जायफल के फायदे चेहरे के लिए

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है जायफल के फायदे चेहरे के लिए, हमारे किचन में ऐसे कई सारे मसालों के पदार्थ इस्तेमाल किए जाते हैं। यह पदार्थ ना सिर्फ खाने के योग्य होते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर भी होते हैं। मसालों में इस्तेमाल किए जाने वाले हर एक पदार्थ का अपना एक अलग महत्व है। मसाले में इस्तेमाल किए जाने वाले पदार्थों में से एक है जायफल। सर्दी, खांसी के लिए जायफल का इस्तेमाल किया जाता है; यह बात हम जानते हैं। लेकिन, त्वचा के लिए भी जायफल बहुत उपयोगी होता है।

यह बहुत कम लोग जानते होंगे। जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह एजिंग के लक्षणों को कम करने में बहुत प्रभावी होता है। इसी के साथ; पिंपल्स, एक्ने, सन टैनिंग आदि की त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए भी जायफल का इस्तेमाल किया जा सकता है। तो दोस्तों, आज जानेंगे जायफल के फायदे चेहरे के लिए.

चेहरे के लिए जायफल के फायदे

आमतौर पर मसालों में इस्तेमाल किए जाने वाला जायफल चेहरे की रंगत निखारने के लिए भी उपयोगी होता है। जायफल त्वचा संबंधित कई आम तथा गंभीर समस्याओं के लिए कारगर साबित हुआ है।

१) एजिंग-

जायफल एजिंग के लक्षण झुर्रियां, पिगमेंटेशन, झाइयां, फाइन लाइंस आदि को काफी हद तक कम कर देता है। दही के साथ जायफल का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोका जा सकता है। जायफल का सीधा चेहरे पर प्रयोग करने से बचें। सबसे पहले जायफल इस्तेमाल करने से पहले आप उसे हाथों पर लगा कर देखें। अगर आपको इसे कोई तकलीफ ना हो रही हो, तभी आप अपने चेहरे पर जायफल का प्रयोग करें। एजिंग के लक्षणों को कम करने के साथ-साथ, जायफल का इस्तेमाल चेहरे की रंगत बढ़ाता है।

२) डेड स्किन-

चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाने में जायफल का प्रयोग बहुत ही असरदार साबित हुआ है। डेड स्किन हट जाने के बाद चेहरे की रंगत सुधारने में काफी मदद मिलती हैं। इसी के साथ, चेहरे से काले दाग धब्बे, झुर्रियां कम हो जाते हैं। 

३) मुंहासे-

चेहरे पर मुंहासे, पिंपल्स काफी भद्दे और गंदे दिखते हैं। इससे आपकी सुंदरता बिगड़ जाती हैं और आपका आत्म विश्वास भी कम हो जाता है। चेहरे से मुहांसों की समस्या से निजात पाने के लिए जायफल का प्रयोग किया जा सकता है। जायफल में एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं; जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में कारगर होते हैं। 

४) चेहरे की रंगत-

चेहरे की रंगत सुधारने के लिए जायफल का फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जायफल का फेस पैक चेहरे से काले दाग धब्बे तथा डेड स्किन सेल्स को हटा देता है। जैसे-जैसे डेड स्किन सेल्स हटती जाती है, वैसे वैसे चेहरा साफ होते जाता है और चेहरे की रंगत बढ़ती जाती हैं। जायफल का फेस पैक बनाने के लिए नींबू और दही में जायफल का पाउडर मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा ले और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो डालें। बाद में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा ले। ऐसा करने से आपके चेहरे की रंगत काफी हद तक सुधरती है।

५) संक्रमण-

त्वचा संबंधित किसी भी संक्रमण से बचने के लिए जायफल का प्रयोग बहुत ही गुणकारी होता है। जायफल मैं एंटीबैक्टीरियल के तत्व पाए जाते हैं; जो त्वचा पर किसी भी संक्रमण को बढ़ने से या संक्रमण होने से बचाते हैं।

६) एक्सफोलिएट-

जायफल पाउडर में शहद, नींबू का रस, बेकिंग सोडा और लौंग का तेल मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट से चेहरे को हल्के हाथों से स्क्रब करें। लगभग १० मिनट के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो डालें। जायफल त्वचा को एक्सफोलिएट करके त्वचा की सफाई करता है।

७) क्लींजर-

एक चम्मच जायफल पाउडर और दो चम्मच दूध लेकर अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले। लगभग २० मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें और बाद में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा ले। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद चेहरा निखर जाता है और चेहरे की रंगत सुधरती हैं।

जायफल चेहरे पर लगाने के नुकसान-

जायफल का चेहरे पर इस्तेमाल अनगिनत फायदे देता है, वैसे ही उसके कुछ नुकसान हो सकते हैं।

१) सेंसेटिव स्किन होने पर जायफल का चेहरे पर इस्तेमाल जलन पैदा कर सकता है।

२) चेहरे पर जायफल का बार बार किया गया प्रयोग चेहरे की त्वचा को ड्राई और रुखा, सुखा बना देता है।

दोस्तों, जायफल का चेहरे पर सीधा इस्तेमाल करने से पहले उसको अपने हाथों पर ट्राई करके देखें। यह सबसे उचित तरीका है, किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट करना जरूरी होता है। जायफल को आप गुलाब जल, शहद, दूध इनके साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

उम्मीद है, दोस्तों आपको आज का जायफल के फायदे चेहरे के लिए यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : मॉर्निंग वॉक के फायदे और नुकसान

Leave a Comment