खरबूजा खाने के फायदे

गर्मी आते ही खरबूजा खाने के फायदे हिंदी अपना रंग जमाने लगते है इसको इंग्लिश में Muskmelon (cantaloupe) कहते है | खरबूज में शरीर को सशक्त बनाने वाले तत्व है | खरबूज पैदा नदियों के किनारे और बलुई मिटटी वाले स्थलों पर अच्छी होती है | यह शरीर को तरावट देने वाला फल है |
यह पचने में भारी होता है तथा शरीर में गर्मी से होने वाली जलन को शांत करता है | यह दिल और दिमाग की ताकत देता है तथा लू से बचाता है|
इसके सेवन से मूत्र खुलकर आता है | यह मस्तिष्क की गर्मी को शांत करता है | खरबूजा प्रकृति में शीतल तथा वीर्य को बढ़ाने वाला होता है |
खरबूजा के घरेलू उपाय :
शारीरक दुर्बलता :
नियमित रूप से खरबूज का सेवन करने शारीरिक दुर्बलता दूर होती है |
चेहरे की झाई :
खरबूजे के छिलको को पीसकर लेप करने झाईया मिटती है |
लू लगना :
लू लगने पर खरबूजे की मिर्गी पीसकर सिर तथा शरीर पर लगाने से लाभ होता है |
गुर्दे का दर्द :
खरबूजे के छिलको को सुखाकर चूर्ण बना ले | १० ग्राम चूर्ण २५० मिली. पानी में उबालकर , छानकर शक्कर या मिश्री मिलाकर आधा-आधा पानी सुबह –शाम पीने से कुछ ही दिनों में गुर्दे का दर्द हो जाता है |
कब्ज :
खरबूजे के टुकडों पर सेंधानमक व् कालीमिर्च डालकर खाने-से कब्ज की शिकायत दूर होती है |
बच्चो की बढत :
भोजन के बाद खरबूज खाने से बच्चो की बढत अच्छी होती है |
बेचैनी व् प्यास :
खरबूजे की मींगी व् मिश्री मिलाकर ठंडाई बनाकर पीने से गर्मी में होने वाला सिरदर्द दूर होता है तथा बेचैनी और प्यास भी मिटती है |
दंत रोग :
खरबूजा को चबाकर खाने से दांतों पर जमा मैल साफ़ होकर दंत चमकने लगते है |
सावधानिया :
- खरबूजे को कुछ देर ठंड पानी में भिगोके के बाद इसका सेवन करना चाहिए |
- खरबूजा खाने के तुरंत बाद दूध नही पीना चाहिए , इससे हैजा होने की संभवना रहती है |
- खाली पेट खरबूजा खाने से पित्त बढने की शंका रहती है |