खजूर खाने के फायदे हिंदी में

आज हम खजूर खाने के फायदे के बारेमे जानने वाले है | खजूर को इंग्लिश में dates कहते है | खजूर का वृक्ष अरब देशों और ईरान में अधिक पाया जाता है |जो फल पेड़ों पर ही पड़ते हैं उन्हें खजूर तथा जो पकने से पूर्व ही तोड़ कर सुखा लिए जाते हैं उन्हें छुआरे कहते हैं | छुआरों गनति मेंवो में की जाती है |इसकी गुठलियों से निकला गया तेल जलाने और दवा में डालने के काम आते हैं |
भारत में उगने वाले खजूर गुण और आकार में अरब ईरान के खजूर से भिन्न होते हैं | खजूर खाने के फायदे में इसके सेवन से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है ,यह थकावट दूर करता है तथा शरीर में शक्कर की पूर्ति करता है |
खजूर के घरेलू उपाय :
सर्दी-जुकाम :
तीन -चार खजूर की गुठली निकालकर एक पाव दूध में 3-4 काली मिर्च व एक इलायची डालकर उबालें एक चम्मच घी डालकर दूध का सेवन करने से सर्दी जुखाम खासी बुखार से छुटकारा मिलता है |
बलगम :
छुआरों को घी में भूनकर दिन में दो-तीन बार सेवन करने से खांसी और बलगम की शिकायत दूर होती है |
शक्ति और स्फूर्ति :
प्रतिदन 10-15 हो खजूर सेवन करने से और ऊपर से एक गिलास दूध पीने से शरीर की शक्ति और स्फूर्ति बढ़ती है |
शरीर का दुबलापन :
एक गिलास दूध में छुआरे उबालकर उनकी गुठली हटाकर खाए | ऊपर से दूध पीने से दो-तीन महीने में शरीर का दुबलापन दूर हो जाता है |
कब्ज :
खजूर को पानी में भिगोकर पीने से दस्त साफ होता है |
रक्तपित्त :
शहद के साथ इसका सेवन करने से रक्तपित्त की बीमारी में लाभ होता है |
भूक में बढ़ोतरी :
खजूर की चटनी बनाकर सेवन करने से भोजन के प्रति रुचि बढ़ती है |
नेत्ररोग :
खजूर की गुठली को पानी में घिसकर पलकों पर लेप लगाने से नेत्रों की मलिनता व् गंदलापन दूर होती है |
खाज :
छुआरे की गुठली की रात में कपूर और घी मिलाकर लगाने से खाज ठीक हो जाती है |
आमवाद :
एक पाव खजूर पानी में उबालें | इस पानी को पिलाने से शीघ्र आराम मिलता है |
जलन :
खजूर को पानी में भिगोकर मसल दें | इस पानी को पीने से जलन शांत होती है |
रक्त वृद्धि :
खजूर की गुठली निकालकर एक पाव गुदे को 80 ग्राम गाय के घी में भूनकर हलवा बनाकर सेवन करें |