नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? हमारी खराब जीवनशैली के चलते हम कई रोगों तथा परेशानियों का सामना करते हैं। आजकल वर्क स्ट्रेस हर एक फील्ड में बढ़ते जा रहा है। इसीलिए, लोग घंटों तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं। चलना, फिरना, व्यायाम, योग, कसरत इन सब चीजों से लोग दूर हो रहे हैं। इसकी वजह से हमारी शारीरिक गतिविधियों पर असर होता है। नसों का दबना यह समस्या भी खराब जीवनशैली के कारण होती हैं। इसमें शरीर के किसी भी हिस्से की नसों पर पड़नेवाले दबाव या प्रेशर की वजह से नस दब जाती है। उससे कम से ज्यादा मात्रा तक दर्द होता है।
अगर, इस समस्या पर शुरुआती दिनों में ही ध्यान दिया जाए; तो यह समस्या कम हो जाती हैं। अगर हमने इसे नजरअंदाज किया, तो आगे जाकर यह बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती हैं। अगर आपने वक्त रहते नसों के दबने की समस्या के ऊपर इलाज नहीं किया, तो आगे जाकर आपको कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी बड़ी बीमारियों का खतरा होता है। इसीलिए दोस्तों, आज हम जानेंगे ऐसे कुछ घरेलू उपाय जिनको आजमा कर आप नस दबने की समस्या से दूर रह सकते हैं या शुरुआती दिनों में ही इस पर काबू पा सकते हैं।
नस दबने के लक्षण
नस दबने के कई लक्षण दिखाई देते हैं। इनको वक्त पर पहचाने। नस दबने की समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं। लेकिन; कोहनी, गर्दन और पीठ में यह ज्यादातर देखने को मिलता है।
- शरीर के जिस अंग की नस दब गई हो, उस तरफ के पूरे आधे शरीर में दर्द होना। जैसे, कंधा, कमर, घुटना, गर्दन इसमें दर्द होता है।
- मांसपेशियों में कमजोरी आना नस दबने का एक लक्षण होता है।
- शरीर के किसी भी प्रभावित हिस्से में बिना दबाव के झनझनाहट महसूस होना।
- शरीर के प्रभावित हिस्से में सुई चुभने जैसा दर्द होना, नस दबने का एक लक्षण होता है।
- प्रभावित हिस्से में जलन होना।
नस दबने की समस्या के लिए घरेलू उपाय
ऐसे कई घरेलू नुस्खे या उपाय मौजूद हैं, जिनको आप नस दबने की समस्या पर आजमा सकते हैं। इसमें ज्यादातर आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव जैसे उपाय शामिल है।
- मेथी दाना- मेथी के बीज या मेथी दाना नसों में हो रही समस्या के ऊपर काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इनके इस्तेमाल के लिए मेथी दाना पानी में भिगोकर रख दें। मिक्सर में उनका पेस्ट बना लें। यह पेस्ट प्रभावित क्षेत्र पर लगा कर रखें। इससे आपकी नसे खोलने में मदद मिलती है। मेथी दाना साइटिका में भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है।
- सेंधा नमक- सेंधा नमक को एक पोटली में बांध लें। यह पोटली आपके नहाने के पानी में डालकर रखें और उस पानी से नहाएं। इससे आपकी नसो को आराम मिलता है और नसे खुलने में मदद मिलती है।
- पारिजात- पारिजात का पौधा या सिंगार का पौधा आपको आपके आसपास में मिल जाता है। इसके ४-५ पत्ते ले। इन पत्तों को पानी में उबालकर इस पानी का सेवन करें। इस पानी के सेवन से आपकी नसों को आराम मिलता है और दबी नसे खोलने में काफी मदद मिलती है। यह काफी आसान उपाय होता है। इसका प्रयोग कुछ दिनों तक कर सकते हैं।
- आराम- नस दबने की समस्या को दूर करने के लिए अपने शरीर को आप अतिरिक्त आराम दे। उससे आपके प्रभावित हिस्से पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। इससे जल्द ही आप इस समस्या से निजाद पा सकते हैं। इस बात की पुष्टि हो चुकी है, कि अतिरिक्त आराम करने से आपकी दबी हुई नसों की समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है। इसीलिए, आप अतिरिक्त आराम करें और जल्द ही इस समस्या से छुटकारा पाएं। अतिरिक्त आराम करने से जो प्रभावित हिस्सा है, उस पर ज्यादा दबाव नहीं आता है और जल्दी ठीक होने में भी मदद मिलती है। इसी के साथ, जिस हिस्से की नस दब चुकी है, उसका इस्तेमाल ज्यादा ना करें। उस पर दबाव आने से समस्या बढ़ सकती हैं।
- वर्कस्टेशन में बदलाव- नस दबने की समस्या को दूर करने के लिए आप अपने वर्क स्टेशन में बदलाव करे। पारंपरिक रूप से बैठकर काम करने से हमारे हाथों, कमर और पीठ पर आनेवाला दबाव कम होता है। कंप्यूटर की ऊंचाई अपनी आंखो के सामने तक रखे, इससे आपके पीठ और गर्दन को आराम मिलता है। इसी के साथ, आप ऐसे वर्क स्टेशन को भी आजमां सकते हैं; जिसमें खड़े होकर ही काम करना हो। इस वजह से आपकी मांसपेशियों और पीठ में लचीलापन आता है। सबसे पहले आप जिस वर्क स्टेशन में कंफर्टेबल हो वह देखें और उसके बाद वर्क स्टेशन का चयन करें। कई सारे वर्क स्टेशन आपको ऑनलाइन भी उपलब्ध होते हैं।
- योगा और स्ट्रेचिंग- स्ट्रेचिंग करके आप दबी नस को ठीक कर सकते हैं। लेकिन, आपको हल्के से माध्यम तरह की स्ट्रेचिंग ही करनी होगी। वरना, तेजी से की गई स्ट्रेचिंग समस्या को बढ़ा सकती हैं। सामान्य से योगासन से भी आपको फायदा मिलता है। आपको बस यह सुनिश्चित करना है, कि किसी योगासन से आपको तकलीफ तो नहीं हो रही? अगर तकलीफ हो रही हो, तो उस योगासन को तुरंत रोक दें। सौम्य प्रकार की योगासन आजमाएं।
- लाइफस्टाइल में बदलाव- संतुलित आहार और नियमित व्यायाम, योग तथा प्राणायाम करने से आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है और आप नस दबने जैसी समस्याओं से दूर रह सकते हैं। हल्के प्रकार के व्यायाम जैसे, साइकिलिंग, वॉकिंग, जोगिंग करना; इनसे आपके मांसपेशियों में ऐठन या नसों में दबाव कम होने में मदद मिलती हैं। इसी के साथ, नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके शरीर में रक्त संचार ठीक तरीके से होता है और कहीं भी नस दबने की समस्या उत्पन्न नहीं होती है।इसी के साथ, संतुलित आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, फलों के जूस, सब्जियों के सूप और स्प्राउट्स जैसे पदार्थों को अपने आहार में समावेश करें। इनसे आपके शरीर कार्यप्रणाली अच्छे से कार्य करती हैं और नस दबने जैसी समस्या के ऊपर आप निजात पा सकते हैं।
- मसाज- नस दबने की वजह से आपके प्रभावित हिस्से पर दर्द होता है और तंत्रिकाओं के ऊपर दबाव महसूस होता है। ऐसे में आप प्रभावित हिस्से के आसपास हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। इससे आपकी नसें खोलने में मदद मिलेगी और मांसपेशियों की कमजोरी भी दूर होती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें, कि आप डीप टिशु मसाज ना लें। इससे समस्या और गंभीर हो सकती हैं। फिजिकल थेरेपी, मसाज, व्यायाम इन सब से दबी हुई नसे खोलने में मदद मिलती है।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही! उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।