जायफल के फायदे

जायफल के फायदे

जायफल के फायदे
जायफल के फायदे

जायफल को इंग्लिश में nutmeg कहते है इसके कई सारे फायदे होते है तो जानते है जायफल के फायदे | देशी औषधियों में जायफल बहुत प्रसिद्ध है | यह जितने बड़े आकार का होता है ,उतना ही अच्छा माना जाता है |इसकी तासीर गर्म होती है  |यह गोलाकार ,अंडाकार , चिकना पीतवर्ण का होता है |औषधीय गुणों से परिपूर्ण होने के कारण यह रोगनाशक है |जायफल का तेल अति उत्तेजक होता है |

जायफल के घरेलू उपाय :

अरुचि :

कागजी नींबू के रस में जायफल घिसकर चाटने से पेट में भारीपन, कब्ज,अरुचि,गैस आदि रोगों में छुटकारा मिलता है |

जुखाम :

गाय के दूध में जायफल घिसकर नाक पर लगाने से जुखाम  से राहत मिलती है |

उल्टी :

उल्टी आने पर राइफल को पानी में घिसकर सेवन करने से लाभ होता है |

प्यास :

प्यास लगने पर उसका छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखकर टूटने पर प्यास बुझ जाती है |

काले बाल :

जायफल और आंवले का चूर्ण लोहे के बर्तन में 24 घंटे भिगोकर रखें इस लेप को बालों में लगाने से बाल काले और सुंदर हो जाते हैं |

दर्द :

जायफल को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से सभी दर्द से राहत मिलती है |

सर्दी-जुकाम :

एक गिलास दूध में आधा ग्राम जायफल का चूर्ण मिलाकर पीने से सर्दी जुखाम तथा सर्दी से होने वाली बीमारियां दूर होती है |

रुकी हुई छाती :

जायफल का लेप छाती पर लगाने से रुकी हुई छाती  खुल जाती है|

रक्त संचार :

शरीर की त्वचा सुन्न होने पर नारियल का तेल में जायफल का तेल से मालिश करने से रक्त संचार तीव्र होता है |

कफ :

जायफल का चूर्ण लेने से कफ का शमन होता है |

बच्चों की सर्दी :

बच्चों को ठंड लग जाए तो मां के दूध में जायफल घिसकर देने से लाभ होता है |

पाचन शक्ति :

एक ग्राम जायफल का चूर्ण शहद में मिलाकर चाटने से पाचन शक्ति तेज होती है |

पतले दस्त :

जायफल को पानी में 15-20 बार घिसकर एक चम्मच ठंडे पानी में घोलकर सुबह-शाम पिलाने से शिशु के पतले दस्त बंद हो जाते हैं|

गला बैठना :

जायफल को पानी में घिसकर आधा चम्मच लेप एक गिलास पानी में घोलकर गरारे करने से बंद गला खुल जाता है |

मुंहासे :

दूध में जायफल घिसकर चेहरे पर लगाने से मुहासे  दूध में जायफल घिसकर चेहरे पर लगाने से मुंहासे छाई और दाग-धब्बे दूर होकर चेहरा निखारने लगता है |

कमर दर्द :

जायफल  को पानी में घिसकर तिल के तेल में मिलाकर उबाले ठंडा होने पर कमर पर लगाने से कमर का दर्द ठीक हो जाता है |

Leave a Comment