नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है लू से बचने के लिए क्या खाएं, हमारे भारत देश में जैसे ही मौसम बदलता है, वैसे ही अलग-अलग तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। ठंड और बारिश के मौसम में एलर्जिक समस्याएं बढ़ जाती है। गर्मियों के दिन खास कर बच्चों को काफी पसंद होते हैं; क्योंकि उन्हें तब स्कूल को छुट्टी होती हैं। बच्चों को छोड़कर बाकी लोगों को गर्मियों के दिन कुछ खास पसंद नहीं होते हैं। खासकर गर्मियों में स्वास्थ्य की परेशानियां बढ़ती हुई दिखाई देती है। गर्मी अकेले नहीं आती है, वह अपने साथ चिलचिलाती धूप तथा गर्म हवाएं लेकर आती है।
रोजमर्रा की जिंदगी में ऑफिस या अन्य कामों के लिए घर से बाहर तो निकलना ही पड़ता है। ऐसे में, गर्मी की चिलचिलाती धूप में बाहर निकलने से शरीर को गर्म हवाओं और धूप का सामना करना पड़ता है। जिस वजह से लू लगने की समस्या हो जाती हैं। लू लगने का सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी माना गया है। वैसे तो, लू लगने की समस्या गर्मियों के दिनों में काफी आम मानी जाती हैं। लेकिन, इससे हमें काफी परेशानी भी होती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए अपना डायट संतुलित रखना बहुत ही आवश्यक होता है। अपने डाइट में ऐसे पदार्थों का सेवन करें, जिससे लू लगने की समस्या से बच सकते हैं।
लू से बचने के लिए क्या खाना चाहिए
लू से बचने के लिए आप गर्मियों के दिनों में अपने आहार में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। अपने आहार में फलों तथा ऐसे सब्जियों का सेवन करना चाहिए; जिससे लू से बचा जा सके। इसी के साथ, तरल पदार्थ जैसे; जूस, नारियल पानी, पानी की उचित मात्रा शरीर में बनी रहनी चाहिए; इससे लू से बचने में काफी मदद मिलती है।
१) तरल पदार्थों का सेवन-
गर्मियों के दिनों में हमें पसीना अधिक मात्रा में आता है। जिस वजह से हमारे शरीर से पानी की मात्रा कम होती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर लू लगने की समस्या हो जाती है और कमजोरी भी महसूस होती हैं। लू लगने की समस्या से बचने के लिए गर्मियों के दिनों में तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।
सब्जियों के सूप, नींबू पानी, नींबू शिकंजी, आम पन्ना, छांछ, फलों के जूस, गन्ने का रस, नारियल पानी, गुलाब का शरबत और सादा पानी इन तरल पदार्थों का सेवन करने से हम शरीर में पानी की मात्रा उचित बनाए रख सकते हैं। इसी के साथ, तरल पदार्थों का सेवन लू से बचने के लिए एक असरदार उपाय साबित होता है। लेकिन, एक बात का ध्यान रखें, गर्मियों के दिनों में बाहर से आने के बाद ठंडा पानी ना पिएं।
२) खीरा-
गर्मियों के दिनों में खीरा ककड़ी का सेवन लू से बचने के लिए बहुत ही उपयुक्त साबित होता है। खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है; इसीलिए खीरा खाने से शरीर में पानी की उचित मात्रा बनी रहती हैं। इसी के साथ, खीरा में विटामिन मौजूद होते हैं; जो शरीर को उचित पोषण प्रदान करते हैं । गर्मियों के मौसम में खीरा का सेवन करने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और शरीर लू लगने की समस्या से बचता है।
३) बेल का शरबत-
गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत पीने से शरीर में पानी की उचित मात्रा बनी रहती है। इसी के साथ, बेल का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाता है। लू की समस्या से बचने के लिए बेल के शरबत का सेवन आप कर सकते हैं।
४) दही और छांछ-
गर्मियों के दिनों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए दही एवं छाछ का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। छांछ शरीर में ठंडक पहुंचाता है और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसी के साथ, छांछ और दही का सेवन करने से हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूती मिलती है।
दही ठंडी तासीर वाला होता है; इसलिए गर्मियों के दिनों में शरीर का उचित तापमान बनाए रखने के लिए दही का सेवन आवश्यक होता है। दही को आप ऐसे ही खा सकते हैं, दही की लस्सी बनाकर पी सकते हैं या छाछ बनाकर पी सकते हैं। लू से बचने के लिए दही और छाछ का सेवन बहुत ही असरदार होता है।
५) आम का पन्ना-
दोस्तों, हम सब जानते हैं, कि गर्मियों के मौसम में ही आम और कच्चा आम मिलता है। कच्चा आम का पना पीने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचता है, शरीर में पानी की उचित मात्रा बनी रहती है और पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। लू से बचने के लिए भी यह काफी कारगर उपाय साबित होता है। इसीलिए, गर्मियों के दिनों में आम के पन्ने का सेवन जरूर करना चाहिए।
६) मौसमी फल-
गर्मियों के दिनों में लू से बचने के लिए तरबूज, ककड़ी, अंगूर, खीरा, संतरा, नींबू आदि फलों का सेवन करना काफी उपयुक्त साबित होता है। इन फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की उचित मात्रा बनी रहती हैं और शरीर डिहाइड्रेशन से बचता है।
७) प्याज-
कच्चा प्याज खाने से शरीर से गर्मी दूर रहती हैं। गर्मियों के दिनों में प्याज का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि, प्याज लू की समस्या से बचाव के लिए और इसके उपचार के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए, गर्मियों के दिनों में अपने आहार में प्याज का सेवन जरूर करें।
तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का लू से बचने के लिए क्या खाएं यह ब्लॉग अच्छा लगा हो और काफी इंफॉर्मेशन दे गया हो। धन्यवाद।
अधिक पढ़ें : फिटकरी के फायदे