पपाया (पपीता) खाने के फायदे नुकसान हिंदी में

पपीता एक औषधीय और बहोतही गुणकारी फल है। पपीते का सेवन पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मदद करता है। पपीते का सेवन पेट के रोग, कृमि, तिल्ली, चर्म रोग, गठिया और स्त्री रोग (महिला/औरत/लड़की) में लाभकारी होता है।

पपीते के फायदे अनगिनत हैं पर पपीते के नुकसान बहुत कम है। पपीते के नुकसान गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा होते हैं। पर पपीते के फायदे लड़के और लड़कियों दोनों के लिए कई अधिक हैं। जैसे चेहरा गोरा करना, चेहरे के पिंपल्स को दूर करना। पपीता पिंपल्स को दूर कर आपके चेहरे को खूबसूरत बनाता है।

पपीता प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट और खनिजों से भरपूर होता है। पपीते के सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं।

आज पपीते का उपयोग रासायनिक कारखानों में इंजेक्शन और दवा बनाने के लिए किया जाता है।

पपीता के फायदे: Benefits of Papita in Hindi :

पेट का गैस की समस्या के लिए पपीता खाए:

  • पपीता सूजन और अपच को दूर करता है: पपीते में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है और सूजन से राहत दिलाता है। रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने से सूजन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। सूजन की समस्या को दूर करता है: पपीता को सुबह खाली पेट खाने से सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता है। पपीता गैस की प्रॉब्लम दूर करने में भी मतद करता है|

पाइल्स की ट्रीटमेंट में पपीता का इस्तमाल (बवासीर का इलाज):

  • पपीते की जड़ लेकर इसको घिसकर आपके गुदा के ऊपर घिसने से आपके बवासीर पर आराम मिलता है |
  • कच्चा पपीता कुछ दिनों तक खाने से खुनी बवासीर का इलाज होता है | कच्चा पपीता एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह काम करता है |

मुह के रोग के लिए पपीते का इस्तमाल :

  • मुह में छाले,मुह में घाव,जीभ में दरारे पड़ना इस सबके लिए सिर्फ एक ही इलाज है। पपीता आपके शरीर की आवश्यक विटामिन सी की आवश्यकता को पूरा करता है, जिससे आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा मिलता है। पपीते के पाउडर में ग्लिसरीन मिलाकर जीभ पर लगाने से मुंह के रोगों में आराम मिलता है। अगर आपके मुंह में छाले हैं तो पपीता खाने से वो ठीक हो जाएंगे।

तिल्ली का उपचार होगा पपीते से :

  • ३ ग्राम कच्चे पपीते का रस में ३ ग्राम शक्कर मिलाकर इसकी ३ खुराक करके दिन में ३ बार पिने से कुछ ही दिनों में फायदा होता है तिल्ली का इलाज के लिए |

पपीते से दाद का घरेलु इलाज:

  • कच्चा पपीता दाद पर मलने से कुछ ही दिनों में फायदे मिलते है | कच्चे पपीते में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। पपीते के यह गुण त्वचा पर जमा फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे दाद की समस्या नहीं होती है। इसके साथ कच्चा पपीता आपकी त्वचा को अन्य संक्रमणों से भी बचाता है। त्वचा के जिस हिस्से पर आपको दाद की समस्या हो, उस हिस्से पर कच्चे पपीते को १५ मिनट के लिए लगाकर रखें  फिर उसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। केवल २ से ३ बार ऐसा करने से आपकी दाद की समस्या में बहोत आराम मिलेगा।

पपीता है कब्ज का घरेलु नुस्खा :

  • कब्ज में पका हुआ पपीता हर रोज खाने से आपका कब्ज का इलाज होता है |

गले की सुजन को दूर करेगा पपीता :

  • पपीते का चूर्ण ग्लिसरीन में मिलाकर 5 -5 मिनट में गले में लगाने से गले की सुजन कम होती है |
  • कभी-कभी सर्दी-जुकाम से गले में दर्द या सूजन हो जाती है, लेकिन पपीते के घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से जल्दी आराम मिलता है। पपीते के रस या दूध को पानी में मिलाकर गरारे करने से गले के रोगों में लाभ होता है।

पपाया के अन्य फायदे : other benefits of papaya :

  • ज्यादा लंबी उमर और लंबे समय तक जवानी बरकरार रखने के लिए पपीता खाना लाभाकारी है |
  • पपीते का इस्तमाल से चेहरे पर झुर्रियां, बालों का झड़ना की समस्या,चर्मरोग, बवासीर , महिलाओ का अनियमित मासिक धर्म जैसी अनेक बीमारियां दूर होती है |
  • स्किन पर कहीं कट लग जाये और उसमें सूजन, जलन जो रही है तो पपीते को उस जगह पर लगाने से जल्द ही आराम मिलाता है |
  • पपीता दिल के मरीजों और डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है |
  • मां के दूध बढ़ाने के लिए पपीता सेहतमंद है |
  • वजन को कम करने में असरदार इलाज है |
  • चेहरे पर पका हुआ पपीता का लेप बनाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है |

पपीता के नुकसान : Papite ke side effect :

  • गर्भवती महिला को पपीता नहीं खाना चाहिए | कच्चे या अधपके पपीते में लेटेक्स और पेपेन होता है। लेटेक्स और पेपेन पेट में पल रहे भ्रूण के लिए नुकसानदायक होता है। हालांकि पका हुआ पपीता खाना प्रेगनेंसी में फायदेमंद होता है। लेकिन लोग पके और अधपके पपीते में गलती न करे और बच्चे को कोई नुकसान न हो इसलिए डॉक्टर पपीता खाने से मना कर देते हैं। इसके कारन आपका गर्भपात हो सकता है| गर्भवती महिलाओ को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिये पपीते के लिए|
  • अधिक मात्रा में सेवन करने से नुकसान हो सकता है| पपीते के अत्यधिक सेवन से कैल्शियम ऑक्सालेट का उत्पादन हो सकता है, जिससे किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। उसके बाद, पेशाब में पथरी निकलना मुश्किल हो सकता है। पपीते में चिटिनेज नामक एंजाइम होता है जो लेटेक्स के साथ क्रॉस-रिएक्शन कर सकता है।

Leave a Comment