नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम बात करने वाले हैं खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं, हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पानी काफी आवश्यक भूमिका निभाता है। पानी पीने से हमारे शरीर को काफी सारी लाभ मिलते हैं। बिना पानी हम हमारा जीवन सोच ही नहीं सकते! पानी हर जगह इस्तेमाल किया जाता है। सही समय पर सही तरीके से पानी पीने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में पानी पीना किडनी के लिए नुकसानदायक होता है और कम मात्रा में पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। इसीलिए, शारीरिक स्वास्थ्य के लिए पानी की मात्रा शरीर में उचित होना बहुत ही आवश्यक होता है। खाना खाते वक्त पानी पीना चाहिए या नहीं, यह सवाल कई सालों से चलते आ रहा है। इसके जवाब के स्वरूप में लोगों में कई मतभेद देखने को मिलते हैं।
कुछ लोगों को खाना खाते समय थोड़ा पानी पीना सही लगता है तो कुछ को गलत लगता है। इसका कारण है, कि कई अध्ययन के अनुसार; भोजन करते समय पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। तो दूसरी और कुछ अध्ययन बताते हैं; कि खाना खाते समय थोड़ा पानी पीने से पाचन तंत्र उचित तरीके से काम करता है। हालांकि, खाना खाते समय खांसी आ जाए या ज्यादा तीखा खाना होने पर आप थोड़ी सी मात्रा में पानी जरूर पी सकते हैं। खाना खाने के दौरान पानी पीना चाहिए या नहीं, इस पहेली को सुलझाने के लिए आप अपने डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लें। तो दोस्तों, जानते हैं खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं।
खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं
आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस के अनुसार, भोजन के बीच में पानी पीना कोई गलत बात नहीं होती। इससे आपके पाचन तंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। तो हम जानते हैं, कि पहली धारणा के अनुसार भोजन करते समय पानी पीना सही है या गलत है।
१) पानी करता है पाचन में सहायता-
अध्ययन के अनुसार, भोजन करते समय थोड़ा पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र पाचन प्रक्रिया को उचित रूप से कर पाता है। खाना खाते वक्त पानी पीने से भोजन पचाने में सहायता मिलती है। चबाने के दौरान भोजन को नरम बनाता है और भोजन नली से खाना नीचे भेजना आसान बनाता है। वैसे तो, पाचन प्रक्रिया बहुत ही जटिल प्रक्रिया है और इसमें कई सारे घटक मिलकर पाचन में मदद करते हैं। भोजन पचाने की इस प्रक्रिया में पानी का भी विशेष महत्व होता है। इसीलिए, कुछ स्टडीज कहते हैं; कि भोजन करते समय थोड़ा पानी पीना उचित हो सकता है।
२) कब्ज-
खाना खाते समय थोड़ा पानी पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती हैं। पाचन तंत्र में सहायता करने के साथ साथ ही, भोजन करते समय पानी पीने से मल त्याग में भी कोई परेशानी नहीं होती है। यह मल को सॉफ्ट करने में सहायक होता है। खाना खाते समय थोड़ा पानी पीने से कब्ज की समस्या उत्पन्न नहीं होती हैं और मल त्याग में भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसी कारण, सारे टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं।
३) अधिक खाने से बचते हैं-
जब हम खाना खाते समय थोड़ा सा पानी पीते हैं, तब हम अधिक खाना खाने से बचते हैं। पानी में काफी सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं; जो खाने के साथ मिलकर हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं (दूसरी धारणा)-
खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं, इसके बारे में दूसरी धारणा कुछ अलग बातें बताती हैं।
१) पाचन तंत्र को प्रभावित करता है-
पोषक तत्व को अवशोषित करने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना तथा पाचन क्रिया उचित रूप से होना बहुत आवश्यक होता है। लेकिन कई स्टडीज बताती हैं, कि भोजन के बीच में पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होकर पाचन क्रिया ठीक से नहीं हो पाती है और पाचन स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
२) इंसुलिन लेवल-
जब हम खाना खाते समय पानी पीते हैं, तो इससे हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होकर इंसुलिन का स्तर बढ़ता है और हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसी कारण, हमारे शरीर के इम्यूनिटी पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ता है और इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है।
३) एसिडिटी-
खाना खाते वक्त पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होकर धीमा हो जाता है। इसी कारण भोजन काफी देर तक पेट में रहता है और अपच तथा एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।
दोस्तों, जैसे कि हमने देखा, कि खाना खाते समय पानी पीना चाहिए या नहीं; इस बात पर दो अलग-अलग धारणाएं हैं। एक धारणा बताती है, कि खाना खाते समय पानी पीना उचित होता है। वहीं, दूसरी धारणा बताती हैं, कि खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए उतना फायदेमंद नहीं होता है। इसीलिए, बेहतर होगा कि आप इस समस्या को अपने जनरल फिजीशियन या किसी भी डॉक्टर से उचित परामर्श लेकर इसका उत्तर पाएं।
उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : आंखो की कमजोरी कैसे दूर करें