हाथ की उंगलियों के नाखून कैसे बढ़ाए जाते हैं

दोस्तों आज हम आपको अपने हाथों की उंगलियों के नाखून आप घर पर किस प्रकार बढा सकते हैं, इस विषय की जानकारी देंगे | कई सारी लोग ऐसे हैं जिन्हें हाथों के नाखून बढ़ाना अच्छा लगता है और यह उनकी सुंदरता बढ़ाने के लिए भी मदद करता है | लड़कियों को नाखून के ऊपर नेल पेंट करने का शौक होता है और यदि छोटे छोटे नाखून होते हैं, तो उन्हें नेल पेंट करने का मौका नहीं मिलता है |

अपने नाखूनों के ऊपर इस फैशनेबल दुनिया में अलग-अलग प्रकार की डिजाइन निकालना संभव है और इसी के लिए हाथों के नाखून लंबे होने जरूरी होते हैं | अक्सर आपने देखा होगा हाथों के नाखून पैरों के नाखून की तुलना से जल्दी बढ़ते हैं | रही बात पैरों के नाखून की यह नाखून कोई नहीं बढ़ाना चाहता, क्योंकि अक्सर चलते समय किसी चीज में अपने नाखून फसने की वजह से नाखून से खून निकलने की समस्या होने लगती है |

अब हम जानते हैं, नाखून को घर पर कैसे बढ़ाया जाता है ?

क्या हाथों के नाखून को बढ़ाया जा सकता है ?

हाथों के नाखून को बढ़ाया जा सकता है

नाखून को बढ़ाने से पहले आपको सबसे पहले यह पता होना चाहिए कि नाखून कैसे बढ़ते हैं और उनका विकास कैसे होता है ?

हाथों की उंगलियों के नाखून शरीर में मौजूद कैरोटीन की वजह से बढ़ते हैं | शरीर में कैरोटीन नामक प्रोटीन मौजूद होने की वजह से यह आपके नाखूनों को बड़ा करने के लिए जरूरी होता है | अच्छे और लंबे नाखून पाने के लिए प्रोटीन की मात्रा शरीर में जरूरी होती है |

घर पर नाखून को लंबा कैसे करें ?

घर पर नाखून को लंबा कैसे करें
घर पर नाखून को लंबा कैसे करें

वैसे देखा जाए तो मार्केट मैं नाखून को लंबा करने की क्रीम या गोली उपलब्ध नहीं है, आपको सिर्फ अपने शरीर में अच्छे विटामिंस युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए |

नाखून को लंबा करने के लिए टमाटर का इस्तेमाल :

नाखून को लंबा करने के लिए टमाटर
नाखून को लंबा करने के लिए टमाटर

हाथों के नाखूनों को लंबा करने के लिए आपको टमाटर बहुत ही लाभदायक है | टमाटर में बायोटीन अधिक मात्रा में मौजूद होता है और यह शरीर में कैरोटीन नामक प्रोटीन को पूरा करने के लिए अत्यंत आवश्यक होता है |

विधि :

  1. एक टमाटर का रस लेकर उसे निकाल ले और इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला ले |
  2. दोनों का मिश्रण 5 मिनट के लिए आपको एक कांच के बर्तन में रखना है |
  3. 5 मिनट के बाद आपको अपने दोनों हाथों की उंगलियों के नाखूनों को उस मिश्रण में मिला कर बैठ जाना है |
  4. 10 मिनट तक आपको इसी अवस्था में बैठे रहना है |
  5. 10 मिनट के बाद आपको अपने हाथों को गुनगुने पानी से साफ कर लेना है, इससे आपके नाखूनों में फंसा हुआ कचरा भी निकल जाता है |

दिन में दो बार करने से आपको नाखून बढ़ाने में सहायता मिलेगी | नाखून को बढ़ने के लिए विटामिन ए और विटामिन सी भी आपको इस मिश्रण से मिल जाता है |

नाखूनों को बढ़ाने के लिए संतरे का रस का इस्तेमाल :

नाखूनों को बढ़ाने के लिए संतरे का रस
नाखूनों को बढ़ाने के लिए संतरे का रस

दोस्तों संतरे के रस में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है और यह हाथों की उंगलियों के नाखून को बढ़ने में बहुत जरूरी होता है |

विधि :

  1. सबसे पहले आपको एक अच्छा संतरा लेना है | संतरे का रस आपको घर पर ही निकालना है | बाहर मिलने वाला संतरे का रस का इस्तेमाल नहीं करना है |
  2. संतरे का रस निकालने के बाद हफ्ते में 2 दिन आपको अपनी उंगलियों को संतरे के रस में 15 मिनट के लिए डुबोकर रखना है |
  3. 15 मिनट के बाद अपनी उंगलियों को गुनगुने पानी से धोना है |

ऐसा 1 महीने तक करने की वजह से आपको उंगलियों के नाखून बढ़ाने के लिए मदद मिलेगी | संतरे के रस की वजह से आपकी उंगलियों के नाखून सॉफ्ट बन जाएंगे, जिससे कि नाख़ून टूटने का खतरा नहीं रहता है |

नाखून को बड़ा करने के लिए सरसों का तेल का इस्तेमाल :

नाखून को बड़ा करने के लिए सरसों का तेल
नाखून को बड़ा करने के लिए सरसों का तेल

अगर आप बिना किसी खर्चे के घरेलू उपाय से अपने नाखून को लंबा करना चाहते हैं, तो आपको सरसों का तेल बहुत ही लाभदायक है |

विधि :

  1. दो चम्मच सरसों का तेल आपको एक कांच के बाउल में लेना है |
  2. हर 3 दिन बाद 15 से 20 मिनट के लिए आपको अपने हाथों की उंगलियों को सरसों के तेल में डुबोकर रखना है |

ऐसा करने से सिर्फ 1 से 2 महीने में आपके हाथों की उंगलियों के नाखून बहुत लंबे हो जायेंगे |

नाखून को लंबा करने के लिए नींबू का इस्तेमाल :

नाखून को लंबा करने के लिए नींबू
नाखून को लंबा करने के लिए नींबू

नींबू हर किसी को अपने घर में आसानी से मिल जाता है और कई लोगों को तो उसके फायदे भी पता नहीं होते हैं | आप घर पर नींबू की सहायता से अपने हाथों की उंगलियों के नाखून बड़े कर सकते हो |

विधि :

  1. सबसे पहले आपको एक अच्छा निंबू लेना है |
  2. नींबू को हल्के से दबाकर आपको उसे नरम कर लेना है |
  3. नींबू को नरम करने के बाद आपको बराबर से उसके दो टुकड़े करना है |
  4. अपने हाथों की उंगलियों के नाखून के ऊपरी हिस्से पर आपको निंबू से 5 मिनट के लिए मसाज करते रहना है |
  5. 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों की उंगलियों को अच्छे से साफ कर लेना है |

ऐसा लगातार हफ्ते में एक दिन और एक महीने तक करने से आप की हाथों की नाखून की लंबाई बढ़ने लगती है |

दोस्तों यह थी घरेलू तरीके से अपने हाथों के नाखून को बढ़ाने की जानकारी | अब हम देखते हैं नाखून को बढ़ाने के लिए हमें क्या खाना चाहिए जिससे कि नाखून जल्दी बड़े हो जाए |

उंगलियों के नाखून तेजी से बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए ?

उंगलियों के नाखून तेजी से बढ़ाने के लिए क्या खाना
उंगलियों के नाखून तेजी से बढ़ाने के लिए क्या खाना

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया शरीर में मौजूद कैरोटीन नामक प्रोटीन से आप की हाथों की उंगलियों के नाखून बढ़ने में आपको सहायता मिलती है, इसलिए यदि आप अपने खानपान की तरफ अच्छे से ध्यान देते हैं जिससे की आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा से बने रहे तो आपको नाखून बड़े करने में सहायता मिल सकती है |

नाखून को बड़ा करने के लिए आपको अपने खाने में –

केले का सेवन, एवोकाडो का सेवन करना चाहिए :

इससे आपको बायोटिन की मात्रा अच्छे से मिलती है |

अंडा बीट और खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए :

इसका सेवन करने से आपको विटामिन बी ९अच्छे से मिलता है |

दूध, अंगूर, पालक, अंडे का सेवन करना चाहिए :

इसका सेवन करने से आपको शरीर में विटामिन ए की मात्रा अच्छे से मिलती है |

संतरा, नींबू, टमाटर, स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए :

इससे आपको विटामिन सि अधिक मात्रा में मिलता है और यह आपके नाखून के लिए फायदेमंद है | तो दोस्तों यह थी हाथ की उंगलियों के नाखून को बढ़ाने की जानकारी | यदि आपको किसी भी प्रकार का सवाल है, तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं |

हाथों पैरों को गोरा करने के घरेलु नुस्खे हिंदी में

पैरों में जलन से छुटकारा पाने के लिए क्या करें ?

Leave a Comment