शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू नुस्खे,अनियमित दिनचर्या और खानपान की पद्धति में बदलाव से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। शरीर को उचित रूप से कार्य करने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। उचित मात्रा में पोषक तत्व ना मिलने पर शरीर में कई सारी परेशानियां देखने को मिलती हैं। शरीर में खून की कमी होना यह समस्या भी खराब दिनचर्या और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होने वाली समस्याओं में गिनी जाती है। फास्ट फूड खाने से शरीर को उचित रूप से पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और हमें एनीमिया का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चे, गर्भावस्था में महिलाओं को और सामान्य तौर पर भी महिलाओं को एनीमिया की शिकायत रहती है। 

इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ अच्छा बदलाव करने से जरूर फर्क देखने को मिलता है। अपने खानपान में उचित पद्धति से बदलाव लाने से एनीमिया की समस्या को कम किया जा सकता है। शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम होने पर और शरीर में आयरन की कमी होने से एनेमिया होता है। शरीर में खून की कमी होने पर शरीर की रोग प्रतिकारक क्षमता भी कम हो जाती है और हम किसी भी इंफेक्शन के लिए ससेप्टिबल हो जाते हैं। ऐसे में शरीर में खून बढ़ाने के लिए कई सारे घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। दोस्तों, आज आने के शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

खून की कमी होने वाली बीमारियां

शरीर में खून की कमी के चलते व्यक्ति को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उसमें थकावट से लेकर अन्य कई गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाते हैं।

१) सिर दर्द और सीने में दर्द के साथ पूरे शरीर में दर्द महसूस होना।

२) महिलाओं में पीरियड के दौरान ज्यादा दर्द होना।

३) किडनी, लीवर तथा हार्ट संबंधित बीमारियां होना।

४) अधिक मात्रा में ठंड लगना, तलवे और हथेलियां ठंड पडना।

५) थकावट और कमजोरी महसूस होना।

६) मांसपेशियों में कमजोरी होना, घाव जल्दी ना भरना।

खून बढ़ाने के घरेलू नुस्खे

खराब लाइफस्टाइल और खानपान की पद्धति में योग्य रीति के बदलाव किए जाएं, तो शरीर में खून को बढ़ाया जा सकता है। अपने आहार में उचित बदलाव करने से काफी फर्क देखने को मिलता है।

१) अनार-

शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार का सेवन करना बहुत असरदार साबित होता है। अनार में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिन से हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती हैं। अनार में आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और लाल रक्त कोशिकाओं को भी स्वस्थ बनाए रखता है। अनार का सेवन करने से खून की कमी ने जरूर फायदा देखने को मिलता हैं। अनार का सेवन आप कई रूपों में कर सकते हैं। अनार के दाने, अनार का रस या सलाद में अनार का इस्तेमाल करके आप इसका सेवन कर सकते हैं।

२) नारियल पानी-

नारियल के पानी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर से खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। शरीर में खून बढ़ाने के लिए नारियल का पानी सेवन करना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान, गर्भवती महिलाओं को नारियल के पानी का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। इससे उनका गर्भाशय भी स्वस्थ रहता है और खून की कमी भी नहीं होती है। अर्थात, गर्भावस्था के दौरान किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लेनी चाहिए।

३) हरी सब्जियां-

हरी पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन, आयरन, फाइबर तथा मिनरल्स पाए जाते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। पालक, ब्रोकोली, मेथी जैसी सब्जियां विटामिन का भंडार होती है। ब्रोकली में फोलिक एसिड पाया जाता है; जो लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखता है। पालक में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है; जो आयरन को शरीर में अच्छे से अवशोषित करता है। इन सब्जियों में आयरन की प्रचुर मात्रा होती हैं; जिससे शरीर में खून की कमी को रोका जा सकता है।

४) फल-

सेब, संतरा, जामुन, तरबूज, ऑरेंज, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में विटामिंस, आयरन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन फलों का रोजाना तौर पर सेवन करने से शरीर को उचित मात्रा में पोषण मिलता है और शरीर में खून की कमी को दूर किया जाता है। इसी के साथ, फलों का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है; जिससे हम किसी भी संक्रमण से लड़ने में सक्षम होते हैं। कई बार खाने से हमें जो पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं; वह एक फल खाने से मिल जाते हैं।

५) ड्राई फ्रूट्स-

अंजीर, खजूर, बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्व का खजाना माने जाते हैं। बादाम में विटामिन ई, राइबोफ्लेविन, पोटैशियम, मैग्नीशियम यह पोषक तत्व ड्राई फ्रूट्स में मौजूद होते हैं। किशमिश और बादाम में अधिक मात्रा में आयरन मिलता है। इसलिए, किशमिश और बादाम का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं।

६) टमाटर-

टमाटर में विटामिन ( ई, बी६, सी, के, ए ), पोटैशियम, मैग्निशियम, फास्फोरस यह सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं टमाटर का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। टमाटर को आप अलग-अलग रूपों से खा सकते हैं। टमाटर का सूप, टमाटर सलाद के रूप में या सब्जी में डाल कर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

७) चुकंदर और गाजर-

चुकंदर गुणों का खजाना माना जाता है। शरीर की खून की कमी को पूरा करने के लिए चुकंदर एक जाना माना और एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा जरूर बढ़ाई जा सकती है। चुकंदर में पोटैशियम, मैंगनीज, मैग्निशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चुकंदर को आप अलग-अलग रूपों से खा सकते हैं। सलाद के रूप में, चुकंदर का सूप या जूस बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन, विटामिन के, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व शरीर में खून बढ़ाते हैं और लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

दोस्तों, खून की कमी को पूरा करने के लिए आप अलग-अलग तरह के मेडिसिन या सप्लीमेंट्री फूड भी ले सकते हैं। लेकिन, आर्टिफिशियल फूड लेने से बेहतर है; कि आप प्राकृतिक रूप से अपने खून की कमी को पूरा करें। जिससे आपको कोई भी साइड इफेक्ट ना हो और शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ सके।

तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का शरीर में खून बढ़ाने के घरेलू नुस्खे यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : आलू के फायदे और नुकसान

Leave a Comment