नाशपाती फल के फायदे

नाशपाती फल के फायदे

नाशपाती फल
नाशपाती फल

नाशपाती फल एक गुरेदार फल है इसको इंग्लिश में pear कहते है | नाशपाती की खेती करने से कमाई अच्छी होती है | हमारे देश में नाशपाती पहाड़ी शेत्रो में पैदा होती है | नाशपाती फल का  छिलका पतला होता है |

यह एक लाभदायक , स्वास्थवर्द्धक व बायुनाशक फल है | इसके सेवन से शरीर की अनेक आवश्यकताए पूरी होती है | इसकी उपत्ति का स्थान यूरोप तथा एशिया के पहाड़ी शेत्र है |

नाशपाती फल कब्ज दूर करती है , भूक बढाती है , ह्रदय व् मस्तिष्क को शक्ति देती है | प्रतिदिन नाशपाती खाने से पेट साफ़ रहता है | इसमें मौजूत विटामिनो के कारण बेकार हुई आंते सशक्त होती है | इसका गुदा आंतों की जलन दूर करता है |

नाशपाती के घरेलू नुख्से :

रक्तवमन :

नाशपाती के शरबत के साथ , बेर की मींगी का चूर्ण लेने से रक्तवमन में लाभ होता है |

सुजन :

नाशपाती के वृक्ष का गोंद शोद व सूजन को दूर करता है |

चर्मरोग :

नाशपाती का तेल दाद , खुजली वाले स्थान पर लगाने से शीघ्र आराम मिलता है तथा सफेद छिलके से उतरना बंद हो जाते है |

त्वचा की खुश्की :

त्वचा की खुश्की दूर करने के लिए नाशपाती का एक गिलास रस प्रतिदिन पीना चाहिए व चेहरे पर नाशपाती के गुदे का लेप लगाना चाहिए |

ह्रदय व मास्तिष्क की शक्ति :

नाशपाती का मुरब्बा खाने से ह्रदय व् मास्तिष्क को बल मिलता है |

पेट के घाव :

पेट के घाव , फोड़े व् जलन शांत करने के लिए नियमित रूप से नाशपाती के रस का सेवन करना चाहिए | नाशपाती का गुदा भी आंतों को जलन से मुक्त करता है और आमाशय पर इसके प्रयोग से एक प्रकार की झिल्ली-सी जाती है , जिससे पेट के घाव में आराम मिलता है |

सिरदर्द  :

पित्तजन्य सिरदर्द में इसके रूप में शक्कर मिलाकर पीने से लाभ होता है |

Leave a Comment