मक्का के फायदे

मक्का जिसे ‘ भुट्टा ‘ भी कहा जाता है गर्मी के के मौसम में उगने वाला अन्न है | इसे ताजा व सुखा दोनों ही रूपों में प्रयोग किया जाता है |ताजा छोटी-छोटी मक्का सब्जी बनाने के प्रयोग में ली जाती है | औषधि के रूप में इसके पत्ते ,दाने तथा सुनहरी बालो के गुच्छ सभी काम में लिए जाते है | मक्के की रोटी ख़ासतौर से सर्दियों में शरीर में गर्मी लाने के लिए खाई जाती है |
मक्का के घरेलू उपाय :
सिरदर्द :
मक्के की पत्तियों को पीसकर सिर पर लेप करने से गर्मी के मौसम में होने वाला सिरदर्द दूर होता है |
कब्ज :
मक्का के आटे की रोटी का नियमित सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है |
सुजन :
ताजा मक्का के दानों का रस जले हुए अंग पर लागने से फफोले नही पड़ते और सुजन व दर्द भी दूर होता है |
बवासीर :
मक्का के छिलके तथा सुनहरी बालो को पानी में घोटकर मिश्री व गुलाब के फूल मिलाकर चाटने से बवासीर में लाभ होता है |
शारीरिक शक्ति :
मक्का के आटे की रोटी या रोटी या हलुआ नियमित रूप से खाने से शारीरिक शक्ति का विकास होता है |
पथरी :
मक्का के सुनहरी बालो को पानी में उबालकर ,छानकर कुछ दिनों तक पीने से पथरी घुलकर मूत्र के साथ निकल जाती है |
खाँसी :
मक्का के दाने निकालकर ,भुट्टो को रोटी का प्रतिदिन सेवन करने से मानसिक शक्ति का विकास होता है |
रूप निखार :
मक्का के आटे में हल्दी , गुलाबजल ,मलाई व सरसों का तेल मिलाकर शरीर पर उबटन लगाने से रंग साफ़ होता है तथा त्वचा चिकनी व चमकदार बनती है |
चर्म रोग :
मक्का की पत्तियों को पीसकर रूप से शरीर में लगाने से खारिश ,खुजली ,पित्त ,फुंसी आदि चर्म रोग दूर होते है |
अपच :
मक्के के दानों को भुनकर बनाया गया पॉपकॉन अपच के रोग में बहुत लाभदायक है |