नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है पालक का जूस पीने के अनगिनत फायदे, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का जिक्र हो रहा हो और उसमें पालक का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। पालक में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पालक का सेवन करने से इन सभी पोषक तत्वों का शरीर को लाभ मिलता है। पालक का सीधे तौर पर, जूस बनाकर या सूप बनाकर सेवन किया जाता है। पालक का सूप सेहत के लिए काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है।
पालक आयरन, पोटैशियम, मैग्निशियम, कैल्शियम, ओमेगा थ्री फैटी एसिड, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ई जैसे अनगिनत पोषक तत्व का भंडार होता है। पालक का जूस सही तरीके से अगर पिया जाए, तो इससे शरीर को कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलने के साथ-साथ; कई बीमारियों से दूर भी रहा जा सकता है। पालक का जूस सेवन करने का सबसे सही समय सुबह है। सुबह-सुबह उसका नाश्ते में सेवन करने से आपको अनगिनत लाभ देखने को मिलते हैं। दोस्तों, आज जानते हैं पालक का जूस पीने के अनगिनत फायदे।
पालक का जूस पीने के अनगिनत फायदे
पालक का जूस पीने से शरीर में रक्त की कमी को पूरा किया जा सकता है, इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है तथा पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान की जा सकती है। इसी के साथ, कई अन्य लाभ भी देखने को मिलते हैं।
१) इम्यूनिटी-
पालक के जूस का सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। पालक में विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर से फ्री रेडिकल्स को निकाल कर शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। हमारी रोग प्रतिकारक क्षमता बढ़ने से हम किसी भी संक्रमण के साथ लड़ने के लिए हमेशा सक्षम होते हैं।
२) एनेमिया-
बॉडी में आयरन की कमी की वजह से ब्लड लेवल भी कम हो जाता है। शरीर में रक्त की कमी की वजह से एनेमिया की शिकायत हो जाती है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए रोजाना पालक के जूस का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। पालक में उचित मात्रा में आयरन होता है; जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकता है। एनीमिया की शिकायत होने पर पालक के जूस का सेवन अवश्य करें।
३) बॉडी डिटॉक्स-
पालक में ग्लूटाथियोन नामक एंटी ऑक्सीडेंट होता है; जो बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है। शरीर में विषाक्त पदार्थों की वजह से डायबिटीज, ह्रदय रोग जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसीलिए, बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी होता है। बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पालक के जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें हाइपोग्लाइसीमिक और एंटी ओबेटिक गुण होते हैं, शरीर में मोटापा, डायबिटीज और ह्रदय रोग जैसे बीमारियों को नियंत्रित रखता है।
४) पेट की समस्या-
पालक के जूस का सेवन पेट को स्वस्थ रखने में कारगर होता है। पालक में मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। कच्चे पालक का जूस कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। पेट की समस्याओं से दूर रहने के लिए और अल्सर को कम करने के लिए अपने डाइट में पालक के जूस का अवश्य समावेश करें।
५) गर्भावस्था-
गर्भावस्था के दौरान शरीर में खून की कमी होना चिंता का कारण बन सकता है। पालक में फोलिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है; जो गर्भावस्था के दौरान खून की कमी को पूरा कर सकता हैं। गर्भवती महिलाओं को आधे से एक कप पालक के जूस का सेवन करने से एनीमिया से राहत मिल सकती है। हर महिला की गर्भावस्था अलग-अलग होती है; इसके लिए उनके परेशानियां के अलग-अलग होते हैं। ऐसे में बेहतर है, कि किसी भी नई चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर से उचित सलाह जरूर ले।
६) हाई बीपी-
उच्च रक्तचाप होने से ह्रदय रोग, किडनी की समस्याएं, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में, बीपी को नियंत्रित रखना ही उचित होता है। हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए पालक के जूस का सेवन किया जा सकता है। पालक में मौजूद नाइट्रेट हृदय को स्वस्थ रखता है।
७) अर्थराइटिस-
ओस्टियो आर्थराइटिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस से ग्रस्त मरीजों को हड्डियों में दर्द, सूजन जैसी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अध्ययन के अनुसार, पालक में एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं; जो गठिया के दौरान होने वाले लक्षणों को काफी हद तक कम करते हैं। इसीलिए, अर्थराइटिस के लक्षणों से राहत पाने के लिए मरीजों को पालक के जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए।
८) आंखो के लिए-
पालक में मौजूद विटामिन ए आंखों के लिए महत्वपूर्ण होता है। पालक के जूस का सेवन करने से आंखों की समस्या से राहत मिलती है। आंखो की रोशनी बढ़ाने के लिए भी पालक का जूस उपयुक्त होता है। मोतियाबिंद से बचाव करने में भी पालक का जूस सहायक होता है।
दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आजका पालक का जूस पीने के अनगिनत फायदे यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : कम खर्चे में वजन कैसे बढ़ाएं