुण पाए जाते हैं; जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करने के साथ-साथ, उससे गंदगी भी हटाते हैं। पिंपल्स और मुहांसों की समस्या के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है।
हल्दी में शहद मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं और लगभग १५-२० मिनट के बाद चेहरा पानी से धो डालें। इसका प्रयोग आप हफ्ते में तीन बार कर सकते हैं। शहद आपकी त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है और हल्दी त्वचा से पिंपल्स को हटाने में मदद करते हैं।
तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का चेहरे के पिंपल्स हटाने का तरीका क्या है यह ब्लॉग अच्छा लगा हो और काफी इंफॉर्मेशन दे गया हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : पेट का मोटापा कैसे दूर करें