नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? जिंदगी में हम कभी कभी बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं। जैसे; शराब पीना, धूम्रपान करना, तंबाकू का सेवन करना आदि। इसी के साथ, हम कई बीमारियों को न्योता भी देते हैं। क्योंकि, शराब पीने से और धूम्रपान करने से किसी भी व्यक्ति का भला नहीं हुआ है। वह आगे जाकर के उसके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। अधिक मात्रा में धूम्रपान करने से, शराब पीने से और तंबाकू का सेवन करने से मुंह में सफेद दाग हो जाते हैं। कुछ जगह दानेदार दाग भी होते हैं। इनकी वजह से पूरा मुंह खोलने में तकलीफ होती हैं। यह ज्यादा मात्रा में बढ़ जाए तो “प्लुकोप्लाकिया” नाम की बीमारी हो जाती है। अगर इसका इलाज वक्त पर ना किया जाए, तो आगे जाकर इसका रूपांतर ओरल कैंसर यानी मुंह के कैंसर में हो सकता है। तो दोस्तों, आज जानेंगे मुंह में होनेवाले सफेद दाग का घरेलू इलाज।
मुंह के सफेद दाग का कारण
अधिक मात्रा में धूम्रपान करना और तंबाकू के पदार्थों का सेवन करना मुंह में सफेद दागों का सबसे बड़ा कारण माना गया है। कुछ लोग धुएं रहित तंबाकू के पदार्थों को मुंह में ही कई देर तक दबाकर रखते हैं और उनको कुछ ही समय के बाद मुंह में सफेद दाग आ जाते हैं। इसी के साथ, लंबे समय तक शराब पीने से भी मुंह में सफेद दाग आ जाते हैं। कभी-कभी हमारे आधे टूटे हुए दांत, नुकीले और खुरदरे दांत जीभ की सतह पर ज्यादा रगड़े जाने की वजह से भी मुंह में सफेद दाग आ जा सकते हैं।
मुंह के सफेद दाग के लक्षण
आइए जानते हैं, मुंह में सफेद दाग होने के लक्षण।
- मुंह में सफेद दानेदार दाग हो जाते हैं।
- पूरा मुंह खोलने में दिक्कत होती है। मुंह खोलने का आकार कम हो जाता है।
- खाना खाते समय और निगलते समय कानों में दर्द महसूस होता है। इस वजह से व्यक्ति काफी कमजोरी महसूस करता है।
- मुंह में सफेद दागों के साथ ही लाल घाव भी उभर आते हैं, जो कि कैंसर के प्राथमिक लक्षण होते हैं।
- यह सफेद दाग आमतौर पर शुरुआती दिनों में दर्दनाक नहीं होते हैं। लेकिन, आगे जाकर इनमें दर्द होना शुरू हो जाता है।
मुंह में सफेद दाग के घरेलू नुस्खे
ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिनका प्रयोग करके आप मुंह के सफेद दागों से निजात पा सकते हैं।
- ग्रीन टी- आज के मॉडर्न जमाने में ग्रीन टी काफी प्रसिद्ध हो चुकी है। लोग फिट रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन टी बहुत ही गुणकारी होती है। ग्रीन टी के सेवन से हम बहुत सारी बीमारियों से दूर रहते हैं, क्योंकि ग्रीन टी हमारी इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। ग्रीन टी से कई प्रकार के कैंसर को रोका जा सकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ग्रीन टी बनाने की प्रक्रिया बहुत ही अलग होती है। ग्रीन टी को फर्मेंटेड नहीं किया जाता है। ग्रीन टी के पतियों को काफी ऊंचाई तक भाप दी जाती है। इस प्रक्रिया के दौरान, ग्रीन टी पॉलिफिनॉल्स नामक पदार्थ को बनाती है; जो ग्रीन टी का सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व माना गया है।
- हल्दी- हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटीसेप्टिक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। घाव को भरने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी हल्दी रोजाना हमारे खाने में इस्तेमाल होती है। हल्दी में थोड़ा नमक और सरसों का तेल अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को अपने मुंह के दाग पर लगा ले। इस मिश्रण के इस्तेमाल से आपके मुंह के सफेद दाग ठीक होने में मदद मिलती है।
- विटामिन ए- हमारे खाने में रोज इस्तेमाल होनेवाली सब्जियां और फलों में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। जैसे; गाजर, ब्रोकली, संतरा, कद्दू, मछली, अंडे इन जैसे पदार्थों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनका रोजाना अपने आहार में समावेश करें। विटामिन ए में रेटिनाइड पाया जाता है, जो कि त्वचा से संबंधित संक्रमण में काफी असरदार होता है। इसीलिए, जब आप अपने मुंह के सफेद दागों की समस्या लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं; तो डॉक्टर आपको विटामिन ए कंटेंट वाली दवाइयां देते हैं।
- लौंग- दो लौंग, थोड़िसी पिसी हुई हल्दी और कुछ अमरूद की पत्तियां लेकर उनको एक गिलास पानी में उबाल लें। इस मिश्रण को ठंडा कर लें। उसके बाद इस मिश्रण से कुल्ला करें। इससे आपके मुंह के सफेद दाग ठीक होने में मदद मिलती है। लौंग में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते है, जो मुंह में संक्रमण को रोकते हैं।
- बंद करे नशीली चीजों का सेवन- दोस्तों, इन्हीं घरेलू इलाजो के साथ आपको शराब पीना, धूम्रपान करना, तंबाकू खैनी जैसे पदार्थों का सेवन करना तुरंत ही बंद करना होगा। आपके मुंह में सफेद दाग हो गए हो और आप फिर भी इन चीजों का सेवन कर रहे हो; तो आपके लिए बहुत ही बड़ा खतरा साबित हो सकता है। आपको आगे जाकर कैंसर का खतरा हो सकता है। इसलिए, इन सभी नशीली चीजों का सेवन आज ही बंद कर दें।
- विटामिन ई- विटामिन ई का उपयोग हमारी त्वचा के किसी भी दाग या निशान को मिटाने के लिए किया जाता है। आपके मुंह के सफेद दागों को मिटाने के लिए आप विटामिन ई युक्त पदार्थों का सेवन कीजिए। बादाम, अवैकैडो, सोयाबीन, सफेद चना और मूंगफली जैसे पदार्थों का सेवन आप करें। इनमे विटामिन ई ज्यादा मात्रा में होता है।

दोस्तों, नशीली चीजों की वजह से आपके शरीर पर हो रहे बुरे प्रभाव और अनचाहे बदलाव को पहचाने और तुरंत ही नशीली चीजों का सेवन बंद कर दे। ऊपर दिए गए हुए नुस्खों को आपके मुंह के सफेद दागों के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉक अच्छा लगा हो। धन्यवाद।