सुबह उठकर नींबू पानी का सेवन क्यों करना है फायदेमंद ? जानिए लेमन वाटर के फायदे

नमस्ते दोस्तों, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सुबह उठकर नींबू पानी का सेवन क्यों करना चाहिए इससे क्या फायदे होते हैं इसकी जानकारी देने वाले हैं। हम हमेशा ऐसा सुनते ही की हमें रोजाना सुबह नींबू पानी पीना चाहिए या फिर यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। जी हा दोस्तों यदि आप यह करते हैं तो यह आपको वजन कम करने में सहायता करता है।

आपको आपके दिन की शुरुआत अच्छे से करनी चाहिए और हमारे शरीर को ऐसी चीजों को देना चाहिए जिसकी हमारे शरीर को जरूरत है। नींबू में कई सारी विटामिन और मिनरल होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। मेटाबॉलिज्म मतलब हम जो भी खाते हैं पीते हैं उसे हमारा शरीर तुरंत एनर्जी में परिवर्तन करता है और सुबह का समय ऐसा समय होता है, जो हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है। यदि हम हमारी दिन की शुरुआत नींबू पानी से करते हैं, तो यह हमारे शरीर में ऊर्जा उत्पन्न करते हैं और हमारा शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर यदि आप रोजाना पीते हैं, तो यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदाई है। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है और आपका शरीर हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहता है।

रोज़ाना सुबह उठने के बाद नींबू पानी पीना क्यों फ़ायदेमंद है ? Morning Lemon Water drinking Benefits in Hindi :

आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि लोग यह बोलते हैं, कि यदि आप रोज़ाना सुबह उठकर नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद है। इस लेख के माध्यम से हम आपको उन सभी फायदे की जानकारी देने वाले हैं। नींबू पानी हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। यह हमारी रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाती है। हमारे शरीर की अंदर की गंदगी को साफ करती है। यह हमारे बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है।

भारत में मेहमानों को नींबू पानी पीने पिलाने की प्रथा है, लेकिन यदि आपने वह पानी को गुनगुने पानी में सुबह नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। यह हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करता है। जिससे हम दिन भर में जो भी खाना खाते हैं, वह आसानी से पचने में सहायता मिलती है।

नींबू में विटामिन सी पाया जाता है और एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी भी होती है, जो हमारे शरीर की त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यदि हमारे शरीर पर दाग धब्बे हो गए हैं और हमारी त्वचा बेजान हो गई है, तो यह हमारी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बहुत ऐसे लोग होते हैं जिनकी मुंह से बदबू आती है यदि वह रोजाना सुबह नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे उनके मुंह की बदबू नहीं आती है। यह आपके जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने का भी काम करता है। इसके सेवन से आप हमेशा ताजा और फ्रेश महसूस करेंगे। यह शरीर की पीएच लेवल नियंत्रित करने का काम करता है।  नींबू में विटामिन सी और पोटेशियम होने के कारण यह हमारे शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाता है। यदि जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। शहद को नींबू पानी में मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो अपना वजन कम करने में सहायता मिलती है। यह हमारे खून को साफ करने का काम करता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम करता है। यह हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐसे कई सारे अनगिनत फायदे हैं नींबू पानी सेवन करने के।

रोजाना मॉर्निंग में नींबू पानी पीने से क्या सच में पेट कम होता है? Nimbu pani pine se pet kam hona :

100 में से 99% लोग यह कहते हैं, कि रोजाना मॉर्निंग में नींबू पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है। यदि आपके दिमाग में भी यही सवाल है, तो इसका जवाब है हा दोस्तों, यदि आप अपने दिन की शुरुआत एक ग्लास नींबू पानी पीकर करते हैं, तो इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपके शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह हम दिन भर में जो भी खाते हैं, उसको बचाने का काम करता है। इससे हमारी रोग प्रतिकारक शक्ति बढ़ती है और पाचन तंत्र नियंत्रित रहता है। नींबू पानी हमारे बॉडी में से टॉक्सिन बाहर निकालती है।

नींबू पानी हमारे बॉडी को डिटॉक्स करता है। यह हमारे खून को साफ करने का काम भी करता है। नींबू में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ाता है और हमें हमेशा स्वस्थ और निरोगी रखने का काम करता है। इसके लिए आपको रोजाना सुबह नींबू पानी पीना चाहिए। रोजाना सुबह नींबू पानी पीने से पेट की चर्बी कम होने में सहायता मिलती है। इसी के साथ साथ आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि सिर्फ नींबू पानी पीने से ही आपका वजन कम नहीं होगा। या फिर आपके पेट की चर्बी कम नहीं होगी।

इसके लिए आपको थोड़ी सी एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है और जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। उसी के साथ साथ अपने खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए। अपने खाने में हरी सब्जियां और फल यदि का समावेश करें और खाना टाइम से खाए। यदि आप इन सब बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका वजन कम होने में सहायता मिलती है। उसी के साथ साथ सुबह में 20 से 25 मिनट तक चलना चाहिए। या फिर कोई भी एक्सरसाइज करना चाहिए यह हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहेगा।

सुबह उठकर नींबू पानी कैसे लें? How to take lemon water in morning in Hindi ?

सुबह उठकर नींबू पानी कैसे लेना चाहिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। नींबू में कई सारे विटामिंस होते हैं, लेकिन हम सिर्फ नींबू के रस का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू के छिलके में उस से 10 गुना ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। इसके लिए आपको अपने ड्रिंक में नींबू के छिलके का भी इस्तेमाल करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं कि कैसे सुबह उठकर नींबू पानी बनाना चाहिए।

  • एक ताजा नींबू ले ले और उसे अच्छे से पानी से धो लीजिए उसके छिलके को कद्दूकस कर दीजिए ध्यान रखे आपको छिलके का से ऊपर ऊपर का ही पीला वाला हिस्सा कद्दूकस करना है। उसके बाद गुनगुने पानी में कद्दूकस किए हुए छिलके को मिला देना है और पानी हल्का गुनगुना करना है। बाद में आपने जो नींबू लिया है उसका रस आपको उस गुनगुने पानी में मिला देना है। इससे आपको नींबू के सही मायने में पोषक तत्व मिलेंगे और यह आपके शरीर को रिफ्रेश करने का काम करता है।
  • एक नींबू के रस को एक गिलास में निकाल लीजिए और उसके छिलके को पानी में उबालने के लिए डाल दीजिए। उसी के साथ साथ थोड़ा सा अदरक कद्दूकस करके उस पानी में डाल दीजिए और पानी अच्छे से उबलने के बाद उसे क्लास में छन्नी की सहायता से छान लीजिए और थोड़ा सा ठंडा होने के बाद उस नींबू का रस को मिला दीजिए और इसका सेवन करें यह आपकी सेहत के लिए और आपको वजन कम करने के लिए फ़ायदेमंद है।

टिप्स :

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो हमारे दांतो के लिए नुकसान कारक होता है। यदि आप रोजाना नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो किसी straw के सहायता से आप नींबू पानी पिजीए। यदि आपके पास straw नहीं है, तो नींबू पानी पीने के बाद सादे पानी से अपना मुंह धो लीजिए।

Leave a Comment