सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने के फायदे और नुकसान

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने के फायदे और नुकसान,हमारी सेहत का राज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ही छिपा हुआ है। सेहतमंद रहने के लिए हम जिम जाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, खाने पीने की चीजों का भी ध्यान रखते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं छोटे से मेहनत के साथ ही आप सेहतमंद रह सकते हैं! जी हां! सुबह खाली पेट गुड़ खाने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं। गुड़ गुणों का खजाना है। इसमें कई पोषक तत्व शामिल होते हैं। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फोलिक एसिड ऐसे कई पोषक तत्व गुड़ में शामिल होते हैं। इसीलिए, इसका सेवन करने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं।

 वैसे तो, गुड़ का सेवन आप दिनभर किसी भी वक्त कर सकते हैं। लेकिन, सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से अधिक लाभ मिलते हैं। महिलाओं के लिए गुड़ का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। क्योंकि, महिलाओं में खून और आयरन की कमी ज्यादा मात्रा में देखी जाती है। इसीलिए, महिलाओं को गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में जरूर करना चाहिए। गुड़ के फायदों के साथ-साथ उसके अधिक सेवन करने से शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। इसीलिए, गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। तो दोस्तों, आज जानेंगे सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने के फायदे और नुकसान

सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने के फायदे

दोस्तों, हमने देखा गुड़ में कितने सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसीलिए, सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से विशेष लाभ मिलते हैं।

१) हड्डियों की मजबूती-

गुड़ में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को तथा मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में कारगर होता है। खासकर सर्दियों में हड्डियों की तकलीफ ज्यादा देखी जाती हैं। हड्डियों में दर्द, सूजन तथा मांसपेशियों में ऐंठन आ जाती है। ऐसे में, सर्दियों के दौरान गुड़ के साथ अदरक के टुकड़े का सेवन करने से हड्डियों को गर्माहट मिलती है और उससे हड्डियों की परेशानियों से राहत मिलती है। गठिया में होने वाली अन्य परेशानियों के लिए भी गुड़ का सेवन उचित होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन कर सकते हैं।

२) महिलाओं की समस्या-

महिलाओं में और किशोरावस्था में लड़कियों को पीरियड्स के दौरान काफी तकलीफ उठाने पड़ती हैं। पेट में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन तथा कमर में दर्द आदि समस्याओं का सामना लड़कियों को पीरियड के दौरान करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप पीरियड्स के दौरान गुड़ का सेवन करते हैं; तो आपके मांसपेशियों की ऐंठन, पेट के दर्द में आपको लाभ मिलते हैं।

इसी के साथ, महिलाओं में खून और आयरन की कमी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से या गर्म दूध के साथ गुड़ लेने से आयरन की कमी तथा खून की कमी में काफी फायदे देखने को मिलते हैं। सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से शरीर को आयरन का अच्छा स्त्रोत मिलता है।

३) बॉडी डिटॉक्स-

अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसे में सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। गुड़ का सेवन शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। यह श्वसन मार्ग, भोजन नली, फेफड़े तथा आंतों की प्राकृतिक रूप से सफाई करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। शरीर की अंदरूनी प्राकृतिक साफ सफाई के लिए गुड़ के सेवन की सलाह दी जाती है। 

४) पाचन तंत्र की मजबूती-

गुड़ का सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान होती हैं। गुड़ का सेवन डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव रखता है, जिससे हमारे पेट संबंधित समस्याएं जैसे; पेट फूलना, गैस, कब्ज, अपच आदि समस्याओं से हमें राहत मिलती हैं। सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है, जिससे हमारा वजन भी नियंत्रित रहता है।

५) खून की कमी-

शरीर में खून की कमी के कारण हमें काफी थकान और कमजोरी महसूस होती है। गुड में आयरन, फोलिक एसिड, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है और खून बढ़ता है। इसी के साथ, गुड़ में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर में एनर्जी बढ़ाते हैं और शरीर को तरोताजा महसूस होता है। इसलिए, गुड़ का सेवन करने से हमेरी थकान दूर होकर हमें दिनभर एनर्जी महसूस होती है। 

६) ब्लड प्रेशर-

सुबह खाली पेट एक टुकड़ा गुड़ का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। गुड में पोटैशियम और सोडियम होते हैं; जो शरीर की एसिड की मात्रा को कंट्रोल करते हैं और इससे लाल रक्त कोशिकाएं भी स्वस्थ रहती हैं। इसीलिए, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए आप गुड़ का सेवन जरूर करें।

७) अस्थमा-

गुड में एंटी एलर्जिक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए, गुड़ का सेवन अस्थमा जैसी बीमारियों के लिए भी फायदेमंद माना गया है। रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने से अस्थमा के कई लक्षणों से राहत मिलती है।

सुबह खाली पेट गुड़ खाने के नुकसान-

दोस्तों, किसी भी पदार्थ का उचित मात्रा में सेवन शरीर को लाभदायक ही होता है। लेकिन, इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए; तो शरीर को नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं।

१) हाई ब्लड शुगर-

गुड़ का सेवन करने से शरीर में शर्करा की मात्रा बढ़ सकती है। क्योंकि, गुड में शर्करा अधिक मात्रा में पाई जाती हैं। अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं और आपको गुड़ का सेवन करना है, तो उससे पहले आपको डॉक्टर से उचित परामर्श ले लेना चाहिए।

२) पेट की समस्या-

गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन आपके डाइजेशन पर प्रभाव डालता है; जिससे बदहजमी और पेट खराब होने की समस्या हो जाती है। अगर आपको अल्सरेटिव कोलाइटिस की समस्या है, तो गुड़ का सेवन करने से बचें।

३) एलर्जी-

कई लोगों को गुड़ का सेवन करने से एलर्जी हो जाती हैं। इसमें गुड़ के अधिक मात्रा में सेवन से रेडनेस, रैशेज, नाक बहना या बंद हो जाना, बुखार, जी मचलाना, सिर दर्द, थकान, उल्टी होना आदि साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं।

४) पैरासिटिक इंफेक्शन-

अगर गुड़ का निर्माण सही और स्वच्छ तरीके से ना किया जाए, तो इससे पेट में कीड़े होने की समस्या हो जाती है। केवल गांव में ही नहीं, बल्कि शहरों में भी गुड़ का निर्माण करते समय स्वच्छता के मापदंड अपनाएं नहीं जाते। इसीलिए, कई लोगों को ऐसा अशुद्ध गुड़ खाने के बाद पेट में कीड़े हो जाना, आंतों में परजीवी होना तथा पेट संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। 

५) नाक से खून आना-

दोस्तों, गुड गर्म तासीर वाला होता है। इसीलिए, गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से नाक में से खून देखने को मिलता है आमतौर पर गर्मियों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। 

६) अन्य समस्या-

गुड़ का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है। इसी के साथ, अगर आप गुड़ का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं; तो इससे आपके शरीर पर सूजन तक आ सकती हैं।

दोस्तों, सुबह खाली पेट गुड़ खाने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे, कि गुड़ का सेवन उचित मात्रा में ही किया जाए। गुड का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को नुकसान भी उठाने पड़ते हैं। इसीलिए, गुड़ का सीमित मात्रा में सेवन कीजिए और इसके फायदों का लाभ उठाइए।

 तो दोस्तों, उम्मीद है आपको आज का सुबह खाली पेट गुड़ का सेवन करने के फायदे और नुकसान यह ब्लॉग अच्छा लगा हो और काफी इंफॉर्मेशन दे गया हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : सुबह जल्दी उठने के सबसे आसान तरीके

Leave a Comment