नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है लिवर को साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए,अनियमित जीवनशैली और खानपान में बदलाव की वजह से आजकल लोगों को काफी सारे विकारों का सामना करना पड़ रहा है। व्यायाम का अभाव, जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन, शराब, धूम्रपान तथा तंबाकू के पदार्थों का सेवन आदि कारणों से शरीर के सभी हिस्सों पर काफी बुरा असर पड़ता है। लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। स्वस्थ शरीर के लिए लिवर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। लीवर पाचन संबंधित प्रक्रियाओंसे जुड़ा हुआ होता है।
लीवर अगर स्वस्थ हो, तो शारीरिक रोग प्रतिकारक क्षमता पढ़ने में भी काफी मदद मिलती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है, शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है, कार्बोहाइड्रेट्स स्टोर करने में और प्रोटीन बनाने में उपयोगी होता है। इतने सारे महत्वपूर्ण काम करने के लिए लीवर का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी माना गया है। लिवर में गड़बड़ी हो जाए, तो शरीर को काफी हद तक नुकसान पहुंचता है। तो दोस्तों, आज जानेंगे लिवर को स्वस्थ रखने के लिए और साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए।
लिवर को साफ करने के लिए क्या खाएं-
दोस्तों, हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ही हमारी सेहत का राज छिपा हुआ है। अगर हम संतुलित आहार और नियमित रूप से व्यायाम करेंगे, तो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचने से रोका जा सकता है। लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए ऐसे कई पदार्थ है, जो खाने के बाद हमें उनसे काफी लाभ मिल सकते हैं।
१) पपीता-
पपीता हमारे लीवर को मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होता है। पपीता खाने से हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। इसी के साथ, पपीते में कुछ ऐसे एंजाइम्स होते हैं; जो पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं। जिससे हमारा लिवर काफी स्ट्रांग होता है। लिवर को स्ट्रांग रखने के लिए और डिटॉक्सिफाई करने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए।
२) ग्रीन टी-
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करने के लिए बहुत ही उपयुक्त होते हैं। ग्रीन टी का सेवन करने से हमारे लिवर को मजबूती मिलती है। लीवर डिटॉक्सिफाई करने के लिए ग्रीन टी का सेवन जरूर करना चाहिए। शरीर में और लीवर में जमा हुए टॉक्सिंस और एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालने के लिए ग्रीन टी का सेवन जरूरी माना गया है।
३) हल्दी-
हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। हल्दी का सेवन वैसे तो भारत देश में रोज ही करते हैं। हल्दी मसालों में से एक है। इसीलिए, सब्जी के साथ हल्दी का सेवन होता ही है। इसी के साथ, हल्दी को दूध में मिलाकर पीने से भी हमारी इम्युनिटी बढ़ती है और लीवर डिटॉक्सिफाई होता है।
४) नींबू-
नींबू में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। विटामिन से हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से लीवर डिटॉक्सिफाई होने में काफी मदद मिलती हैं। नींबू का सेवन करने से पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है।
५) करेला-
करेला नाम सुनते ही सबके मुंह की रंगत ही बिगड़ जाती हैं। करेला कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी साबित होता है। करेले में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस की मात्रा भरपूर होती हैं। करेले का सेवन करने से लीवर को मजबूती मिलती है। लीवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में करेला काफी मददगार साबित होता है।
६) सब्जियां-
हरी पत्तेदार सब्जियां ना कि सिर्फ हमारे सेहत को स्वस्थ रखती है; बल्कि हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूती प्रदान करती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर, प्रोटीन, विटामिंस की मात्रा अधिक होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से लीवर साफ होता है और लीवर को मजबूती प्रदान होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर को डिटॉक्सिफाई करके प्राकृतिक रूप से उसे साफ करती हैं।
७) गुनगुना पानी-
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बेहतर है, रोजाना हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। पानी हल्का गुनगुना गर्म करके पीने से हमारे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है, लीवर से जहरीले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है और लीवर डिटॉक्सिफाई होता है। रोज सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से लीवर हमेशा ही स्वस्थ रहता है।
८) जंक फूड से बचें-
प्रोसेस्ड फूड तथा जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको अपना लीवर हमेशा के लिए स्वस्थ चाहिए, तो आपको प्रोसेस फूड और जंक फूड को खाना बंद करना होगा। अपने डाइट में ताज़ी सब्जियों और फलों का समावेश करें। जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा, बर्गर, प्रोसेस फूड और पैकिंग पदार्थ खाने से बचें। जंक फूड का लीवर पर काफी बुरा असर होता है और लीवर की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है।
९) एक्सरसाइज-
योग्य पद्धति की एक्सरसाइज पूरे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। लीवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए और स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज काफी हद तक मदद कर सकती हैं। हल्की एक्सरसाइज करना लीवर के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से हमारा लिवर हेल्दी बना रहता है।
१०) नशीली आदतें छोड़े-
धूम्रपान, तंबाकू के पदार्थों का सेवन तथा शराब का सेवन लीवर पर काफी हद तक बुरा प्रभाव डालता है। अध्ययन के अनुसार, नशीले पदार्थों का सेवन करने से लिवर डैमेज हो सकता है। इसी के साथ, लिवर से संबंधित बीमारियां लग सकती हैं। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए सारी नशीली चीजों का सेवन आज ही बंद करें।
तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : नींद आने के उपाय – बाबा रामदेव