मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके

मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके

नमस्ते दोस्तों, आज हम देखेंगे मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके | बहुत सारे लोगों को मोटापे के कारण बिल्कुल अस्वस्थ फीलिंग आती है, जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है | कई बार जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है उन लोगों के तरफ बाकी के लोग कुछ अलग नजरिए से देखते हैं | क्योंकि मोटे लोगों की पर्सनालिटी बिल्कुल अच्छी नहीं होती है, दोस्तों अगर आपको सचमुच मोटापा और पेट कम करना है तो आपने यह सारे तरीके अपनाना जरूरी है |

मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके
मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके

मोटापा और पेट कम करना कोई आसान बात नहीं है, क्योंकि वजन बढ़ना इतनी आसान बात नहीं होती है | वजन घटाने के लिए आपको रोजाना व्यायाम और डाइट प्लान फॉलो करना पड़ेगा, पेट कम करते समय अगर आप व्यायाम नहीं करोगे तो आपका पेट कम होना असंभव है | शरीर की चर्बी जब अचानक से बढ़ जाती है तब वजन बढ़ने लगता है | इसलिए शरीर का वजन कभी भी बढ़ने ना दे | वक्त जाने से पहले अगर आप वजन को नियंत्रण में नहीं लाओगे तो आपके शरीर को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का और बीमारियों का सामना करना पड़ेगा | आज हम देखेंगे मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके |

मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके -:

पेट कम करने के उपाय -:

पेट कम करने के उपाय
पेट कम करने के उपाय
  • लोगों का कहना होता है कि पेट बड़ा होना यह अनुवांशिक होता है | लेकिन दोस्तों यह बात बिल्कुल अनुवांशिक नहीं है, पेट बड़ा होना या वजन ज्यादा होना यह पूरी तरह से हमारे शरीर पर निर्भर करता है | हर किसी का पेट बड़ा नहीं होता है, क्योंकि हर किसी का शरीर अलग अलग होता है | जिन लोगों की लाइफ स्टाइल प्राकृतिक तरीके से नहीं होती है उन लोगों का पेट तेजी से बढ़ने लगता है और इस आधुनिक दुनिया में हर किसी का जिंदगी जीने का तरीका बिल्कुल बदल गया है |
  • क्योंकि हर कोई इस दुनिया में अपने अपने कामों में बिजी है | जो लोग हमेशा बिजी रहते हैं वह लोग कभी भी वक्त पर खाना नहीं खाते हैं, जो लोग दिनभर ऑफिस में काम करते हैं वह लोग दोपहर को वडा पाव, कचोरी, ऐसी चटपटी चीजों को खा लेते हैं | दोस्तों पेट बड़ा होने के कारण मैं यह कारण सबसे बड़ा है, लोगों को भूख लगने पर लोग तुरंत वडापाव या कचोरी समोसा ऐसी चीजों को आसानी से खा लेते हैं | इन चीजों के कारण ही पेट बड़ा हो जाता है |
  • अगर आपको पेट बड़ा होने से रोकना है तो सबसे पहले ऐसी चीजो का खाना नहीं चाहिए | जिन लोगों का पेट बड़ा होता है उन्होंने रात को खाना खाने के बाद तुरंत सोना नहीं चाहिए | खाना खाने के बाद आपने बाहर टहलने जाना चाहिए, जिससे पेट में का भोजन तुरंत डाइजेस्ट हो जाएगा | जो लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं उन लोगों का पेट जल्दी जल्दी बड़ा होने लगता हे |

तेजी से मोटापा कम करने के लिए यह तरीके अपनाएं -:

तेजी से मोटापा कम करने के लिए यह तरीके अपनाएं
तेजी से मोटापा कम करने के लिए यह तरीके अपनाएं
  • जो लोग बहुत ज्यादा मोटे होते हैं उन्होंने जल्द से जल्द मोटापे को कम करना चाहिए | मोटापा होने के दो प्रकार होते हैं, जैसे कि बहुत सारे लोग बचपन से ही मोटे होते हैं और बहुत सारे लोग अचानक से मोटे हो जाते हैं | जो लोग अचानक से मोटे हो जाते हैं उन लोगों को मोटापा कम करते समय बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है |
  • क्योंकि मोटापा कम करते समय आपको डाइट प्लान और व्यायाम फॉलो करना पड़ता है, मोटे लोगों को डाइट प्लान फॉलो करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है | क्योंकि उनके शरीर को हमेशा किसी ना किसी चीज को खाने की आदत होती है, इस आदत की वजह से ही मोटापा ज्यादा बढ़ता है |
  • मोटापा कम करने के लिए रोजाना सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी में नींबू की बूंद डालकर यह पानी पिना चाहिए | गुनगुना पानी सुबह पीने से आपके शरीर में जो भी अतिरिक्त चर्बी है वह निकल जाती है |
  • मोटापा कम करने के लिए दिन भर में दो से तीन बार खाना खाए, अगर आपको एक ही समय में बहुत सारा खाना खाने की आदत है तो यह आदत छोड़ दे | खाना खाते समय हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे आपके शरीर की कैलरीज नहीं बढ़ेगी | शरीर में हमेशा संतुलित मात्रा में आहार लें, आप जितना संतुलित आहार खाओगे उतना आपका वजन संतुलित रहेगा |
  • हमारे हिसाब से मोटापा कम करने के लिए आपने एक ही वक्त खाना खाना चाहिए, अगर आप सिर्फ दोपहर के वक्त खाना खाओगे और रात को सोते समय खाना नहीं खाओगे तो १ महीने के अंदर ही आपका वजन कम हो जाएगा | रात को सोते समय अगर आपको भूख लगती है तो आपने पपीते का या दूध का सेवन करना चाहिए |
  • आपने आपके भोजन में प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, इन चीजों को भी खाना चाहिए | मोटापा कम करते समय ज्यादा से ज्यादा सलाद का सेवन करें, रोजाना खीरा, टमाटर, प्याज,हरी पत्ते वाली सब्जी,खाए जिससे आपका वजन नियंत्रित रहेगा | हम आपको कहना चाहते हैं कि गेहूं के आटे की रोटी ना खाए, अगर आप चने के आटे की रोटी खाओगे तो आपका वजन नहीं बढेगा |

पेट की चर्बी कम करने के उपाय -:

पेट की चर्बी कम करने के उपाय
पेट की चर्बी कम करने के उपाय
  • पेट की चर्बी कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी का सेवन करें | जिन लोगों को हमेशा ठंडे पानी का सेवन करने की आदत होती है उन लोगों का वजन ज्यादा बढ़ता है, इसलिए गुनगुने पानी का सेवन करने की आदत लगा ले | गुनगुने पानी में शहद, काली मिर्च, अदरक, का रस मिलाते हो तो आपके शरीर में जो भी बैली फैट होते हे वह बाहर निकल जाएंगे | आपका शरीर जितना पतला और आकर्षक रहेगा उतनी आपकी पर्सनैलिटी ज्यादा खुलकर दिखेगी |
  • पेट कम करने के लिए रोजाना व्यायाम करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, व्यायाम करने के लिए जिम नहीं जाना चाहते हो तो आपने रोजाना जोगिंग, रनिंग, स्विमिंग, यह तरीके अपनाना चाहिए जिससे आपका पेट आसानी से कम हो जाएगा | पेट कम करने के लिए बाहरी पदार्थों का सेवन बिल्कुल ना करें, बहुत सारे लोगों को जंक फूड और चाइनीस चीजों का सेवन करने की आदत होती है | दोस्तों चाइनीस पदार्थों में सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा मात्रा में होते हैं, इसलिए चाइनीस चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें |
  • अगर आपको बहुत सारा खाना खाने की इच्छा होती है तो आपने शरीर के लिए और स्वास्थ्य के लिए अच्छी चीजों का ही सेवन करना चाहिए |
  • पेट कम करने के लिए योगा करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है | आपने रोजाना वक्रासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तासन, गरुड़ासन, उत्कटासन, अर्धचंद्रासन, और शलभासन करना चाहिए | यह सारे आसन पेट को कम करने के लिए और वजन नियंत्रण में रखने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं |
  • योग मनुष्य के शरीर के लिए संजीवनी है, अगर आप रोजाना योग करोगे तो २ महीनों के अंदर-अंदर ही आपका वजन और आपका पेट कम होने लगेगा | रोजाना योग करने से आप किसी भी चीज को खाओगे ऐसा नहीं होता है, योग और व्यायाम करते समय आपने आपके खाने पीने की चीजों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए | आपका शरीर जब तक आपके नियंत्रण में नहीं आएगा तब तक आपका पेट और आपका वजन घटना मुश्किल है |

यह थे मोटापा और पेट कम करने के घरेलू तरीके | दोस्तों अगर आपको हमें कोई सवाल पूछना है तो आप हमें नीचे दिए गए हुए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो |

Leave a Comment