पालक के गुण सब्जी खाने के फायदे Benefits of Spinach in Hindi

पालक के गुण

पालक के गुण
पालक के गुण

हरी सब्जियों में पालक का अपना महत्व पूर्ण स्थान है | इसमें विटामिन ए , बी , सी , लोह तत्व और कैल्शियम पाए जाते है | कैल्शियम और विटामिन ‘ सी ‘ ही हमारे शरीर में लोह तत्व को पचाते है | पाचन तंत्र के लिए पालक खाने से अंत्यत उपयोगी साग है |

पालक से शरीर में हीमोग्लोबियन और रक्त कोषाणु विकासित होते है | नॉनवेज खानेवालों को जितना प्रोटीन मांस , मछली और अंडा खाने से मिलता है , उतना ही शाकाहारियों को पालक खाने से मिलता है |

पालक में मौजूद कैल्शियम दांत और हड्डियों को मजबूत करता है | पालक शारीरक रोगों के लिए तो उह एक भोजन है |
गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए पालक की सब्जी बहुत ही उपयोगी है |

गर्भवती महिला द्वारा पालक का सेवन करने से शिशु को पर्याप्त पोषक तत्व पालक की सब्जी खाने से मिलते है | अच्छे स्वास्थ के लिए पालक का सेवन हितकारी है | क्योकि जब पेट साफ़ होगा तो शरीर अपने आप ही स्वस्थ होगा |

पालक के गुण :

  • आँखों का इलाज :
    सुबह खाली पेट पालक और गाजर का रस मिलाकर पीने से मसुडो से खून आना बंद हो जाता है तथा आँखों की दृष्टी बदती है |
  • खाँसी का घरेलु इलाज:
    पालक के रस से गगारे करने से खाँसी , गले की सुजन व् फेकड़ो की सुजन में लाभ होता है |
  • गाठ को कम करने के लिए:
    शरीर के किसी भी भाग में गाठ हो जाने पर दिने में २-3 बार गरम-गरम पालक की पुल्टिस बांधे |
  • खट्टी डकारे का इलाज:
    पालक खाने से खट्टी डकारे से छुटकारा पाया जा सकता है |
  • कोमल त्वचा पाने के लिए :
    पालक को पानी में उबाकर छान ले | इस लोशन को शरीर पर मलने से त्वचा कोमल हो जाती है |
  • पथरी का इलाज :
    मूत्राशय में पथरी होने पर कुलथी और पालक के सूप में नींबू का रस मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से लाभ होता है |
  • फोड़ा ठीक करने के लिए :
    पालक और निम् के पत्ते पीसकर फोड़ो पर लगाने से खाराब खून और मवाद निकलकर फोड़ा ठीक हो जाता है |
  • बाल झड़ने का इलाज :
    पालक के उबलते रस में समभाग नींबू मिलाकर सिर में लगाने से रुसी और बाल झड़ने की समस्या खत्म हो जाती है |
  • गले का दर्द दूर करने के लिए :
    पालक को पानी में उबालकर मसल , छान ले | इस गरम पानी से गरारे करने से गले का दर्द २-3 दिन में ठीक हो जाते है |
  • कब्ज का इलाज :
    सुबह एक कप कच्चे पालक का रस पीने से कब्ज दूर हो जाता है |
  • अनिद्रा से छुटकारा :
    सेब , पालक , गाजर व अमरुद का रस मिलाकर पीने से अनिद्रा रोग दूर हो जाता है |

Leave a Comment