होली का रंग कैसे छुड़ाएं | सिर्फ ५ मिनट में Holi Ka Colour निकालो

आज हम आपको होली का रंग छुड़ाने के उपाय बताने वाले है | यह उपाय आपके शरीर से होली के दाग को तुरंत निकालने में मदत करेंगे | भारत में होली का त्यौहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है | इस दिन पर हर लड़के लड़की बूढ़े से लेकर बच्चो तक सभी होली खेलते है |

होली के दिन पर पुराने जमाने में नेचुरल कलर का इस्तमाल किया जाता था मगर अब के समाय पर सभी केमिकल कलर से बनाये हुए कलर का इस्तमाल होता है | केमिकल से भरे कलर से आपके आँखों पर चेहरे पर और शरीर के किसी भी अंग पर थोडा प्रभाव तो पड़ता है | लेकिन फिर भी इस बात का पता हो कर भी लोग होली का ढेर सारा मजा लेते है | क्यूंकि बुरा ना मानो होली है आपने सुना ही होगा |

तो दोस्तों फिर भी अगर आप होली को खेलने को कलर की वजह से डर रहे है तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है,

आज हम आपको होली का रंग निकालने के और रंग से बचने के घरेलु उपाय बताएँगे, इन घरेलु नुस्खे के इस्तमाल से आप होली का रंग आराम दे उतार सकते हो |

होली का रंग छुड़ाने के उपाय :

होली का रंग छुड़ाने के उपाय
होली का रंग छुड़ाने के उपाय

होली यह रंग के त्योहारों के नाम से जाना जाता है। होली से लेकर रंगपंचमी तक  यह त्यौहार शुरू रहता है। होली के उत्सव में हम पूरा आनंद उठा कर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। त्यौहार का मजा रंगों में झूम कर ही आता है। वैसे तो हम पूरे आनंद में मजे उठाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं लेकिन जब यही रंग निकालने की बारी आती है तो यह रंग जल्दी नहीं निकलता है।

कम से कम 3 से 4 दिन तक यह रंग अपने शरीर पर वैसे ही रहता है। अगर इस रंग को सही तरीके से ना निकाला जाए तो यह और भी ज्यादा दिन तक वैसे ही रहता है। बहुत से लोग इसी के कारण होली के त्यौहार में शामिल नहीं होते हैं और ना ही रंग लगाते हैं।

घबराइए मत आज इस लेख में हम आपको होली का रंग छुड़ाने के उपाय बताएंगे जिसके कारण आप जल्द ही अपने शरीर पर का होली का रंग निकाल सकते हो और पूरे मजे के साथ होली का आनंद उठा सकते हो।

होली का रंग आंखों में लगने से क्या होता है ?

होली का रंग आंखों में लगने से क्या होता है
  • दोस्तों के साथ होली खेलते समय होली का रंग जब हमारे आंखों में चला जाता है तब हमें काफी जलन महसूस होती है क्योंकि होली के रंग में काफी मात्रा में सल्फेट मिलाया जाता है |
  • सल्फेट अगर हमारी आंखों में अचानक से चला जाता है तो इससे आंखों में जलन होने के साथ-साथ हमें कम दिखाई देने लगता है |
  • कई बार हम देखते हैं कि छोटे बच्चों के आंखों में होली का रंग चला जाता है, छोटे बच्चों के आंखों में जब होली का रंग चला जाता है तब यह रंग निकालने में काफी दिक्कतें होती है | इसलिए छोटे बच्चों ने आंखों में कभी भी होली का रंग नहीं जाने देना चाहिए नहीं तो इससे बहुत बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है |
  • आंखें काफी अनमोल होती है, इन हानिकारक रंगों से बचने के लिए केमिकल युक्त रंगो का इस्तेमाल ना करें |
  • केमिकल युक्त रंग आंखों में चले जाने पर आंखों में खुजली, जलन या कार्निया अल्सर भी हो सकता है |

होली का रंग से बचने के उपाय:

होली का रंग से बचने के उपाय
होली का रंग से बचने के उपाय
  • खासतौर पर हाथ पैर ,चेहरे पर,बालों और शरीर के अंगो पर नारियल का तेल या फिर सरसों का तेल एक लोशन की तरह इस्तमाल करना है |
  • बाहर होली खेलने के वक़्त फुल शर्ट और पैन्ट पहनना अच्छा रहेगा |
  • होली के रंग खेलने के बाद तुरंत पानी से अंग धोना चाहिए |
  • आँखों में रंग या फिर गुलाल जाने के तुरंत बाद आँखों को स्वच्छ पानी से धोना है |

होली का रंग लगाने से पहले शरीर पर क्या लगाना चाहिए ?

शरीर पर क्या लगाना चाहिए
शरीर पर क्या लगाना चाहिए
  • केमिकल युक्त रंगो के कारण हमारे शरीर पर इसका गलत परिणाम होता है और हमारी त्वचा खराब होने लगती है ऐसे वक्त होली खेलने से पहले अगर आप शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाते हो तो इससे त्वचा की देखभाल होगी और होली खेलने के बाद यह रंग तुरंत निकल जाएगा |
  • केमिकल युक्त रंग अगर हमारे त्वचा पर लंबे समय तक रहते हैं तो इससे हमारी त्वचा पर चकत्ते पड़ने लगते हैं जिससे त्वचा अलग ही दिखने लगती है और हमारी पर्सनालिटी खराब हो जाती है |
  • होली के रंग का अगर सही समय पर इलाज नहीं होता है तो इसका रूपांतर त्वचा के कैंसर में भी हो सकता है | इसलिए होली के रंगों के संपर्क में आने से पहले अगर आप पूरे शरीर पर मॉइश्चराइजर लगाते हो या तेल लगाते हो तो होली का रंग लंबे समय तक आपकी त्वचा पर नहीं रहेगा |

होली का रंग शरीर के लिए क्यों हानिकारक होता है ?

होली का रंग शरीर के लिए क्यों हानिकारक
होली का रंग शरीर के लिए क्यों हानिकारक
  • होली आने पर छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक बाजार में रंग खरीदे जाते हैं, लेकिन कोई भी सोचता नहीं है कि यह रंग हमारे शरीर के लिए कितने हानिकारक होते हैं |
  • होली के रंगों में हानिकारक केमिकल होते हैं जो मनुष्य की त्वचा के लिए और स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं होते हैं |
  • आमतौर पर देखा जाए तो होली के रंग बनाने के लिए ऑक्सीकृत धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है |
  • काफी वक्त हम देखते हैं कि होली का रंग शरीर पर लगाने से हमारी त्वचा हिचकीचाने लगती है, क्योंकि होली के रंगों में सल्फेट मिलाया जाता है जिसे आम भाषा में तूतिया कहते हैं |
  • होली के रंगों में एस्बेस्टस, खड़िया पाउडर, सिलिका यह पदार्थ मिलाए जाते हैं जिससे मनुष्य बीमार हो जाता है और उसके शरीर में किसी प्रकार की ताकत नहीं रहती है |

होठों को होली के रंग से कैसे बचाएं ?

होठों को होली के रंग से कैसे बचाएं
होठों को होली के रंग से कैसे बचाएं
  • होठों को होली के रंग से बचाने के लिए सबसे पहले होठों पर हल्की मात्रा में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, होठों पर मॉइश्चराइजर लगाने से होली के केमिकलयुक्त रंगों से होठों का प्रोटेक्शन होगा |
  • होली खेलने से पहले हमें मालूम होता है कि हम होली खेलने वाले हैं, इसलिए होली खेलने से पहले ही होठों पर लिप बाम का इस्तेमाल अगर आप करते हो तो होली का रंग होठों के अंदर नहीं जा सकेगा |
  • होली का रंग खेलने से पहले होठों को काफी बचाने के बाद भी अगर होठों के अंदर होली का रंग जाता है तो सबसे पहले होठों पर घी लगा ले, होठों पर घी लगाने से होठों पर मौजूद रंग धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा और होठों का रंग निकालने में काफी मदद होगी |

बालों पर लगा होली का रंग कैसे छुड़ाएं ?

बालों पर लगा होली का रंग कैसे छुड़ाएं
बालों पर लगा होली का रंग कैसे छुड़ाएं
  • बालों पर होली का रंग लगने से बालों की त्वचा में इन्फेक्शन होने की संभावना होती है, कई बार हम देखते हैं कि हमारे बालों में काफी डैंड्रफ होता है | इस डैंड्रफ के साथ अगर होली का रंग लंबे समय तक रहता है तो केमिकल रिएक्शन होकर बालों में तेज खुजली होने लगती है और बाल झड़ने लगते हैं |
  • बालों का रंग छुड़ाने के लिए सबसे पहले बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें, इस क्रिया के बाद बालों में शैंपू लगाएं |
  • बालों से होली का रंग निकालने के लिए आपको दो से तीन बार शैंपू का इस्तेमाल करना होगा | पहली बार बालों में शैंपू लगाने पर थोड़ी मात्रा में रंग निकल जाएगा लेकिन दूसरी और तीसरी बार बालों में शैंपू लगाने से बालों से पूरा रंग निकल जाएगा |
  • काफी कोशिश करने के बाद भी अगर बालों से होली का रंग नहीं निकलता है तो ज्यादा कोशिश ना करें | अगर आप ५ से १० बार बालों में शैंपू करते रहोगे तो इससे बाल झड़ने लगेंगे और बालों की त्वचा कमजोर होने लगेगी ऐसे वक्त इस रंगों को ऐसे ही रहने दें कुछ दिनों के बाद ऑटोमेटिक यह रंग निकल जाएगा |
  • बालों से रंग निकालने के लिए मेट्रो न्यूज़ ने भी सुझाव दिया है |

होली का रंग निकालने के तरीके :

होली का रंग निकालने के तरीके
होली का रंग निकालने के तरीके
  1. आँखों को स्वच्छ पानी से धोने के बाद गुलाब जल से साफ़ करने से आँखे अच्छी रहेगी |
  2. रंग खेलने के बाद नहाते से पहले मुल्तानी मिटटी का इस्तमाल करना सबसे बढ़िया तरीका है | मुल्तानी मिटटी को लगाकर सूखने के बाद इसको साफ़ करने से कलर जल्दी निकलता है |
  3. इसके अलावा आप कलर निकालने के लिए बेसन मीठा तेल और मलाई को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर शरीर में लगाकर सूखने के बाद धोकर साफ़ करे |
  4. सिर के बालों का रंग निकालने के लिए बेसन या दही आंवले (एक रात भर भिगोया हुआ)  से भी आप सर के बालों को धो सकते है और इसके बाद बालों में शैम्पू का इस्तमाल कर सकते हो |
  5. अगर आपके शरीर पर किसीने रासायनिक कलर लगाया है और वह नहीं निकल रहा है तो आपको एक तौलिये को लेकर इसको थोड़े से केरोसिन में भिगोकर रंग लगे हुए हिस्से पर हल्से हाथ से मसलना है | इसके इस्तमाल से रंग तुरंत निकल जाता है |
  6. चेहरे की त्वचा को मुलायम करने के लिए आप को दूध के साथ कच्चा पपीता, मुल्तानी मिटटी और बादाम तेल को चेहरे पर लगाने से थोड़ी ही देर में चेहरा धोने से स्किन मुलायम हो जाती है पहले जैसी |
  7. होली का त्यौहार मनाने से पहले अगर आप आपके पूरे शरीर को तेल लगाते हो तो आपको बाद में रंग निकालते वक्त कुछ भी देरी नहीं लगेगी। रंग लगाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से नहाते वक्त रंग फटाक से निकल जाता है। यह तरीका अगर आप अपनाते हो तो आपको बहुत फायदा होगा।
  8. अगर आप मूली के रस में दूध और बेसन मिलाकर उसे अपने चेहरे पर लगाए और कुछ देर बाद अपने चेहरे को धो लें। यह उपाय करने से आपके चेहरे पर का रंग जल्द ही निकल जाएगा।
  9. नींबू और दूध में बेसन मिलाकर इसका अच्छे से मिश्रण बना ले। अब यह मिश्रण अपने पूरे त्वचा पर लगाइए। लगभग 20 से 25 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लीजिए। यह तरीका अपनाने से आपके शरीर पर का सभी रंग निकल जाएगा।
  10. जौ का आटा और बादाम के तेल को एकत्र कर मिश्रण बनाकर इसे अपने त्वचा पर लगाने से आपके तो सफर का रंग साफ हो जाएगा।
  11. अगर आपके तो त्वचा पर बहुत गहरा रंग लगा है तो दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर इसका लेप बनाकर इसे अपने त्वचा पर लगाइए। यह तेल लगाने के बाद अपना चेहरा सादे पानी से धो लें। और फिर 20 से 25 मिनट बाद अपने चेहरे को साबुन से अच्छे से धो लें। आपके त्वचा पर का सभी रंग निखर जाएगा।

चेहरे पर रंग लगने पर उसे कैसे निकाला जाता है ?

चेहरे पर रंग लगने पर उसे कैसे निकाले
चेहरे पर रंग लगने पर उसे कैसे निकाले
  • हम देखते हैं कि चेहरे पर रंग लगने पर हम इस रंग को निकालने के लिए चेहरे की त्वचा को काफी घिसते हैं |
  • दोस्तों हम आपको बताना चाहेंगे कि ऐसा करने से चेहरे की मुलायम और नाजुक त्वचा काफी कमजोर होने लगेगी | इसलिए चेहरे पर रंग लगाने पर सबसे पहले चेहरे पर तेल लगाए चेहरे पर तेल लगाने से होली का रंग कमजोर होने लगता है |
  • अगर आपको लगता है कि होली खेलने के बाद चेहरे का रंग जल्दी निकलना चाहिए तो आपने चेहरे पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए | सनस्क्रीन का या मॉइश्चराइजर का चेहरे पर इस्तेमाल करने से होली का रंग तुरंत निकलने में मदद होती है |
  • होली का रंग छुड़ाने के लिए आप फेस वॉश या फेस स्क्रब का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकते हो | जिससे चेहरे पर जो भी रंग है वह धीरे धीरे निकलने लगेगा |

होली का रंग जल्दी निकालने के लिए हाथों पर क्या लगाएं ?

होली का रंग जल्दी निकालने के लिए
होली का रंग जल्दी निकालने के लिए
  • होली का रंग जल्दी निकालने के लिए हाथों पर बालों में लगाने वाले तेल का इस्तेमाल करें, जिससे होली का जो मजबूत रंग होता है वह हमारी त्वचा से अलग होने में काफी मदद होती है |
  • बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो होली का रंग निकालने के लिए शरीर की त्वचा को पत्थर से घिसते रहते हैं | दोस्तों ऐसा करने से त्वचा खराब होने लगती है, इसलिए हमारा आपको कहना होगा कि ऐसे वक़्त आपने दो-तीन बार नहाना चाहिए जिससे होली का रंग निकालने में काफी मदद होगी |
  • अगर आपको लगता है कि आपके शरीर से होली का रंग जल्दी निकलना चाहिए तो आपने होली खेलने से पहले अपने पूरे शरीर पर बालों पर लगाने का तेल लगा लेना चाहिए जिससे होली का रंग आपके शरीर पर लंबे समय तक नहीं रह पाएगा |

तो ये थे दोस्तों होली का रंग निकालने के घरेलु उपाय इस उपाय का इस्तमाल करके आप साबुन (soap) से होने वाली खुजली और अन्य स्किन प्रॉब्लम से बच सकते है |

स्किन एलर्जी (skin allergy) ट्रीटमेंट हिंदी में

Pimples Problem १० दिन मे पिंपल हटाने के तरीके

Leave a Comment