खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? हमारे शरीर में हर एक प्रक्रिया की एक विशेष रीति या क्रिया होती है। उसी के अनुसार अगर हम रहे तो हम हेल्दी और फिट रह सकते हैं। विज्ञान, आयुर्वेद में सब संशोधन के बाद हमें इसके बारे में जानकारी मिली है। खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए इसके बारे में कई अलग अलग विचारधाराएं देखने को मिलती हैं। हम हमारी रोज की जिंदगी जीने में इतने व्यस्त हो गए हैं, कि हमें हमारे शरीर का ख्याल रखने का ही टाइम नहीं मिल पाता है।

हमारे बदले हुए खान पान की आदतें, लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से आज हर कोई पेट की समस्या से बेहाल है। कई बीमारियां पेट में होने वाली गड़बड़ी की वजह से होती हैं। आज हम देखेंगे कुछ ऐसी आदतों और बातों के बारे में जिनकी वजह से हम इन पेट की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

खाना खाने के बाद क्या करें?

दोस्तों, कुछ लोग बड़े ही आलसी होते हैं। वह अपने शरीर का ख्याल ही नहीं रखना चाहते। ऐसे में आप आगे जाकर बहुत सी बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग खाना खाने के बाद तुरंत सो जाते हैं, कुछ अटपटा खा लेते हैं। तो चलिए दोस्तों देखते हैं कि खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए।

  1. वॉकिंग करें- खाना खाने के कुछ देर बाद आप छोटीसी वॉक पर जा सकते हैं। वॉक करने से हमारे शरीर का रक्त संचार बना रहता है और खाना पचने में आसानी होती है। खाना खाने के तुरंत बाद ना जाकर आप १०-२० मिनट बाद हल्की सी वॉक करें।
  2. वज्रासन- हमारे जीवन में योग का बहुत ही महत्व है। योग करने से बड़ी से बड़ी बीमारियां ठीक होने में मदद मिलती है। खाना खाने के बाद वज्रासन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत रहता है और खाना पचने में कोई दिक्कत नहीं होती। इससे हमारे शरीर का ब्लड फ्लो सही तरीके से होता है। पाचन तंत्र मजबूत होने से इंसान कई बीमारियों से बच सकता है।
  3. गर्म पानी पीना- खाना खाने के बाद थोड़ी देर में गर्म पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्म पानी पीने से हमारा वजन कम होता है और मोटापा कम होने में मदद मिलती है। गर्म पानी पीने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है और खाना आसानी से पचता है। इससे एसिडिटी कम होने में मदद मिलती है। वैसे भी गर्म पानी पीने से शरीर को फायदे ही मिलते हैं।
  4. मीठा खाएं- जब हम खाना खाते हैं तो हमारे पेट में एसिड की मात्रा अचानक से बढ़ जाती है। अगर हम खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाए तो पेट में एसिड की मात्रा थोड़ीसी कम होकर एसिड का बैलेंस बना रहता है। वैसे भी दोस्तो मीठा खाना किसे पसंद नहीं? मीठा खाने से हमें खुशी महसूस होती है, जिससे हमारी सेहत भी अच्छी रहती है। किंतु अधिक मात्रा में मीठा न खाएं, इससे आपकी सेहत खराब हो सकती है।
  5. नींबू पानी का सेवन- नींबू हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू हमारे पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है। खाना खाने के कुछ देर बाद अगर आप नींबू पानी पीते हैं तो आपका खाना पचने में आसानी होगी। उससे हमारा पाचन तंत्र तो मजबूत होता ही है, साथ ही में वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलती है।

खाना खाने के बाद क्या ना करें?

दोस्तों, हमने देखा कि खाना खाने के बाद क्या करे जिससे खाना पचने में आसानी हो और हमारी सेहत अच्छी रहें। अब देखेंगे की खाना खाने के बाद क्या ना करें!

  1. खाना खाने के तुरंत बाद ना नहाएं- कुछ लोगो को रात में नहाने की आदत होती है। अगर आपको नहाना है तो खाना खाने के तुरंत बाद ना नहाएं। क्योंकि नहाना एक प्रक्रिया है, जिससे हमारे शरीर का तापमान प्रभावित होता है। अगर हम खाना खाने के बाद नहाए तो हमारे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है और जिससे हमारा पाचन तंत्र प्रभावित होकर हमारा पाचन ठीक से नहीं हो पता।
  2. चाय वर्जित करें- दोस्तों, कुछ लोग चाय के बड़े शौक़ीन होते हैं। उन्हें आप कभी भी चाय ऑफर करें, वह ना नहीं बोलेंगे। खाने के तुरंत बाद चाय पीने से पेट में खाना ठीक से पचता नहीं है। हमें उसकी वजह से अपचन का सामना करना पड़ सकता है। चाय से एसिडिटी भी बढ़ जाती है।
  3. कोई भी प्रकार का नशा ना करें- आज कल लोगो में शराब पीना, सिगरेट पीना यह एक स्टेटस की बात हो गई है। दोस्तों की महफ़िल जमते ही ना टाइम देखते हैं और ना ही जगह! खाना खाने के बाद सिगरेट या शराब का सेवन बड़ा ही नुकसानदायक होता है। अगर आपको कोई भी नशा करने की आदत या लत है, तो वो तो वैसे भी सेहत के लिए खतरनाक होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाना खाने के बाद नशा करने से यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
  4. खाना खाने के तुरंत बाद ना खाएं फल- खाना खाने के तुरंत बाद फल खाने से उससे मिलनेवाला पोषण आपको ठीक से नहीं मिल पाता। खाना खाने के तुरंत बाद फल ना खाएं। थोड़ी देर बाद आप फल खा सकते हैं। खाना खाने के आधे घंटे बाद या आधे घंटे पहले  आप फल खा सकते हैं। सुबह खाली पेट फल खाना सबसे अच्छा क्योंकि उससे आपको उसका पूरा लाभ मिलता है।

खाने के तुरंत बाद सोने से क्या होता है?

खाना खाने के तुरंत बाद सोना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकता है। खाना खाने के बाद सोने से हमारी पाचन शक्ति ढीली पड़ जाती है और खाना ठीक से हज़म नहीं होता है। इसकी वजह हमारे शरीर में फैट्स तथा शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

Khana Khane Ke Baad Kya Karna Chahiye
Khana Khane Ke Baad Kya Karna Chahiye

खाना खाने के कितनी देर बाद सोना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाना खाने के और सोने के बीच में लगभग दो से तीन घंटों का अंतराल होना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद सोने से एसिड रिफ्लक्स होता है, जिससे एसिडिटी बढ़ती है। खाना खाने के बाद शारीरिक गतिविधियां और हलचल जरूरी होती है। जिसे पाचन तंत्र मजबूत रहता है और खाना पचने में आसानी होती है।

इसीलिए, आप अपने दोनों वक्त के खाने का समय रेगुलर रखें। ताकि आप अपने पाचन तंत्र को नियंत्रित रखकर आरोग्यदायक जीवन जी सकते हैं।

दोस्तों, अपने आहार और सोने की आदतों में सुधार लाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल की आदत डालकर अच्छी सेहत को बरकरार रखे। आशा है आपको आज का ब्लॉग पढ़कर कुछ जरूरी जानकारी मिली हो और आपको अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

Leave a Comment