नींद आने के आसान उपाय अनिद्रा के उपचार

कई लोगों को रात को नींद ना आने की बीमारी होती। हमें कुछ एक्साइटमेंट के कारण रात को नींद नहीं आती है। कई बार हम तनाव में होने के कारण इसका असर हमारे नींद पर पड़ता है। हम सोते जागते हैं सिर्फ उसी का विचार करते हैं। ऐसे कारण स हमें इंसोमेनिया यानी रात को नींद ना आने की बीमारी हो सकती है। हमें रात को नींद ना आना यह एक बीमारी है। इस बीमारी में हमें रात को नींद नहीं लगती, अगर नींद लग भी जाती है तो थोड़े ही देर में नींद खुल जाती है।
इसका बुरा असर हमारे सेहत पर होता है। अच्छे से नींद ना होने के कारण हमारे स्वभाव में बदलाव आता है। हमारा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है। इसके लक्षण हमें ज्यादा कर स्टूडेंट्स, एंप्लाइज और बिजनेसमैन में देखते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से तंग आ गए हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है। तो आइए दोस्तों जानते हैं नींद आने के आसान उपाय।
अनिद्रा क्या होता है :-
अनिद्रा मतलब नींद ना आना। हम आसपास देखे तो यह बीमारी से संबंधित हमें बहुत रोगी मिलेंगे। अनिद्रा मैं हमें रात को नींद नहीं आती है। अगर नींद आ भी जाए तो बार बार खुल जाती है। यानी हमें गहरी नींद नहीं आती है और इसकी वजह यह है कि हम किसी चीज का बहुत गहराई से विचार कर रहे हैं या हम तनाव में है। कई लोगों को तो रात को नींद ही नहीं आती है। अगर इसका इलाज वक्त पर ना किया जाए, तो हमें कई प्रकार की बीमारियां जड़ जाती है। इस बीमारि में हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है , हमारा वजन अपने आप बढ़ने लगता है , किसी काम में हमारा मन नहीं लगता , हमारा स्टेमिना कम हो जाता है , सिर और पूरा शरीर दर्द करने लगता है यह सारी बीमारियां हमें अनिद्रा के कारण हो सकती है।
नींद ना आने के कारण:-
- बहुत ज्यादा सोचना
- मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना
- शरीर पर ज्यादा मात्रा में खुजली होना
- खांसी जुकाम होना
- रात को बार बार पेशाब आना
नींद आने के आसान उपाय अनिद्रा के उपचार:-
- अगर हम रोजाना कोई काम नहीं कर रहे हैं यानी हमारा शरीर थक नहीं रहा है तो यह बीमारी आपको हो सकती है। इसलिए कुछ व्यायाम करें और कुछ फिजिकल एक्टिविटीज करें।
- अगर आप बहुत तनाव में है तो आप रोज सुबह उठकर मेडिटेशन कर सकते हैं। साथ ही आप योगा भी कर सकते हैं।
- रोज सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से आपको अच्छी नींद आएगी।
- रात को खाना थोड़ा ही खाए और खाना खाने के बाद एक छोटी सी वॉक ले। इसके कारण आपको अच्छी नींद आएगी।
- सोने से पहले मुंह हाथ और पांव अच्छे से धो लें।
- अगर आपको रात को नींद नहीं आ रही हो तो सवेरे सूरज की पहली किरण में बैठ जाए। इससे आपका मन शांत रहेगा और आप चीजों पर कॉन्संट्रेशन कर सकते हैं।
- अगर आप तनाव मुक्त रहना चाहते हो तो रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य एवं आपका स्वभाव भी अच्छा रहता है।
अनिद्रा के रोगियों पतंजलि मेडिसिन फॉर अनिद्रा गहरी नींद के आसान उपाय अनिद्रा की दवा अनिद्रा रोग का उपचार अनिद्रा के आयुर्वेदिक उपचार अनिद्रा हमेशा के लिए इलाज नींद आने की आयुर्वेदिक दवा |
मोटापा घटाने का उपाय मोटापे का घरेलु इलाज आयुर्वेदिक दवा.
पेट साफ़ करने के उपाय Pet Saaf kaise kare.