पत्ता गोभी के फायदे

पत्ता गोभी के गुण हिंदी में जानकारी पत्ता गोभी को इंग्लिश में cabbage और मराठी में पत्ता कोबी कहते है |
पत्ता गोभी को करमकल्ला या बंदगोभी भी कहा जाता है |यह बंद फूल के सामान धरती के उपर वाली सब्जी है | पत्ताकोभी को कच्चे सलाद में या पकाकर खाया जाता है |
पत्ता गोभी विटामिनो की खाना है | इसमें विटामिन ‘ए , बी , सी ‘ प्रचुर मात्रा में होते है | नींद की कमी , पथरी और मूत्र की रुकावट में पत्ता गोभी पीलिया रोग में भी बहुत उपयोगी है |
पेट के घाव , जोड़ो के दर्द , दंत रोग , रक्तविकार , अजीर्ण , पीलिया , मोटापा , मस्तिष्क की निर्बलता आंत रोग , बदहजमी , कफ , पित्त एव कुष्ठ रोग मर पत्ताकोभी लाभकारी है |
पत्ता गोभी में एक ऐसा नया विटामिन पाया गया है , जिसे विटामिन ‘ यू ‘ नाम दिया गया है |यह विटामिन ‘ यु ‘ पेट और आंतों के घाव , जलन व् अम्लता को मिटाता है | इसमें मौजूद लौह तत्व का शरीर में तुरंत शोषण हो जाता है |
पत्ता गोभी एक बहुमूल्य औषधि है | बिना नमक कच्चा पत्ता गोभी खाना बहुत फायदेमंद होता है| इसमें मौजूद सल्फर , क्लोरिन पेट और आंतों को साफ़ करता है |
पत्ता गोभी के घरेलू उपाय :
-
सिरदर्द :
जिन लोगो को दोपहर पर सिरदर्द हो जाता है , उन्हें पत्तागोभी का सेवन करना चाहिए |
-
त्वचा रोग :
पत्तागोभी का सेवन करने से त्वचा की सुजन , छाले व चकत्ते ठीक हो जाते है |
-
कब्ज :
ताजा गोभी के ७-८ पत्ते नियमित खाने से कब्ज की छुटकारा मिलता है |
-
पायरिया :
इसके कच्चे पत्ते चबाकर खाने से पायरिया में लाभ होता है |
-
बाल झड़ना :
पत्तागोभी ६० ग्राम नियमित रूप से खाने से बाल झड़ना कम होता है |
-
जल जाने पर :
जले हुए स्थान धोकर पत्ताकोभी के पत्ते बांधने से जलन क होती है |
-
मुंह का अल्सर :
पत्ताकोभी का रस से कुल्ला करने से मुह के अल्सर में आराम मिलता है |
-
घाव :
इसकी पुल्टिस बांधने से घाव तथा पैरो के फोड़े ठीक हो जाते है |
-
स्तनों की सूजन :
पत्तागोभी के पत्ते को कुचलकर छाती पर रखने से स्तनों की सूजन दूर होती है |
-
बुढ़ापा :
पत्तागोभी का नियमित रूप से सेवन करने से उम्र से पहिले आने वाला बुढ़ापा रोका जा सकता है |
-
दंतरोग :
दांतों और मसोड़ो में खून और मवाद आने तथा उनमे दर्द रहने पर पत्तागोभी के सेवन करने लाभ होता है |
-
शरीर शुद्धि :
पत्तागोभी और गाजर का रस मिलाकर पीने से शरीर की शुद्धी होती है |
-
पेट का फोड़ा :
पेट अथवा आंत में फोड़ा हो जाने पर पत्तागोभी का सेवन करने से लाभ होता है |
-
मोटापा :
नियमित रूप से सलाद में पत्तागोभी खाने से शरीर की चर्बी कम होकर मोटापा घटता है |