नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? जंक फ़ूड, मैदा युक्त पदार्थ का ज्यादा मात्रा में सेवन, कोल्ड ड्रिंक का सेवन और ऐसी ही कुछ उल्टी सीधी चीजें खाने से हमारे पेट में अपच तथा एसिडिटी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इन चीजों के सेवन के चलते हमारे पेट में गड़बड़ी होकर वह ठीक से साफ नहीं हो पाता है। पाचन तंत्र खराब होने की वजह से हमारे शरीर को बहुत बीमारियो का सामना करना पड़ सकता है। लिवर का खराब होना, डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण हमारे बिगड़े हुए पाचन तंत्र और कब्ज जैसी समस्याएं ही है।
आपकी गलत आदतों की वजह से पेट की बीमारियां जड़ सकती हैं। भोजन का पाचन हमारे मुंह से शुरू होता है और पेट, आतों तक जाता है। शरीर में खाने से मिलने वाले पोषक तत्व अवशोषित होते हैं और वेस्ट प्रोडक्ट्स शरीर के बाहर शौच द्वारा निकाले जाते हैं। अगर आपके भोजन का पाचन ही ठीक से ना हो, तो मलत्याग पर उसका सीधा असर होता है और वह क्रिया ठीक से नहीं होती। इसीलिए, आपको अपना यह खराब जीवनशैली बदलना होगा और एक अच्छी हेल्थी लाइफस्टाइल अपनानी होगी। उसी के साथ आप इस समस्या से उबरने के लिए योग का उपयोग कर सकते हैं। आज जानेंगे, ऐसे योगासन जिनको करने से पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है।
पेट साफ करने वाले योगासन
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपकी खाने की आदतें और आपकी शारीरिक गतिविधियां सीधा आपके पाचन तंत्र पर असर डालती हैं। आप अपने खानपान की पद्धति और जीवनशैली में जरूरी बदलाव करेंगे; तो आपका पेट और पाचन तंत्र हमेशा ही स्वस्थ रह सकते हैं।
दोस्तों, योगासन या प्राणायाम करने से हमारे शरीर को हमेशा ही लाभ मिलता है। आप एक समस्या के लिए भी प्राणायाम, योगासन कर रहे हैं; तो उसी के साथ आपको अन्य चीजों में भी लाभ मिल सकता है। इसलिए, योग को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाएं। आइए जानते हैं, पेट ठीक से साफ होने के लिए कौनसे योगासन किए जाने चाहिए।
- पवनमुक्तासन- यह काफी सरल एवं महत्वपूर्ण आसन है, जो हर कोई आसानी से कर सकता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है और पाचन तंत्र को मेंटेन रखता है। इससे आपके पेट की गैस, कब्ज़, एसिडिटी जैसी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलती है। इस योगासन का नियमित रूप से अभ्यास करें और अपने पेट को निरोगी रखें।
- भुजंगासन- जिन लोगों को पेट की समस्याएं हमेशा ही रहती हैं, ऐसे लोगो के लिए यह आसन काफी फायदेमंद साबित हुआ है। पेट में गैस, कब्ज को दूर करने में कारगर साबित हुआ है। इसी के साथ पेट की मांसपेशियों को फैलने के लिए और पूरे ही डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए यह आसन काफी फायदेमंद होता है। इससे आपका वजन कम करने में मदद मिलती है।
- अर्ध मत्स्येंद्रासन- एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह आसन खाना पचाने में सहायक होता है। इसको रोजाना करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। पाचन ठीक होगा तो आपका पेट भी ठीक से साफ होता है।
- सुप्त मत्स्येंद्रासन- यह आसन भी पेट को साफ करने के लिए उपयुक्त होता है। इससे पाचन शक्ति को बढ़ावा मिलता है और खाना ठीक से हज़म होता है। जिसकी वजह से पेट साफ होने में कोई तकलीफ़ नहीं होती। इसका रोजाना अभ्यास करना चाहिए।
- चाइल्ड पोज- जिन लोगों को कब्ज़ की समस्या रहती है, वह इसका रोज ही अभ्यास करें। इसको करने से मल त्याग करने में आसानी होती है। इससे आपके पीठ, प्रजनन क्षमता और जांघे भी मजबूत होती हैं। यह आसन आपके मसल्स को लचीलापन प्रदान करता है। इसी के साथ आपको तनावमुक्त रहने के लिए भी यह आसन जरूर करना चाहिए।
- पश्चिमोत्तानासन- जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं हैं, उनको यह आसन जरूर करना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होकर पेट की सारी क्रियाएं उचित तरह से काम करती हैं। यह योगासन करने से गैस और कब्ज में राहत मिलती है। खाने का पाचन ठीक तरह से होता है। पाचन तंत्र ठीक हो, तो आपके पेट में चर्बी जमा नहीं होती हैं और आपका वजन भी नियंत्रित रह सकता है।
- तितली आसन- इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियों की ऐंठन, गैस तथा कब्ज़ से राहत मिलती हैं। आपका पेट ठीक तरह से साफ हो सकता है। यह आसन करने से आपका स्ट्रेस लेवल कम रहता है और आप तनावमुक्त जीवन जी सकते हैं। इससे आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। पेट की समस्याओं से दूर रहने के लिए इस आसन का आप रोज ही अभ्यास करें।
- मयूरासन- यह आसन आपके पेट की मांसपेशियों, लीवर तथा स्प्लीन जैसे बॉडी पार्ट्स को मजबूती प्रदान करता है। इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरह से काम करता है। पाचन तंत्र को मजबूती मिलने के कारण आपका खाना ठीक से पच जाता है और आपको गैस, एसिडिटी, कब्ज की समस्या नहीं होती है। इन सब की वजह से आपका पेट भी ठीक तरह से साफ होता है।
- अन्य उपाय- दोस्तों, इसी के साथ ही आप अपने जीवन पद्धति में भी बदलाव लाएं। आप अपने खाने पीने की चीजों में मैदा युक्त पदार्थों को हमेशा के लिए वर्जित करें। मैदा हमारे शरीर में ठीक से पच नहीं पाता है और उसी के वजह से हमें गैस, कब्ज तथा एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप अपने आहार में ताजे फल, सब्जियां, सूप तथा फलों के जूस का समावेश करें। इन सब चीजों में नेचुरल फाइबर मौजूद होता है और वह आपके पेट में गैस तथा एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं उत्पन्न नहीं करता है। आपका पेट यह चीजें खाने से ठीक से साफ भी होता है।

तो दोस्तों, अपने लाइफ स्टाइल में कुछ अच्छे बदलाव करके आप अपने डाइजेस्टिव सिस्टम को हमेशा ही मजबूत रख सकते हैं। उसी के साथ अगर आप योगासन, प्राणायाम रोजाना ही करेंगे, तो उससे आपको लाभ ही मिलने वाला है। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग काफी इंफॉर्मेशन दे गया हो और आपको अच्छा लगा हो। धन्यवाद।