नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करेंगे ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जिनसे पेट में गैस होता है – पेट में गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ! हमारे शरीर में मौजूद हर संस्था का कार्य ठीक से करने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाना,पीना और व्यायाम आवश्यक होता है। अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही करेंगे तो आपके शरीर में अनचाहे बदलाव होते हैं और आपकी तबियत बिगड़ी सकती है। हमारे शरीर की हर एक क्रिया में विज्ञान छुपा होता है। हमें उसे समझना चाहिए।
जब हम खाना खाते हैं तो उसे पचाने का काम एंजाइम्स करते है। यह एंजाइम्स हमारे पेट, आतो में मौजूद होते हैं, जो हमारे खाए खाने को पचाते है। सारा पोषित रस शरीर में पहुंचने के बाद शरीर को उपयुक्त ना होनेवाले पदार्थ मलमूत्र के द्वारा बाहर फेंके जाते हैं। इस प्रक्रिया को मेटाबॉलिज्म याने अन्न पाचन क्रिया बोलते हैं। अगर यह क्रिया ठीक से न हो तो आपको पेट में गैस बनना, पेट फूलना आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट में गैस बनना यह आजकल एक आम बात हो रही है। हमारी बदलती जीवनशैली, खान पान में बदलाव, उसमें अगर हमें कोई लत हो जैसे शराब पीना या सिगरेट पीना तो यह समस्या बढ़ सकती है।
पेट में गैस बनाने वाले खाद्य पदार्थ
दोस्तों, पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि, अधिक मात्रा में भोजन करना, खाने में अधिक तीखा और चटपटा खाना, अधिक देर तक भूखा रहना, भूख ना हो फिर भी कुछ ना कुछ खाते रहना, बिना चबाएं खाना निगलना आदि।
गैस बनाने वाली सब्जियां
- बीन्स और दाले- बीन्स जैसे मूंग, काले सूखे चने, सूखे हरे मटर, सूखे पीले मटर, राजमा और दाल जैसे चना, अरहर, उड़द दाल यह सब पदार्थ पचने में आसान नहीं होते हैं। जिससे हमारी पाचन तंत्र पर जोर पड़ता है और खाना ठीक से नहीं पचता। जिससे गैस बनती है। बीन्स की बात करें तो इनमें रेफिनोस नाम का एक घटक होता है जो पचने में कठीन होता है और फिर पेट में गैस बनती है।
- कटहल- कटहल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसमें बहुत मात्रा में विटामिन्स पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही उपयुक्त होती है। लेकिन यह सब्जी पचने में आसान नहीं होती और इससे काफी मात्रा में गैस बनती है।
- मुली- मुली आमतौर पर ठंडी के दिनों में बड़े चाव से खाते हैं। सेहत के लिए मुली खाना फायदेमंद होता है। लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो इससे गैस होने की संभावना होती है।
- डेरी प्रोडक्ट्स- दूध, चीज, आइसक्रीम ये और लगभग सारे डेरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज़ नाम की शुगर पाई जाती है। जिन लोगों के शरीर में लैक्टेज नाम का एंजाइम पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता, उन लोगों को डेरी प्रोडक्ट्स खाने के बाद पेट में गैस बनती है।
- सॉफ्ट ड्रिंक्स- सोडा, कोल्ड ड्रिंक इनको बनाने में लैक्टोज़ का उपयोग होता है। इनमे गैस भी बहुत मात्रा में पाई जाती है। इनको पीने से पेट में गैस बनती है क्योंकि इनको पचाना आसान नहीं होता।
इसके साथ ही ब्रेड, पास्ता एवं पिज़्ज़ा, बर्गर इन पदार्थों को बनाने में कार्बोहाइड्रेट का इस्तेमाल होता है। इसीलिए यह ठीक तरह से पचते नहीं है और पेट में गैस का कारण बनते हैं।
पेट में हुए गैस पर उपाय
हमने देखा गैस की समस्या हमारे अनियमित दिनचर्या, गलत आहार और व्यायाम के अभाव से हो सकती है। इस पर घरेलू उपाय तथा डॉक्टर की सलाह पर दिया जानेवाले औषधि भी कारगर साबित हुई है।
१) घरेलू उपाय- घरेलू उपायों में अदरक, हिंग तथा जीरा का उपयोग होता है।
-
- अदरक- अदरक एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल गुणों वाली होती है। अदरक का रस लेने से हमारे पेट की अातो को राहत मिलती है और हमारा पाचन तंत्र विकसित होता है। जिससे गैस की समस्या से निजात पा सकते हैं। अदरक पेट फूलना इससे भी राहत देता है।
- जीरा- आयुर्वेद में जीरा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। जीरे का पानी खाना खाने के बाद पीने से हमारी पाचन क्रिया ठीक से होती है, जिससे पेट फूलने कि समस्या भी दूर होती है और कब्ज से काफी हद तक राहत मिलती है। खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद जीरे का पानी पिए और अपने पेट को स्वस्थ रखें।
- हींग- हींग का उपयोग हर प्रकार की दाल बनाने में होता है। हींग वात दोष में उपयोगी है तथा हमारे मांसपेशियों को आराम देने के लिए पहचाना जाता है । खाने में इसका हर रोज उपयोग करें क्योंकि यह गैस की समस्या के ऊपर भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है।
२) डॉक्टर की सलाह- दोस्तों, अगर घरेलू इलाज के बाद भी आपकी गैस की समस्या हल ना हो रही हो, तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर आपको कुछ दवाइयां देंगे जिनमें एंटासिड, गैस कम करने की दवा होगी तथा आपके पाचन तंत्र को बढ़ावा देने वाली दवाइयां भी डॉक्टर आपको लिख कर देंगे।

दोस्तों, दवाइयों या घरेलू उपायों के साथ ही आप अपनी जीवनशैली, खाने पीने का रूटीन और नियमित रूप से व्यायाम जारी रखोगे तो आप बड़ी आसानी से पेट में होनेवाली गैस की समस्या से निपट सकते हैं।