नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है, चेहरे पर नीम का तेल लगाने के फायदे आजकल पर्यावरण में प्रदूषण दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। उससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी बढ़ती जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से सूरज की किरणें दिन पर दिन हानिकारक होती जा रही है। हम जब सूरज की किरणों को एक्सपोज होते हैं, तो उससे हमें टैनिंग होती है। इस बदलते मौसम और प्रदूषण के साथ हमारे स्किन पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। इसी के साथ, हमारी लाइफ स्टाइल भी चेंज हो गई है। हम जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने लगे हैं। यह खाने में तो बहुत स्वादिष्ट लगते हैं, लेकिन इनका हमारे शरीर पर बहुत बुरा असर होता है। हमारी स्किन इससे एजिंग की तरफ बढ़ती है।
त्वचा की समस्याओं के लिए नीम का उपयोग बहुत ही पुराने जमाने से करते आ रहे हैं। हमारी त्वचा, दांत, बाल इन सब के लिए नीम बहुत ही उपयुक्त साबित होता है। नीम गुणों का खजाना है। नीम का तेल जैसे सेहत के लिए उपयुक्त होता है, वैसे ही उससे कई रोगों का इलाज किया जा सकता है। उसी तरह नीम का तेल आपका सौंदर्य निखारने के लिए भी प्रभावी होता है। नीम का तेल लगाने से हमारी त्वचा में बहुत अच्छे बदलाव आते हैं। दोस्तों आज जानेंगे, नीम का तेल चेहरे पर लगाने के फायदे और नीम के तेल के इस्तेमाल से हमारे त्वचा पर निखार कैसे लाया जाए।
चेहरे पर नीम का तेल लगाने के फायदे
नीम के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक तत्व पाए जाते हैं। कील, मुंहासे, पिंपल्स, टैनिंग जैसी त्वचा की समस्याओं के लिए नीम का तेल इस्तेमाल किया जाता है। नीम का तेल इस्तेमाल करने से चेहरे पर निखार आता है और त्वचा की रंगत में सुधार आ जाता है।
१) एजिंग-
धूल, मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण की वजह से तथा लाइफस्टाइल में बदलाव आने की वजह से हम जल्द ही एजिंग की तरफ बढ़ने लगते हैं। हमारी त्वचा पर झुर्रियां आने लगती है। एजिंग की समस्या के लिए नीम का तेल बहुत ही असरदार होता है। नीम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी त्वचा में कॉलेजन का उत्पादन बढ़ाते हैं। हफ्ते में कम से कम एक बार नीम के तेल की मालिश चेहरे पर १० मिनट तक करने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोका जा सकता है। रोजाना तेल का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा जवां बनी रहती है।
२) मुंहासे करे दूर-
चेहरे पर हुए मुहांसों पर नीम का तेल लगाने से सूजन और रेडनेस कम हो जाती है। नीम के तेल में एंटी बैक्टेरियल तत्व पाए जाते हैं; जो मुहासे पैदा करनेवाले बैक्टीरिया को खत्म करने में असरदार होते हैं। नीम के तेल में एनाल्जेसिक और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं; जिससे मुहांसों की वजह से आई सूजन कम होने में मदद मिलती है।
३) त्वचा की खूबसूरती बढ़ाएं-
नीम का तेल त्वचा पर मॉइश्चराइजर का काम करता है। नीम के तेल में विटामिन ई होता है। खासकर ठंड के दिनों में जब त्वचा बहुत ही रूखी, सूखी और ड्राई हो जाती है; ऐसे में नीम का तेल बहुत उपयोगी साबित होता है। दो चम्मच नीम के तेल में चार चम्मच नारियल का तेल मिलाकर उसे पूरे शरीर पर लगाने से त्वचा पर नमी बनी रहती है और त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है।
४) संक्रमण से बचाएं-
नीम के तेल में प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। त्वचा पर किसी तरह का संक्रमण होने के बाद नीम का तेल प्रभावी होता है। संक्रमित हिस्से को पहले अच्छे से धो लें। उसके बाद उस पर नीम के तेल की कुछ बूंदे लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपको संक्रमण से काफी राहत मिलती है।
५) फंगल इंफेक्शन-
अगर आपकी त्वचा पर फंगल इंफेक्शन हुआ है, तो आप नीम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रभावित हिस्से को पहले साबुन से अच्छी तरह से धो लें और सुखा लें। उसके बाद उस पर नीम का तेल लगा ले। फंगल इंफेक्शन के बाद होनेवाली दाद, खाज, खुजली इन सब लक्षणों से नीम का तेल इस्तेमाल करने से आपको राहत मिलती है।
अगर आप फंगल इंफेक्शन से बचना चाहते हैं, तो रोजाना नहाने के बाद अपनी पैरों हाथों की उंगलियों, एड़ियों और हाथों पर नीम का तेल लगाएं। नीम का तेल रोजाना इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा फंगल इंफेक्शन से बची रहती है।
६) स्किन टोनर-
नीम के तेल में विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसी के साथ, नीम के तेल में मॉइश्चराइजर के तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए, नीम का तेल एक अच्छा स्किन टोनर साबित होता है। बाजार में मिलने वाले स्किन टोनर में बहुत सारे केमिकल होते हैं, जिसका त्वचा पर बुरा असर भी पड़ सकता है। इसीलिए, नीम के तेल का इस्तेमाल आप स्किन टोनर के रूप में कर सकते हैं। नीम का तेल पोर्स में जमी गंदगी साफ करता है। इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और आपकी त्वचा हमेशा ही तरोताजा रहेगी।
७) त्वचा की हर समस्या-
अगर आपको आपकी त्वचा की हर समस्या के लिए से छुटकारा पाना है, तो आपको रोज रात को नीम का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। रोज रात को सोने से पहले नीम के तेल से अपने चेहरे पर अच्छे से मालिश करें और बाद में चेहरा अच्छे से नेचुरल फेस वॉश से धो लें। इससे आपकी त्वचा में टोन बना रहता है, नमी बनी रहती है और आपकी त्वचा हर समस्या से बची रहती है।
दोस्तों, केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किए बिना भी आप खूबसूरत लग सकते हैं। इसीलिए, नीम के तेल का इस्तेमाल आपको रोजाना करना चाहिए। उम्मीद है, आपको आज का ब्लॉग अच्छा लगा हो और इससे आपको काफी इंफॉर्मेशन मिली हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : शहनाज़ हुसैन ब्यूटी टिप्स फॉर ऑयली स्किन