हंसना सेहत के लिए क्यों है जरूरी

नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज का हमारा विषय है हंसना सेहत के लिए क्यों है जरूरी , दोस्तों, सेहतमंद रहने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं!! एक अच्छी हेल्दी डाइट फॉलो करने की कोशिश करते हैं, उसी के साथ एक हेल्थी रूटीन को भी फॉलो करते हैं। नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तनावपूर्ण जीवन पद्धति को बदलने की कोशिश करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं हंसना सेहत के लिए कितना जरूरी होता है? तो दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं हंसना सेहत के लिए कितना जरूरी होता है, इस बारे में। कोई भी इंसान, चाहे वह गोरा हो, सावला हो उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन, अगर वह स्माइल करता है; तो वह खूबसूरत दिखने लगता है। हमारी एक छोटी सी मुस्कुराहट सामने वाले इंसान को भी खुशी दे जाती हैं। 

अगर आप किसी से मिलने जाते हैं, तो सबसे पहले आप मुस्कुराते हैं। इस बात से ही पता चलता है, कि हंसी हमारी जिंदगी का एक अभिन्न अंग है। मानवजाति को हंसी भगवान ने दिया हुआ वरदान है। हंसने से काफी सारी मुश्किलों का हल निकल सकता है। किसी भी परेशानी में अगर आप मुस्कुरा देते हैं; तो आप यह एक स्ट्रांग इंसान के लक्षण दिखते हैं। हंसने से सेहतमंद रहा जा सकता है। हंसने के बहुत सारे फायदे मानव जाति को होते हैं। स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना हंसना बहुत जरूरी होता है। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है और हम स्ट्रेस फ्री लाइफ जीते हैं। तो आज हम जानेंगे हंसना सेहत के लिए क्यों है जरूरी 

हंसने के फायदे

आजकल की तनावपूर्ण जीवन पद्धति में ऐसे लोग कम ही मिलेंगे जिनको यह पता ना हो; कि हंसना सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है! जैसे जैसे जिंदगी में तनाव बढ़ता गया, वैसे-वैसे हंसी की कीमत लोगों को समझ में आने लगी। लोग आज लाफ्टर क्लब में जाकर जोर-जोर से हंसते हैं, ताकि वह खुश रह सके और स्वस्थ रह सकें। तो आइए दोस्तों, जानते हैं हंसी के फायदों के बारे में।

१) तनाव से मुक्ति-

तनावपूर्ण जीवन पद्धति की वजह से हम काफी स्ट्रेस में रहते हैं। जिसे देखो उसे बस चिंता ने सता कर रखा हुआ है। इस चिंता तथा तनाव से मुक्ति पाने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। जब आप हंसते हैं, तो आपके शरीर में कुछ अच्छे बदलाव होते हैं। हार्मोन्स में अच्छा बदलाव आता है, जिससे आपको और ज्यादा खुशी महसूस होती है। इसी कारण, आप तनाव मुक्त जीवन जीने जी सकते हैं। जो इंसान हंसता रहता है, वह नकारात्मक विचारों से दूर रहता है और हमेशा ही जिंदगी में सकारात्मक विचार करता है। उसका हर चीज को देखने का नजरिया बदल जाता है। स्ट्रेस फ्री लाइफ जीने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है।

२) हेल्दी हार्ट-

जब हम हंसते हैं, तो हमारी मांसपेशियां अधिक एक्टिव होकर रक्त संचार बढ़ता है। रक्त संचार बढ़ने से हमारे ह्रदय को ब्लड सप्लाई अच्छे से होता है और हमारा ह्रदय स्वस्थ रहने में मदद होती है। हंसने से हमारे ह्रदय को खुशी मिलती हैं और ह्रदय को मजबूती मिलती हैं। जब हम हंसते हैं, तो शरीर में एंडोर्फिन नाम का हार्मोन सीक्रेट होता है; जो हमारे ह्रदय को मजबूती प्रदान करता है। हंसने से हमारे हार्ट की अच्छे से एक्सरसाइज होती हैं; जो हार्ट को हेल्थी रखती हैं।

३) अनिद्रा-

आजकल की तनाव भरी जिंदगी में अनिद्रा की समस्या काफी हद तक बढ़ गई है। अनिद्रा की समस्या से राहत पाने के लिए हंसी का सहारा लिया जा सकता है। जब भी हम जोर-जोर से हंसते हैं, तो लगभग ३५० कैलोरीज़ ऊर्जा खर्च होती है। इस प्रकार हम थकान महसूस करने लगते हैं और एक अच्छी गहरी नींद लेने के लिए यह महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा, आप लाफ्टर थेरेपी का भी प्रयोग कर सकते हैं; इससे अनिद्रा से जरूर राहत मिलेगी।

४) ब्लड प्रेशर-

अध्ययन के अनुसार यह पाया गया है, कि जो लोग ज्यादा हंसते हैं, उनमें ब्लड सरकुलेशन अच्छे से होता है और जो बहुत कम हंसते हैं, उनमें ब्लड सरकुलेशन की दिक्कत होती है। अगर आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो रोज कम से कम आधा से एक घंटा जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सरकुलेशन सुचारू रूप से होता है; जो रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है।

५) एजिंग-

जब आप हंसते हैं, तो आपके चेहरे की मांसपेशियों के अच्छे से एक्सरसाइज होती हैं और आपकी स्किन टाइट होने में मदद मिलती है। हंसने से ब्लड सरकुलेशन भी अच्छे से होता है; जिसकी वजह से एजिंग की समस्या से हमें निजात मिलता है। हंसने से झुर्रियां, झाइयां, डार्क सर्कल्स आदि एजिंग की लक्षणों से हमें काफी हद तक राहत मिलती है। अगर आप लंबी उम्र तक जवान देखना चाहते हैं, तो रोज हंसना शुरू कर दे!

६) आत्मविश्वास-

जब आप किसी मुसीबत में होते हैं और फिर भी आप मुस्कुरा देते हैं; तो आप एक बहुत ही स्ट्रांग व्यक्ति हैं। किसी भी सिचुएशन में चेहरे पर एक छोटी सी मुस्कुराहट रखना, आत्मविश्वास का लक्षण माना गया है। जब भी आप हंसी के साथ किसी संकट का सामना करते हैं, तो आप एक सकारात्मक दृष्टिकोन रखते हैं। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक छोटी सी मुस्कुराहट ही काफी होती है और जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। 

७) फेफड़ों की मजबूती-

जब हम खिलखिला कर हंसते हैं, तो लगभग ६ गुना ज्यादा तक ऑक्सीजन हमारे फेफड़ों में भर जाता है। ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होने से हमारे फेफड़े मजबूत रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। फेफड़ों की मजबूती और स्वास्थ्य बढ़ाने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। इसी के साथ, हंसने से कई सारे रोगों का सामना किया जा सकता है। 

दोस्तों, दुनिया में ऐसा कोई नहीं है; जिसे कोई परेशानी ना हो! इसीलिए, परेशानियों का सामना करते वक्त अपने होठों पर हमेशा ही छोटी सी मुस्कुराहट रखें और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। भगवान ने दिए हुए हंसी के वरदान को बरकरार रखे और जिंदगी में हमेशा खुश रहें।

उम्मीद है, आपको आज का हंसना सेहत के लिए क्यों है जरूरी यह ब्लॉग अच्छा लगा हो धन्यवाद।

अधिक पढ़ें : मधुमेह को कम करने वाले आहार

Leave a Comment