पेट का मोटापा और चर्बी से छुटकारा पाने का आसान तरीका

नमस्ते दोस्तों, आज हम आपको पेट का मोटापा और चर्बी से छुटकारा पाने का आसान तरीका बताने वाले हैं | बहुत सारे लोगों के पेट की चर्बी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि उन लोगों को पेट की चर्बी बढ़ने के कारण शरीर की विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है |

सबसे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि दोस्तों पेट की चर्बी ना बढ़ाने के लिए जब आप विभिन्न तरीके इस्तेमाल करते हो तब आपने यह ध्यान में लेना चाहिए कि इन तरीकों का सचमुच इस्तेमाल करने से आपके पेट की चर्बी कम होने वाली है क्या |

आज कल के फास्ट फूड जैसे लाइफ में गलत खान-पान की वजह से मोटापा की समस्या बढ़ चुकी है। आजकल मोटापा की समस्या बहुत सामान्य हो गई है। खाते-खाते हमें पता भी नहीं चलता है कि हम कितने मोटे हो गए हैं।

खाने के वक्त हमें इन सब चीजों का अंदाज नहीं आता है लेकिन जब मोटापा दूर करने की बारी आती है तब हमें पता चलता है कि मोटापा कम करना कितना मुश्किल काम है। वैसे बाजार में कई प्रकार की मेडिसिंस इस समस्या पर उपलब्ध है लेकिन इनकी कीमत कुछ हद से ज्यादा ही होती है और इनका साइड इफेक्ट भी अपने शरीर पर गिरता है।

वैसे मोटापा दूर करने के घरेलू नुस्खे हैं लेकिन सिर्फ आपको थोड़ा पहले पालना चाहिए और घरेलू नुस्खे से मोटापा कम करें। तो आइए दोस्तों आज इस लेख में हम आपको मोटापा दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे। जिससे आप बिना साइड इफेक्ट के अपना मोटापा दूर कर सकते हो।

कई बार शारीरिक गलत गतिविधियों का इस्तेमाल करने से पेट की चर्बी तो कम नहीं होगी लेकिन शरीर की और समस्या बढ़ सकती है | इसलिए पेट की चर्बी कम करते समय हमेशा सही तरीकों का इस्तेमाल करें |

पेट का मोटापा और चर्बी से छुटकारा पाने का आसान तरीका
पेट का मोटापा और चर्बी से छुटकारा पाने का आसान तरीका

इस आधुनिक दुनिया में बहुत सारे लोगों का पेट बड़ा हुआ होता है, जिसके कारण लोगों की पर्सनलिटी बिल्कुल खराब हो जाती है | पेट की चर्बी कम करने से पहले हर किसी ने जान लेना चाहिए कि पेट की चर्बी क्यों बढ़ती है देखा गया तो पेट की चर्बी बढ़ने के कारण बहुत सारे हैं |

जैसे कि इस भागती दौड़ती हुई दुनिया में हर किसी की लाइफ स्टाइल पूरी तरह से बदल गई है, जैसे की रोजाना अनियमित खान-पान, गलत शारीरिक गतिविधि इन जैसे बहुत सारे कारण है जिससे पेट की चर्बी बढ़ने में काफी मात्रा में मदद मिलती है |

पेट पर जमा चर्बी को निकालने के लिए हम बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन जब तक हम पेट की चर्बी कम करने के सही तरीके नहीं इस्तेमाल करेंगे तब तक पेट की चर्बी कम नहीं होगी | इसलिए आज हम आपको पेट कम करने के लिए और पेट की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए क्या करना पड़ता है यह बताने वाले हैं |

पेट की चर्बी कैसे बढ़ती है ?

पेट की चर्बी कैसे बढ़ती है
पेट की चर्बी कैसे बढ़ती है
  • हर किसी के शरीर को दिन भर काम करने के लिए एनर्जी की मतलब ऊर्जा की आवश्यकता होती है | हर किसी को विभिन्न प्रकार के पदार्थ खाने की आदत होती है, जिसमें बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें मीठा खाना खाना ज्यादा अच्छा लगता है |
  • सबसे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारे शरीर को दिन भर काम करने के लिए जितनी एनर्जी लगती है उतना अगर हम खाना खाएंगे तो हमारे पेट की चर्बी बिल्कुल नहीं बढ़ेगी | लेकिन हम सबको आदत होती है कि हमें हमेशा कुछ ना कुछ खाने की आदत रहती है जब हमें कुछ काम नहीं होता है तब हम कुछ ना कुछ खाते रहते हैं |
  • बिना वजह हमेशा खाते रहने से हमारे शरीर में अतिरिक्त मात्रा में ऊर्जा आने लगती है, शरीर में अतिरिक्त मात्रा में ऊर्जा होने के कारण हम इस ऊर्जा का इस्तेमाल किसी काम में नहीं कर पाते हैं | क्योंकि दिन भर हमें कोई ज्यादा शारीरिक कष्ट वाले काम नहीं रहते हैं, आमतौर पर हर इंसान को दिन भर बैठे बैठे काम करना होता है |
  • जब हमारे शरीर में काम के व्यतिरिक्त और ज्यादा एनर्जी होती है तब यह अतिरिक्त एनर्जी चर्बी के रूप से हमारे शरीर पर जमा होने लगती है | खासकर शरीर में जब अधिक मात्रा में एनर्जी आ जाती है तब यह एनर्जी पेट पर चर्बी के रूप से बनना शुरू हो जाता है, यह पूरी क्रिया पेट पर चर्बी होने की है |

पेट का मोटापा होने के कारण आपको क्या नुकसान हो सकता है ?

पेट का मोटापा होने के कारण
पेट का मोटापा होने के कारण
  • पेट का मोटापा होने के कारण हमें बहुत सारा नुकसान हो सकता है, जिन लोगों के पेट पर बहुत ज्यादा मात्रा में चर्बी होती है उनका पूरा शरीर मोटा बन जाता है | शरीर मोटा बनने के कारण शरीर का वजन बढ़ने लगता है, शरीर का वजन जितना ज्यादा होगा उतना शरीर को ब्लड सरकुलेशन करने में दिक्कत आएगी |
  • शरीर का आकार मोटा होने के कारण हमारे ह्रदय को पंपिंग करने में काफी मात्रा में मेहनत करनी पड़ेगी | जिसके कारण हमारा ह्रदय धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा और हम कुछ दिनों के बाद भारी काम करना बंद कर देंगे |
  • इसलिए मोटापा बिल्कुल भी ना बढ़ने दें | खासकर पेट की चर्बी बढ़ती ही जाती है तो जल्द से जल्द पेट की चर्बी पर काबू और स्वस्थ जीवन शैली का इस्तेमाल करें |
  • पेट का मोटापा होने पर डायबिटीज़, ह्रदय रोग, इन जैसी भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है | डायबिटीज का जोखिम मोटे लोगों को ज्यादा होता है, डायबिटीज होने के कारण बहुत सारे लोगों का लीवर काम करना बंद कर देता है |
  • कई बार डायबिटीज और ह्रदय रोग यह दोनों बीमारियां बहुत सारे लोगों की जान तक ले लेती है | ऐसी बहुत सारी बीमारिया ऐसी है जो मोटापे के कारण और पेट बढ़ने के कारण होती है |
  • पेट बढ़ने के कारण बीमारी तो होती ही है लेकिन हमारी पूरी पर्सनैलिटी खराब हो जाती है जिसके कारण हम किसी भी इंसान पर हमारा इंप्रेशन नहीं बता पाते हैं |

कमर की चर्बी बढ़ने पर क्या करना चाहिए ?

कमर की चर्बी बढ़ने पर क्या करना चाहिए
कमर की चर्बी बढ़ने पर क्या करना चाहिए
  • कमर की चर्बी पढ़ना बहुत ही आम बात हो गई है, बहुत सारे महिलाओं की और बहुत सारे पुरुषों की कमर मोटी होने के कारण उनको बहुत ही अलग महसूस होता है | क्योंकि कमर की चर्बी अतिरिक्त मात्रा में बढ़ने पर हमारा शरीर बिल्कुल अलग दिखने लगता है |
  • इसलिए हर किसी ने कमर की चर्बी बढ़ाने के तरीके इस्तेमाल करना ही चाहिए, कमर की चर्बी तब ही बढ़ती है जब खाने पीने की बुरी आदतों को हम हमारी जीवनशैली में इस्तेमाल करते हैं | कमर की चर्बी और पेट की चर्बी बढ़ना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि यह दोनों बातें हमारे लीवर को खराब करती है |
  • कमर को पतला करने के लिए हर किसी ने प्रॉपर डाइट फॉलो करना चाहिए, कमर की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम करते हो और रोजाना कार्डियो करते हो तो काफी अच्छा हो सकता है | कमर की चर्बी और पेट की चर्बी कम करने के लिए आपने रोजाना एक्सरसाइज और योगा करना चाहिए |
  • कमर की चर्बी बढ़ने के कारण बहुत सारे हैं, जैसे कि अनियमित जीवनशैली होना, कभी भी शारीरिक व्यायाम ना करना और संतुलित आहार का सेवन ना करना, पूरी नींद ना लेना, किसी मेडिसिन का हमारे शरीर पर रिएक्शन होना, अधिक मात्रा में मसालेदार चीजों का सेवन करना, ऐसी बहुत सारी पेट की चर्बी और कमर की चर्बी बढ़ने के कारण है | इन चीजों को अगर आप अपनी जिंदगी से निकालते हो तो पेट की चर्बी नहीं बढ़ेगी |
  • जिन लोगों को रोजाना मैदे की रोटी खाने की आदत होती है उन लोगों के कमर की साइज धीरे-धीरे बढ़ने लगती है |
  • दोस्तों हम आपको बताना चाहेंगे कि आपने आपके भोजन में तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन करना चाहिए जैसे कि नींबू पानी, फलों का जूस, दूध, सूप,इन चीजों का सेवन करने से आपके डाइजेशन सिस्टम को ज्यादा काम नहीं करना पड़ता है और यह चीजे आपके शरीर को अतिरिक्त मात्रा में एनर्जी नहीं देते हैं |
  • शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए दूध वाली चाय की जगह आपने ग्रीन टी या लेमन टी का सेवन करना चाहिए | चाय में बहुत ज्यादा मात्रा में शक्कर होती है, शक्कर के कारण चर्बी बढ़ने में मदद होती है |
  • ग्रीन टी, लेमन टी या ब्लैक आप पीते हो तो आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ेगी जिसके कारण कमर की चर्बी नहीं बढ़ेगी और वजन नियंत्रित रहने में मदद होगी |

पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए क्या खाना चाहिए
पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए क्या खाना चाहिए
  • पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आपने हफ्ते में से २ दिन उपवास करना जरूरी होता है | उपवास करने से आपके शरीर में जो भी अतिरिक्त चर्बी होती है वह एनर्जी के रूप में तैयार होकर आपके शरीर को एनर्जी देती है | इसलिए उपवास करने को प्राथमिकता दे, बहुत सारे लोगों को आदत होती है कि वह दिन भर में ७-८ बार खाना खाते हैं |
  • मतलब कुछ ना कुछ कुछ ना कुछ हमेशा खाते रहते हैं, दोस्तों यह आदत बिल्कुल गलत है, इन गलत आदतों के कारण ही पेट की चर्बी बढ़ती है | दोस्तों आपने नाश्ता दोपहर, का खाना और रात का खाना तीन ही बार खाना खाना चाहिए |
  • सुबह का नाश्ता आप पेट भर कर कर सकते हो, लेकिन रात के समय बिल्कुल कम खाना खाए | रात के समय अगर आप दूध पीकर या जूस पीकर सोते हो तो कोई बात नहीं है, क्योंकि रात को जब हम सोते हैं तब हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत नहीं होती है | लेकिन सोने से पहले अगर हम बहुत सारा खाना खा लेंगे तो इससे शरीर का वजन बढ़ेगा |
  • पेट की चर्बी बढ़ने के लिए जंग फूड काफी मात्रा में जिम्मेदार होता हैं, जंक फूड में विभिन्न प्रकार के एडीट्यूस मिलाए जाते हैं | जिसके कारण शरीर का सारा समतोल बिगड़ जाता है और शरीर पर अतिरिक्त चर्बी बढ़ने लगती है |
  • दोस्तों जिस वक्त आपको जंक फूड खाने का मन होता है उस वक्त आपने स्टीम सब्जियों का सेवन करना चाहिए | स्टीम सब्जियां काफी अच्छी लगती है, पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में शहद डालकर यह पानी पी ले जिससे आपका पेट साफ रहेगा और शरीर में होने वाला अतिरिक्त फैट कम होगा |
  • बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रोजाना तीन चार बार चाय पीने की आदत होती है, दोस्तों आपने जिंदगी में कभी भी चाय का शौकीन नहीं बनना चाहिए | चाय मैं अतिरिक्त मात्रा में शक्कर होती है जो शरीर में चर्बी बढ़ने में मदद करती है | चाय की जगह अगर आप ग्रीन टी, लेमन ट्री, ब्लैक टी, दूध का सेवन करते हो तो शरीर में एनर्जी बढ़ेगी लेकिन चर्बी नहीं बढ़ेगी |
  • ग्रीन टी, लेमन ट्री और ब्लैक टी शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ाते हैं जो वजन कम करने में काफी मददगार होते हैं |

क्या खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है ?

क्या खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है
क्या खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है
  • जंक फूड और फास्ट फूड का ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट की चर्बी बढ़ती है, जंक फूड और फास्ट फूड में विभिन्न प्रकार की गलत चीजों का मिश्रण किया जाता है  जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल घातक होता है |
  • जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन गलती से भी ना करें, बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो दिन भर कुछ ना कुछ खाते रहते हैं | दोस्तों देखा जाए तो थोड़े थोड़े वक्त के बाद खाना खाना कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन अगर आप फैटयुक्त चीजों का ही सेवन करते रहोगे यानी कि बटाटा, राइस तो शरीर का वजन बढ़ना आसान हो जाता है |
  • इसलिए जिन चीजों का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ता है उन चीजों का सेवन बिलकुल भी ना करें |

पेट का मोटापा कम करने के लिए योगा क्या करें ?

पेट का मोटापा कम करने के लिए योगा क्या करें
पेट का मोटापा कम करने के लिए योगा क्या करें
  • पेट का मोटापा कम करने के लिए अगर आप योग का इस्तेमाल करते हो तो आसानी से आपका पेट कम हो सकता है | योग करने से पेट कम होने के साथ-साथ पेट की सारी गतिविधियां पूरी तरह से सुधर सकती है |
  • इसलिए पेट कम करने के लिए योग करना काफी असरदार होता है, योगासन करते समय सेतु बंधा योगासन, कपालभाति योग, कपालभाति प्राणायाम, बालासन योग, अनुलोम विलोम योगआसन, इन सारे योग प्रकारों को आप पेट कम करते समय इस्तेमाल कर सकते हो |
  • पेट का मोटापा कम करते समय योगा का इस्तेमाल करने से आपको किसी प्रकार के साइड इफेक्ट का सामना नहीं करना पड़ता है बल्कि योगा करने से पेट का मोटापा तो कम होगा ही लेकिन आपका शरीर हमेशा स्वस्थ रहेगा |
  • योग पेट की चर्बी को कम करने के लिए और वजन को घटाने के लिए गंभीरता से करना चाहिए जिससे आपको थोड़े दिनों में ऐसा महसूस होगा कि आपके पेट की और कमर की चर्बी योग करने से धीरे धीरे कम हो रही है |

मोटापा दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे :

मोटापा दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे
मोटापा दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे
  1. वैसे अपने पेट की चर्बी कम करना यह कोई आम बात नहीं। मगर आप रोज सवेरे करेला बीटरूट और लौकी का मिश्रण करके इस मिश्रण में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर पीते हो तो आपका मोटापा जल्द ही दूर हो जाएगा।
  2. मोटापा दूर करने में जीरा यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जीरा शरीर में फॅट शोषण करने का काम करता है जिससे आपका मोटापा जल्दही कम होता है। अगर आप रोजाना जीरे को रात भर भिगोकर सुबह सवेरे खाली पेट इसे चबाकर खाते हो तो आपका मोटापा जल्द ही कम होने लगेगा।
  3. लिंबू यह भी इसके ऊपर एक असरदार उपाय है। अगर आप रोज सुबह सवेरे गर्म पानी और नींबू का रस मिलाकर पीते हो तो आपका मोटापा जल्द ही दूर हो जाएगा।
  4. अगर आप रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करते हो तो आपकी मोटापा की समस्या दूर हो जाएगी। रोजाना दिन में भी आप ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीते हो तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा।
  5. जब आप यह ऊपर के नुस्खे अपनाते हो तब चीनी और नमक का सेवन करना बंद कर दीजिए।
  6. मोटापा दूर करने का सबसे बड़ा इलाज यह है कि फास्ट फूड खाना बंद कर दें।
  7. रोजाना व्यायाम करें। व्यायाम में आप कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हो।

 

1 thought on “पेट का मोटापा और चर्बी से छुटकारा पाने का आसान तरीका”

Leave a Comment