चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे,चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए और उसे ज्यादा निखारने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते!! खासकर महिलाएं इस बारे में बड़ी ही एक्साइटेड रहती हैं। महिलाएं पार्लर में जाकर फेशियल, क्लीन अप आदि अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट करवाते हैं। इसी के साथ, कई घरेलू नुस्खे भी आजमांते हैं। साफ और दमकती त्वचा पाने के लिए घरेलू नुस्खे भी काफी हद तक काम आते हैं। जहां घरेलू नुस्खे काम नहीं आते हैं, वहां महिलाएं तुरंत ही नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देती है। कभी-कभी यह ब्यूटी प्रोडक्ट केमिकल से भरे होते हैं; जिनका तुरंत असर तो दिख जाता है। 

लेकिन, बाद में स्किन के ऊपर इसका बुरा असर दिखना शुरू हो जाता है। स्किन प्रॉब्लम्स कम होने की बजाय बढ़ने लगती है। इसी के साथ साथ, इन चीजों में हजारों का खर्चा हो जाता है। आजकल प्रदूषण में बढ़ोतरी होने के कारण त्वचा पर उसका बहुत बुरा असर दिखता है। ऐसे में हम त्वचा को निखारने के लिए काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन, कुछ चीजें ऐसी होती है; जो बिना खर्च किए ही परिणाम दिखा सकती है। चेहरे पर बर्फ लगाना, ऐसी ही इन चीजों में से एक है। चेहरे पर बर्फ लगाने से चमत्कारिक फायदे देखने को मिलते हैं। तो दोस्तों, आज जानेंगे चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा संबंधित समस्याओं से छुटकारा तो मिलता ही है। लेकिन, आपकी त्वचा से एजिंग के लक्षण भी काफी हद तक कम हो जाते हैं। बस आपको चेहरे पर बर्फ लगाने का सही तरीका पता होना चाहिए। गलत तरीके से बर्फ लगाने से फायदे कम देखने को मिलते हैं।

१) ब्लड सरकुलेशन-

चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सरकुलेशन सुचारू रूप से होता है। इसी कारण; चेहरे की थकान दूर होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। ब्लड सरकुलेशन सही होने के कारण हमारी त्वचा पर झुर्रियां, पिगमेंटेशन, फाइन लाइंस आदि एजिंग के लक्षणों में काफी गिरावट आती है। इसी के साथ, आप की स्किन टाइट बनी रहती है और स्कीन संबंधित समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलता है। 

२) मुंहासे-

अगर आप मुहांसों की समस्या से परेशान हो, तो चेहरे पर बर्फ लगाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। सबसे पहले अपना चेहरा अच्छे से धो लें और सुखा ले। एक कॉटन के कपड़े में बर्फ रखकर सर्कुलर मोशन में चेहरे की हल्के से मसाज करें। लगभग १० मिनट तक यह मसाज करें। बर्फ अतिरिक्त तेल को साफ करता है और बढ़े हुए रोम छिद्रों को श्रींक करता है। इस कारण मुहासे काफी हद तक कम हो जाते हैं। रोजाना इस प्रयोग को दोहराने से आपको मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

३) जलन और लालिमा-

कभी कबार धूप में ज्यादा देर बिताने से हमारी त्वचा में जलन होना शुरू हो जाता है और त्वचा लाल हो जाती हैं। जलन और लालिमा को कम करने के लिए चेहरे पर बर्फ लगाना काफी गुणकारी होता है। बर्फ त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और शांत करता है। इसी के साथ, सूजन को कम करने के लिए भी बर्फ काफी उपयुक्त होता है।

४) थकी आंखे-

आजकल हर काम कंप्यूटर, मोबाइल या लैपटॉप के सिवा हो ही नहीं सकता। इसीलिए, हर वक्त लैपटॉप व मोबाइल के सामने बैठे रहने से हमारी आंखें थकान महसूस करती है। लगातार ऐसी कंडीशन बनी रहे रहे तो, पफी आइज हो जाती हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आंखों के आसपास हल्के हाथों से बर्फ लगाएं। इस प्रयोग से थकी आंखों को काफी आराम मिलता है, पफी आइज कम होती हैं और आंखों को ठंडक मिलती है।

५) झुर्रियां-

ढलती उम्र के साथ-साथ झुरिया, फाइन लाइन, झाइयां आदि समस्याएं कॉमन है। कभी-कभी कम उम्र में भी इन समस्याओं को देखा जा सकता है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए चेहरे पर रोजाना बर्फ लगाने से काफी फायदा मिलता है। चेहरे पर बर्फ के टुकड़े लगाने से झुरिया कंट्रोल की जा सकती है। पुरानी झुर्रियों को मिटाने के साथ-साथ, नई होने वाली झुर्रियों को भी रोकने में बर्फ काफी असरदार होता है।

बर्फ इस्तेमाल करने का तरीका

चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करना काफी आसान पद्धति है। इसके लिए आपको एक कॉटन का कपड़ा लेना है और उसमें बर्फ के टुकड़े डालकर पैक कर लेना है। आप इससे धीरे धीरे, सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। इसी के साथ, आप आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या पानी में बर्फ डालकर उस से चेहरा धो सकते हैं या फिर बर्फ के पानी से भी नहा सकते हैं।

ध्यान रखें, कि बर्फ का सीधे तौर पर चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बर्फ हमेशा ही किसी कपड़े में लपेटकर चेहरे पर लगाना चाहिए। दिन में एक बार आप बर्फ का प्रयोग कर सकते हैं। त्वचा पर अधिक बर्फ का प्रयोग करने से बचें। इसी के साथ, त्वचा पर बर्फ का प्रयोग हल्के हाथों से करना चाहिए, उसे रगड़ना नहीं चाहिए।

तो ब्यूटीफुल लेडीस, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट के बजाय आप बर्फ जैसे सस्ती चीज को आजमा कर भी अपने चेहरे की सुंदरता बरकरार रख सकती हैं।

उम्मीद है, दोस्तों आपको आज का चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : चेहरे पर कौनसा साबुन लगाना चाहिए

Leave a Comment