चर्बी घटाने के तरीके
जब हम बाहर कहीं घूमने जाते हैं तब हमें बहुत सारे लोग ऐसे दीखते हैं जो बहुत ज्यादा मोटे होते हैं और उनके शरीर पर बहुत ज्यादा चर्बी भी होती है | जिन लोगों के शरीर पर बहुत ज्यादा चर्बी होती है वह बिल्कुल अच्छे नहीं दिखते है | खासकर जिन महिलाओं के शरीर पर अतिरिक्त चर्बी का प्रमाण होता है उनकी पूरी खूबसूरती चली जाती है | खासकर महिलाओं ने कभीभी अपने शरीर पर चर्बी को जमा नहीं होने देना चाहिए, क्योंकि जब एक बार चर्बी हमारे शरीर पर आ जाती है तब उसे निकालना बहुत ज्यादा कठिन काम होता है |

बहुत सारे पुरुषों को दिनभर बैठ कर ही काम करना पड़ता है | जो लोग दिनभर एक जगह पर बैठे बैठे काम करते हैं उन्हें चर्बी ज्यादा होने की समस्या होती है | देखा जाए तो जो लोग दिन भर काम करते हैं उनके शरीर पर आपको कभीभी अतिरिक्त चर्बी नहीं दिखेगी | क्योंकि वह लोग दिनभर जो भी खाते हैं वह सब एनर्जी काम करने में लगा देते हैं, इसलिए उनके शरीर पर अतिरिक्त चर्बी का प्रमाण बिल्कुल नहीं होता है और ऐसे लोग हमेशा स्वस्थ और अच्छी जिंदगी जीते हैं | आज हम चर्बी घटाने के तरीके देखने वाले हैं, यह चर्बी घटाने के तरीके अगर आप अपनाओगे तो आसानी से आपके शरीर की चर्बी घटने में बहुत ज्यादा मदद होगी |
शरीर पर चर्बी बढ़ने के कारण -:

- हर किसी को लगता है कि वह सबसे ज्यादा हैंडसम और सुंदर दिखे, अगर कोई इंसान बहुत ज्यादा मोटा है तो वह कभी भी हैंडसम और सुंदर नहीं दिख पाता यह सबको पता होता हें | लेकिन फिर भी जिन लोगों के शरीर पर बहुत ज्यादा चर्बी बढ़ जाती है इसके लिए जिम्मेदार वह खुद होते हैं |
- किसी को भी नहीं लगता है कि वह बहुत ज्यादा मोटा दिखे हर किसी को लगता है कि उनका शरीर हमेशा फिट रहे, लेकिन अनजाने में बहुत सारे लोग दिन भर में क्या-क्या खा लेते हैं यह उनको भी नहीं पता होता, लगातार घंटो तक एक ही जगह पर बैठकर काम करने से भी शरीर पर चर्बी बढ़ने की समस्या आती है |
- अगर आप दिन भर में ना कुछ सोचते हुए कोई भी चीजे खा लेते हो तो इससे भी आपके शरीर की चर्बी बढ़ती है | आपके शरीर को काम करने के लिए जितनी एनर्जी की आवश्यकता होती है उससे कई गुना ज्यादा आपको एनर्जी मिलती है इसलिए आपने हमेशा उतना ही खाना चाहिए जितना आपके शरीर को आवश्यक है |
- बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो कभी भी व्यायाम और योगा नहीं करते, दोस्तों अगर आप कभी भी व्यायाम नहीं करोगे तो आप कितना भी ट्राई करोगे तो आप की चर्बी कभी नहीं घटेगी | इसलिए व्यायाम और योगा आपके जीवन के लिए एक संजीवनी है |
प्राकृतिक तरीके से चर्बी घटाने के तरीके -:

- बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिनकी लाइफ स्टाइल बिल्कुल बिजी होती है, कुछ लोग लगातार जिम करके अपने वजन को कंट्रोल में नहीं रख सकते हैं, कुछ लोग तो डाइट प्लान भी नहीं फॉलो कर सकते हैं, अगर आप जिम नहीं जा सकते हो, व्यायाम नहीं कर सकते हो तो आप प्राकृतिक तरीके से आराम से चर्बी घटा सकते हो |
- चर्बी घटाने के तरीके अपनाते समय आपने कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि आपके शरीर पर ज्यादा चर्बी होने के कारण आपकी ही पर्सनालिटी ख़राब हो जाती है | इसलिए चर्बी घटाने के तरीके अपनाते समय आपने प्राकृतिक तरीके सबसे पहले अपनाने चाहिए, प्राकृतिक तरीकों में आपने हर रोज सुबह उठने के बाद गर्म पानी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि गर्म पानी चर्बी को पिघला देती है, चर्बी को जब गर्म पानी पिघलता है तब वह चर्बी मूत्र के द्वारा आपके शरीर के बाहर निकल सकती है |
- अगर आप दिनभर ठंडे पानी का ही सेवन करते हो तो यह बिल्कुल गलत बात है, आपने दिन भर गुनगुने पानी का ही सेवन करते रहना चाहिए गुनगुने पानी के लगातार सेवन करने से आपके शरीर पर जो भी अतिरिक्त चर्बी होती है वह आपके शरीर के बाहर आसानी से निकल जाती है | गर्म पानी से आपका वजन तेजी से कम होता हुआ आपको ही नजर आएगा |
- जब आप खाना खाने को बैठते हो तब आपने १ घंटे पहले ही एक गिलास पानी का सेवन कर लेना चाहिए, आप चाहे तो गर्मियों में खाना ना खाते हुए दिनभर जूस या पानी से बने हुए पदार्थों का सेवन करना चाहिए | क्योंकि गर्मी के दिनों में आपकी चर्बी बहुत जल्द से जल्द घटने लगती है | गर्मी के दिनों में अगर आप यह तरीका अपनाओगे तो आसानी से आपकी चर्बी बिल्कुल कम होने में मदद होगी |
- खाली पेट एक गिलास गर्म पानी नींबू का रस और शहद मिलाकर पी लेना चाहिए | इस मिश्रण को हमेशा सेवन करने से आपके शरीर पर की चर्बी तेजी से कम होगी और आप को कब्ज की परेशानी भी नहीं होगी | खाना खाने के बाद अगर आप दही का सेवन करते हो तो आपके शरीर की फालतू चर्बी कम होने में मदद होती है, अगर आप दही का सेवन नहीं कर सकते हो तो अपने गर्मी में नमकीन लस्सी का सेवन किया तो भी अच्छा होता हें |
चर्बी घटाने के तरीके में कौन से पदार्थों का सेवन करें -:

- जल्द से जल्द चर्बी कम करने के लिए आपने चाय का सेवन करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि चाय का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर पर अतिरिक्त चर्बी बढ़ने का प्रमाण ज्यादा हो जाता है, चाय की जगह अगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हो तो यह आपके सेहत के लिए और चर्बी कम करने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हो सकता है | ग्रीन टी का सेवन करने से आपके शरीर की चर्बी कम होने के साथ-साथ आपका मोटापा भी कम होगा, ग्रीन टी में बहुत ज्यादा मात्र में एंटीआक्सीडेंट का प्रमाण होता है |
- एंटीआक्सीडेंट का प्रमाण शरीर में ज्यादा होने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही मात्रा में रहता है जिसके कारण हमारे शरीर पर ज्यादा चर्बी बढ़ने का प्रमाण बिल्कुल कम हो जाता है, इसलिए हर रोज आपने बिना चीनी के ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए | जल्द चर्बी घटाने के लिए तरबूज, सेब, दालचीनी, बादाम, खीरा, अननास, अंडा, यह चीजें भी फायदेमंद होती है |
- चर्बी घटाने के तरीके में आपने हर रोज पत्ता गोभी के जूस का सेवन करना चाहिए, पत्तागोभी मैं ऐसे तत्व होते हैं जो चर्बी घटाने में गुणकारी साबित हुए हैं | अगर आप पत्तागोभी का जूस नहीं पी सकते हो तो आपने पत्ता गोभी में टमाटर मिलाकर जूस का सेवन करना चाहिए जिससे आपको अच्छी टेस्ट मिलेगी |
- अगर आप आपके भोजन में चपाती खाते हो तो आपने चपाती का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए, गेहूं के आटे की जगह आपने चने के आटे का सेवन करना चाहिए |
- अगर आपको चपाती खाना अच्छा नहीं लगता है तो आपने चपाती की जगह फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, फल और हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में कम से कम कैलरी निर्माण होती है जिसके कारण आपके शरीर पर चर्बी बढ़ने का प्रमाण भी कम हो जाता है और आप मोटापे से भी बच सकते हो |
- भोजन करते समय आपने टमाटर, प्याज, मूली, सलाद, काली मिर्च, इन चीजों का समावेश करना चाहिए इन चीजों में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, पोटेशियम, लाइकोपीन, यह सब पोषक तत्व आपके शरीर को एक साथ मिलेंगे |
तनाव ना ले -:

- अगर आप दिनभर तनाव में रहते हो तो भी आपके शरीर पर चर्बी बढ़ने का प्रमाण ज्यादा हो जाता है, तनाव ज्यादा लेने से आपके शरीर में विविध प्रकार के हार्मोन रिलीज होने की शुरुआत होती है और आसानी से आपके शरीर पर चर्बी बढ़ जाती है, इसलिए आपने हमेशा आनंदी जीवन व्यतीत करना चाहिए |
- अगर आपको किसी बात का तनाव के तो आपने जल्द से जल्द तनाव वाले बात को हल करने का प्रयत्न करना चाहिए, तनाव लेने से आपके दिमाग पर प्रेशर तो आएगा ही लेकिन दिमाग पर प्रेशर आने से आपके हृदय को ज्यादा से ज्यादा पंप करना पड़ेगा | इसलिए आपने तनाव बिल्कुल नहीं लेना चाहिए तनाव लेने से आपके दिमाग, ह्रदय, और शरीर की चर्बी पर इसका परिणाम होता हें |
- तनाव ना लेने के साथ साथ आपने | हमेशा पौष्टिक आहार का सेवन तो करना ही चाहिए लेकिन आपने हर रोज ८ घंटे की पूरी नींद लेनी चाहिए अगर आप देखोगे ,जिन लोगों की नींद पूरी रहती है उनके शरीर में फैट की कमी आपको नजर आएगी |
व्यायाम और योगा रोज करे -:

- पेट की चर्बी घटाने के तरीके अपनाते समय आपने हर रोज व्यायाम और योगा करना ही चाहिए, योगा चर्बी घटाने के लिए एक लाभकारी उपाय साबित हुआ है योगा करने से आपका शरीर बिल्कुल स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है | जो लोग कड़ी कसरत और योगा नहीं करते हैं उनकी चर्बी और मोटापा बढ़ने में बिल्कुल मदद होती है इसलिए आपने हर रोज योगा व्यायाम और प्राणायाम करने ही चाहिए |
- योगा करते समय आपने सबसे पहले सूर्य नमस्कार से शुरुआत करनी चाहिए, सूर्य नमस्कार करने के बाद आपने ताड़ासन, नौकासन, उत्ततपद्मासना, उष्ट्रासन, पादहस्तासन, भुजंगासन, धनुरासन, शवासन, यह सब प्राणायाम आपने हर रोज करने चाहिए | ऊपर दिए गए प्राणायाम चर्बी घटाने के तरीके में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हें |
- योगा और प्राणायाम करने के साथ साथ आपने जिम में जाकर वर्कआउट करने पर भी ध्यान देना चाहिए वर्कआउट करते समय आपने रोजाना पुश अप्स, पुल अप्स और एरोबिक्स करने ही चाहिए | एरोबिक्स हर रोज करने से आपके शरीर की चर्बी आसानी से कम होती हुई आपको ही नजर आएगी, यह सब करने के साथ-साथ आप हर रोज वाल्किंग, स्विमिंग, साइकिलिंग, भी कर सकते हो |
- यह थे सबसे असरदार चर्बी घटाने के तरीके, इन तरीकों को अगर आप २-३ महीनों तक लगातार अपनाओगे तो आपकी चर्बी कम होने में जरूर मदद होगी | अगर आपको हमें कुछ सवाल पूछने हैं तो नीचे दिए गए हुए कमेंट बॉक्स में आप हमें पूछ सकते हो |
चर्बी घटाने के लिए चाय का सेवन कम करें-:

- जिस तरह से हमने देखा कि पेट की चर्बी बढ़ने से हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उसी तरह से चर्बी अधिक मात्रा में बढ़ने से हमें ढेर सारी बीमारियां भी हो सकती है | इसलिए चर्बी घटाने के लिए आपने चाय का सेवन करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए | कुछ लोगों को आदत होती है कि वह दिन भर में १०-१५ कप चाय आराम से पी लेते हैं | कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो कहते हैं कि हमें अगर खाना खाने के लिए नहीं दिया तो भी चलेगा लेकिन हमें बहुत सारी चाहिए |
- दोस्तों अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करते हो तो यह आपके सेहत के लिए हानिकारक होता है, क्योंकि चाय में कैफीन और सैचुरेटेड पदार्थ होते हैं जिसके कारण शरीर की चर्बी बढ़ने के साथ-साथ आपके शरीर का वजन बढ़ता है | इसलिए आपने चाय का सेवन करना बंद कर देना चाहिए | इतना आसानी से चाय का सेवन करना बंद नहीं हो सकता है, शुरुआती में चाय का सेवन बंद करने के लिए आपको मेहनत जरूर लेनी पड़ेगी, जिन लोगों को रोजाना सुबह उठने के बाद चाय पीने की आदत होती है उन लोगों को चाय बंद करते समय परेशानियां आएगी |
- लेकिन दोस्तों एक बार अगर आपको चाय पीने की आदत लग जाती है तो चाय की आदत छुड़ाना कोई बड़ी बात नहीं होती है | चाय पीने से आपके शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती है जिसके कारण हमारे शरीर को शक्कर को कम करने के लिए इंसुलिन नहीं बनना पड़ता है | शरीर को जब एनर्जी नहीं मिलती है तब हमारा शरीर धीरे-धीरे पतला होता जाता है जिसके कारण शरीर की चर्बी कम होने के साथ-साथ हमारे शरीर का वजन भी कम हो जाता है |
- आप कहोगे की चाय की जगह हम कॉफी का सेवन कर सकते हैं क्या, दोस्तों जो इन्क्रेदिएन्त्स चाय में होते है वह चीजे कॉपी में भी होती है | इसलिए कॉफी का सेवन भी ना करें, कॉफी में बहुत ज्यादा मात्रा में कैफीन होता है, कैफीन हमारे शरीर में लगभग ६ घंटे तक होता है जिसके कारण हमारे शरीर का सारा रूटीन बिगड़ सकता है | पतले होने तक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करते हो तो यह बात आपके सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है |
चर्बी घटाने के लिए उपवास करें -:

- जिन लोगो की चर्बी घटती नहीं है उन लोगों ने हफ्ते में से कम से कम एक बार उपवास करना ही चाहिए | उपवास करने से आपके डाइजेशन सिस्टम को आराम मिलता है, जिस दिन आप उपवास रखते हो उस दिन आपने नींबू पानी, जूस, सूप, दूध, इन चीजों को प्राथमिकता देना चाहिए जिससे आपके शरीर को जो भी एनर्जी लगेगी वह चर्बी के रूप से खर्च होगी |
- उपवास रखने के साथ-साथ आपने सब्जियों का, सलाद का, सेवन करना चाहिए | सलाद शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, सलाद का सेवन करने से वजन घटने के साथ साथ आपके शरीर को सारे पोषक तत्व मिलते हैं | ऊपर दिए गए सारे तरीकों के साथ-साथ आपने रोजाना योगा करना चाहिए |
- योगा हमारे शरीर के अतिरिक्त सारी चर्बी को निकालने में मदद करता है, योग शरीर के सारी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है | अगर आप रोजाना सर्वांगासन, भुजंगासन, वज्रासन, पदमासन, शलभासन करोगे तो यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद रहेगा |