संतरा ग्रीष्म त्रुतु का फल है, इसमें विटामिन ‘सी’ अधिक होता है | संतरे का रस तथा छिलका दोनों गी प्रयोग में लिए जाते है |
संतरे को इंग्लिश में ऑरेंज कहते है| ऑरेंज बेनेफिट्स इन हिंदी में जानते है संतरे के गुण. संतरे को खाने का सही टाइम समय ऐसा कुछ नहीं है| संतरे की खेती किसान को अच्छा उत्पाद पैदा कर देती है|
प्रतिदिन संतरा खाने से संक्रमक रोगों से बचाव होता है तथा रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है | इसे खाली पेट खाने से ज्यादा लाभदायक होता है|
इसका रस पाचक होता है | इसमें विटामिन ‘ए ‘ और ‘बी ‘ साधारण मात्रा में तथा विटामिन ‘सी ‘ विशेष रूप में पाया जाता है | यह प्यास का शमन करने वाला , तरावट लाने वाला तथा बढ़ी हुई उष्णता को संतुलित करने वाला फल है |
पीलिया, ज्वर, ह्रदय रोग तथा दंत रोगों में संतरा बहुत फायदेमंद है, यह आमाशय एव आंतों की सफाई तथा रक्त को शुद्ध करता है |
संतरा खाने के फायदे : Benefits of Orange :
दुर्बलता का इलाज है संतरा : Orange for Weakness :
छोटे शिशु को संतरे का रस प्रतिदिन पिलाने से शरीर हष्ट-पुष्ट होता है , शरीर का विकास अच्छा होता है , हडिडयां मजबूत होती है व् रक्त शुद्ध रहता है |
पीलिया रोग में आराम दिलाने वाला : Typhoid remedy orange :
२५० ग्राम रस में शक्कर व् पानी डालकर शरबत बना ले | इसमें संतरे का छिलके को दबाकर उसकी २-४ बूंदे डाल दे तथा १ ग्राम मीठा सोडा डालकर पी जाए | प्रतिदिन सेवन करने से मेदे की सूजन व पीलिया रोग दूर होता है |
अपचन से छुटकारा : Indigestion Solution by Orange
संतरे की छले हुई फानको पर सौंठ व काला नमक डालकर खाने से एक सप्ताह में ही अपच रोग दूर हो जाता है |
बच्चो के दांत : Orange for baby tooth :
संतरे का रस कुनकुना कर पिलाने से बच्चो के दांत आसानी से निकलते है |
गर्भवस्था में उल्टी : Vomation in Pregnancy :
२५ ग्राम रस में शहद मिलाकर या एक कप रस में मिश्री मिलाकर हर दो घंटे में पीने से उल्टी बंद हो जाती है |
मुहासे- झाइया : Orange for Pimples
संतरे के छिलके पीसकर चेहरे पर लगाने से मुहासे , झाई तथा चेचक के दाग मिट जाते है |
अतिसार में राहत :
संतरे के छिलके सुखाकर बारीक पीस ले इस चूर्ण को चाटकर उपर से संतरे का रस पीने से गर्भवती को वमन और आतिसार में लाभ होता है |
जलोदर रोग का इलाज : Stomach problem solution by orange :
संतरे की शिकंजी बनाकर पीने से जलोदर रोग ठीक हो जाता है|
जी मिचलने का उपचार : Vomiting solution by Orange :
संतरे की फांक चूसने से जी मचलाना बंद होता है |
नेत्ररोग : Orange for Eyes
संतरे का रस और शहद समभाग मिलाकर २-२ बूंद सुबह और रात को सोते समय आँख में डालने से खुजली , धुंध और कुकरे का रोग दूर होता है |
खाँसी : Khansi ke liye Orange :
प्रतिदिन २-४ चम्मच संतरे का रस पिलाने से बच्चो की खाँसी दूर हो जाती है |
कब्ज : Orange se Kabj ka Ilaj :
रात को सोते समय संतरे और सुबह खाली पेट १-२ संतरे खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है |
एसिडिटी का इलाज : Acidity solution by orange
एक गिलास संतरे के रस में भुना जीरा , सेंधा नमक मिलाकर पीने से अम्लपित्त या एसिडिटी में लाभ होता है | रस का सेवन सुबह-शाम खाली पेट करे |
हड्डी पसली का दर्द : Orange for Strong Bones
संतरे की फांक छीलकर छाया में सुखा ले | पीसकर कपड़े से छानकर चूर्ण बना ले | पानी के साथ इसका सेवन करने से १-२ बार के प्रयोग से लाभ होता है|
सौंदर्यवर्द्धक : Orange for Skin :
संतरे के ताजा छिलके तथा चिरौंजी पीसकर लेप बना ले | सोते समय यह चेहरें पर लगाए , सूखने पर छुड़ा दे | सुबह चेहरा धोने से कुछ ही दिनों में मुहांसे ठीक होकर त्वचा का रंग निखरता है |